Flipkart Big Diwali Sale में 50 हजार से सस्ता मिलेगा iPhone 14, 8 हजार में Realme टैबलेट, जानें सभी ऑफर्स

Flipkart की बिग दिवाली सेल के दौरान ग्राहक कम कीमत पर कई तरह के इलेक्ट्रॉनिक्स प्रोडक्ट खरीद पाएंगे।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 31 अक्टूबर 2023 15:44 IST
ख़ास बातें
  • Flipkart Big Diwali Sale 2 नवंबर यानी गुरुवार को शुरू होने वाली है।
  • Flipkart Big Diwali Sale के दौरान Apple iPhone 14 पर भारी डिस्काउंट है।
  • Flipkart सेल में Sony, Nikon और Canon जैसे डिजिटल कैमरों पर छूट मिलेगी।

Flipkart बिग दिवाली सेल 2 नवंबर से शुरू होगी।

Photo Credit: Flipkart

Flipkart Big Diwali Sale जल्द ही शुरू होने वाली है। ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर इस सीजन की आखिरी फेस्टिव सीजन सेल में काफी डिस्काउंट का मौका मिलेगा। सेल के दौरान ग्राहकों के पास डील्स और डिस्काउंट के ज्यादा ऑप्शन मिलेंगे। Flipkart पर 9 दिनों तक चलने वाली सेल शुरू होने से पहले कंपनी ने प्रोडक्ट पर कुछ डील्स का खुलासा करना शुरू कर दिया है जो कि सेल के दौरन डिस्काउंट पर उपलब्ध होंगे।

आगामी Flipkart Big Diwali Sale 2 नवंबर यानी गुरुवार को शुरू होने वाली है और 11 नवंबर को खत्म होगी। जब सेल शुरू होगी तो ग्राहक SBI क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करके डील्स को ज्यादा आकर्षक बना पाएंगे। फ्लिपकार्ट पर सेल के लिए अलग से लैंडिंग पेज के अनुसार, SBI ईएमआई ट्रांजेक्शन पर 10 प्रतिशत इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा।
Advertisement

Flipkart की बिग दिवाली सेल के दौरान ग्राहक कम कीमत पर कई तरह के इलेक्ट्रॉनिक्स प्रोडक्ट खरीद पाएंगे। इनमें Realme के टैबलेट शामिल हैं जिनकी कीमत 7,999  रुपये से शुरू होती है। Canon, HP और Epson जैसे ब्रांड्स के प्रिंटर की कीमत 2,299 रुपये से शुरू होती है। आगामी दिवाली सेल के लिए फ्लिपकार्ट के लैंडिंग पेज पर कंप्यूटर एक्सेसरीज की भी जानकारी दी गई है, जो 99 रुपये से शुरू होंगी।

Flipkart Big Diwali Sale के दौरान Apple iPhone 14 पर भारी डिस्काउंट है। फ्लिपकार्ट के अनुसार, ग्राहक Apple के फ्लैगशिप-ग्रेड फोन को सेल के दौरान (बैंक ऑफर और एक्सचेंज ऑफर समेत) 49,999 रुपये में ले पाएंगे। सेल शुरू होने पर पुराने iPhone मॉडल जैसे iPhone 13 और iPhone 12 पर भी छूट मिलेगी, जिसकी कीमत 41,249 रुपये होगी। टैबलेट और कंप्यूटर एक्सेसरीज के अलावा फ्लिपकार्ट की आगामी सेल में Sony, Nikon और Canon जैसे ब्रांड्स के डिजिटल कैमरों पर छूट मिलेगी। इन कैमरों की कीमतें फ्लिपकार्ट बिग दिवाली सेल के दौरान 49,390 रुपये से शुरू होंगी। 
Advertisement
सेल में होम एप्लायंसेज पर भी छूट मिलेगी, जिसमें Samsung के रेफ्रिजरेटर या माइक्रोवेव, Philips ओवन-टोस्टर-ग्रिल (ओटीजी) ओवन, Panasonic  एयर कंडीशनर और Eureka Forbes के वॉटर प्यूरीफायर शामिल हैं। हालांकि सेल के दौरान होने वाली प्रोडक्ट की कीमत का खुलासा नहीं किया गया है। ध्यान देने वाली बात यह है कि सभी कीमतें ऑफर समेत हैं, जिसका मतलब है कि सेल शुरू होने से पहले चेक करना चाहिए कि बैंक कार्ड पर कितना ऑफर है। इसके अलावा आगामी सेल के दौरान एक्सचेंज डिस्काउंट का लाभ उठाकर कीमत को कम किया जा सकता है।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  2. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था
  4. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  5. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  4. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  5. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  6. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  7. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  8. JioPC: ₹1 हजार से शुरू प्लान, पुराने लैपटॉप पर मिलेगा 16GB RAM और 1TB क्लाउड स्टोरेज का मजा!
  9. UPI ट्रांजेक्शन पर 15 अक्टूबर से नहीं लगेगी MDR फीस, NPCI ने दिवाली से आगे बढ़ाई तारीख
  10. कौन सा स्मार्टफोन यूज करते हैं राहुल गांधी? वीडियो में दिखा फोन, Samsung यूजर्स को लग सकता है बुरा!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.