Flipkart Big Diwali Sale खत्म होने में चंद घंटे बचे, इन डील्स और ऑफर्स का उठाएं फायदा

Poco M2 Pro 12,999 रुपये (एमआरपी 16,999 रुपये) में बेचा जा रहा है, लगभग 2,000 कम। Moto G9 को भी Flipkart की Big Diwali Sale के दौरान 9,999 रुपये (एमआरपी 14,999 रुपये) में खरीदने का मौका है।

विज्ञापन
हरप्रीत सिंह, अपडेटेड: 4 नवंबर 2020 15:07 IST
ख़ास बातें
  • Flipkart Big Diwali Sale आज रात मध्यरात्री 12 बजे खत्म हो जाएगी
  • मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक्स, होम अप्लायंसेस आदि पर मिल रही है बंपर छूट
  • एक्सिस बैंक के कार्ड के जरिए शॉपिंग करने वालों को अतिरिक्त डिस्काउंट

Flipkart Big Billion Days सेल के दौरान स्मार्टफोन पर बंपर छूट मिल रही है

Flipkart पर चल रही Big Diwali Sale 2020 का आज आखिरी दिन है और सेल का फायदा उठाने के लिए आपके पास अब कुछ घंटों का समय बचा है। सेल के दौरान मोबाइल फोन, लैपटॉप, टीवी, हेडफोन, होम अप्लायंसेस, इलेक्ट्रॉनिक्स आदि पर बंपर छूट और कुछ बेहतरीन ऑफर्स मिल रहे हैं। ग्राहकों को अतिरिक्त छूट देने के लिए Flipkart ने एक्सिस बैंक के साथ साझेदारी की है, जिसके तहत बैंक के क्रेडिट और डेबिट कार्ड के जरिए खरीदारी करने पर यूज़र्स को 10 प्रतिशत की तत्काल छूट मिलेगी। इसके अलावा सेल के दौरान एक्सचेंज बोनस और बिना ब्याज़ की किश्तों के विकल्प भी दिए जा रहे हैं। यदि आप अभी तक Big Diwali Sale 2020 सेल का फायदा नहीं उठा पाए हैं, तो हम आपको इसमें मिलने वाले कुछ सबसे अच्छे डील्स और ऑफर्स की एक बार फिर याद दिला रहे हैं।
 

Flipkart Big Diwali sale 2020 - Best offers on mobile phones

 

Poco M2 Pro

पोको एम2 प्रो 12,999 रुपये (एमआरपी 16,999 रुपये) में बेचा जा रहा है, लगभग 2,000 कम। एक्सचेंज ऑफर भी है, जिससे आप 12,450 रुपये (अधिकतम) की अतिरिक्त छूट ले सकते हैं। Poco M2 Pro में 6.67-इंच का फुल-एचडी+ डिस्प्ले, 48-मेगापिक्सल क्वाड रियर कैमरा सेटअप, क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 720जी चिपसेट और 6 जीबी रैम शामिल हैं।
 

Moto G9

Moto G9 Flipkart की Big Diwali Sale के दौरान 9,999 रुपये (एमआरपी 14,999 रुपये) पर बेचा जा रहा है। फोन एक बड़ी 5,000mAh की बैटरी और 48-मेगापिक्सल के ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है। मोटो जी9 स्नैपड्रैगन 662 पर काम करता है और 4 जीबी रैम से लैस है। यदि आप स्टॉक एंड्रॉयड अनुभव वाले स्मार्टफोन को देख रहे हैं, तो मोटो जी9 इस कीमत पर एक बहुत ही अच्छा विकल्प लगता है।
 

iPhone SE (2020)

फ्लिपकार्ट iPhone SE (2020) को 32,999 रुपये (एमआरपी 42,500 रुपये) में बेच रही है। एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड के जरिए फोन को खरीदने पर 3,000 रुपये की छूट (1,500 रुपये + 1,500 रुपये बोनस छूट) भी ली जा सकती है, जिसके बाद यह आपको 29,999 रुपये की इफेक्टिव कीमत पर मिल जाएगा। आईफोन एसई (2020) ऐप्पल के ए13 बायोनिक चिपसेट पर काम करता है और इसमें 4.7-इंच रेटिना एचडी डिस्प्ले है।
 

iPhone XR

Apple का iPhone XR 39,999 रुपये (एमआरपी 52,500 रुपये) में बेचा जा रहा है। भारत में लॉन्च होने के बाद से यह आईफोन एक्सआर की सबसे कम कीमत है। आईफोन एक्सआर एक्सचेंज ऑफर के साथ भी उपलब्ध है, जिसके तहत ग्राहक अधिकतम 14,360 रुपये की छूट प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा एक्सिस बैंक कार्ड के जरिए 10 प्रतिशत की अतिरिक्त छूट तो है ही।
Advertisement
 

iPhone 11 Pro

फ्लिपकार्ट की बिग दिवाली सेल में iPhone 11 Pro फिलहाल 79,999 रुपये (एमआरपी 1,06,600 रुपये) में बेचा जा रहा है। पुराना फोन एक्सचेंज करने पर अतिरिक्त छूट मिल रही है। एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड के जरिए 3,000 रुपये की अतिरिक्त छूट का फायदा भी उठाया जा सकता है।
 

Samsung Galaxy Note 10+

सैमसंग का Galaxy Note 10+ अब 59,999 रुपये (एमआरपी 85,000 रुपये) में बेचा जा रहा है। आप फोन को नो-कॉस्ट ईएमआई पर भी खरीद सकते हैं और साथ ही पुराने फोन को एक्सचेंज करने पर भी फायदा मिलेगा। गैलेक्सी नोट 10 प्लस बड़ी 6.8 इंच सुपर एमोलेड डिस्प्ले के साथ आता है और इसके बैक में चार कैमरों का सेटअप मिलता है। हर नोट सीरीज़ फोन की तरह इस फोन की खासियत भी S Pen है।
 

Samsung Galaxy S20+

Samsung का Galaxy S20+ फ्लिपकार्ट की Big Diwali Sale 2020 सेल के दौरान 49,999 रुपये (एमआरपी 83,000 रुपये) में बेचा जा रहा है। यह सैमसंग के वर्तमान जनरेशन के फ्लैगशिप स्मार्टफोन पर मिलने वाली अभी तक की सबसे बेहतरीन छूट है। पुराना फोन एक्सचेंज करने पर ग्राहकों को 14,850 रुपये तक की अतिरिक्त छूट भी मिलेगी।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हरप्रीत सिंह Gadgets 360 में ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iPhone 18 के लॉन्च से पहले ₹7945 सस्ती कीमत में मिल रहा ये आईफोन
  2. iQOO 16, iQOO Neo 12 में मिल सकता है 185Hz तक के रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले 
  3. iPhone 17 Pro के जैसा हो सकता है iPhone 18 Pro का डिजाइन
  4. iQOO Z11 भारत में लॉन्च हुआ 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी, IP69 रेटिंग, ₹34,999 से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo Y31T 5G के भारत में लॉन्च की तैयारी, लीक हुआ प्राइस
  2. Infinix Hot 70 Pro 5G अगले महीने होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर्स के होंगे ऑप्शन
  3. iQOO 16, iQOO Neo 12 में मिल सकता है 185Hz तक के रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले 
  4. iPhone 17 Pro के जैसा हो सकता है iPhone 18 Pro का डिजाइन
  5. Lava Bold N4 Lite जल्द होगा भारत में लॉन्च, स्क्वेयर-शेप कैमरा मॉड्यूल
  6. Moto G Max की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स 
  7. SIM कार्ड के नियम 24 अगस्त से बदल रहे, पार की लिमिट तो कनेक्शन हो जाएगा बंद
  8. AI अब सिर्फ Chatbot नहीं! ChatGPT से परे ये 4 भारतीय AI टेक्नोलॉजी बदल रही हैं डिजिटल एक्सपीरिएंस
  9. 82% भारतीयों के हाथ से गिरा मोबाइल, प्रोटेक्शन फिर भी नहीं लिया!
  10. Best 4G Feature Phones: ₹1,500 से कम के 6 धांसू फीचर फोन, 4G से लेकर UPI सपोर्ट तक, मिलेगा बहुत कुछ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.