Flipkart Big Billion Days Sale 2025 में iPhone 16, 14 और 13 पर डिस्काउंट आया सामने, होगी हजारों में बचत

Flipkart Big Billion Days Sale 2025 ई-कॉमर्स साइट पर 23 सितंबर से शुरू होने वाली है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 15 सितंबर 2025 07:56 IST
ख़ास बातें
  • Flipkart Big Billion Days Sale 2025 23 सितंबर से शुरू होने वाली है।
  • Flipkart Big Billion Days Sale 2025 में आईफोन पर भारी बचत होगी।
  • Flipkart Big Billion Days Sale 2025 में बैंक ऑफर और एक्सचेंज ऑफर मिलेगा।

iPhone 16 में 12MP फ्रंट कैमरा है।

Photo Credit: Apple

Flipkart Big Billion Days Sale 2025 ई-कॉमर्स साइट पर 23 सितंबर से शुरू होने वाली है। फेस्टिव सीजन की सबसे बड़ी सेल के दौरान ग्राहकों के लिए स्मार्टफोन से लेकर लैपटॉप, स्मार्टवॉच, ईयरबड्स, टैबलेट, पीसी, वाशिंग मशीन, स्मार्ट होम अप्लायंसेज और रेफ्रिजरेटर जैसे कई इलेक्ट्रॉनिक सामान किफायती दामों पर उपलब्ध होंगे। सेल में बैंक ऑफर, कैशबैक ऑफर और एक्सचेंज बोनस का भी लाभ मिलेगा। ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म ने आगामी सेल के दौरान iPhone 16, iPhone 14, iPhone 13 पर ऑफर का खुलासा कर दिया है। आइए इस आईफोन पर होने वाली बचत के बारे में विस्तार से जानते हैं।

iPhone 16 Price & Offers

iPhone 16 का 128GB स्टोरेज वेरिएंट ई-कॉमर्स साइट Flipkart पर सेल के दौरान 51,999 रुपये में मिलेगा। खास बात यह है कि इस कीमत में कोई भी अतिरिक्त बैंक ऑफर शामिल नहीं है, जिसे ग्राहक डेबिट कार्ड या क्रेडिट कार्ड से भुगतान के बाद पाते हैं। लॉन्च के वक्त बीते साल इस आईफोन को 79,900 रुपये में लॉन्च किया गया था, जिस हिसाब से 27,901 रुपये की बचत हो रही है। सेल शुरू होने पर इसमें बैंक ऑफर का भी पता चल सकता है जो कि डील को और शानदार बनाएंगे।

Advertisement

iPhone 14 Price & Offers

iPhone 14 का 128GB स्टोरेज वेरिएंट वर्तमान में फ्लिपकार्ट पर 52,990 रुपये में लिस्ट किया गया है, लेकिन सेल के दौरान यह 40 हजार रुपये के अंदर मिलेगा, जिसमें बैंक ऑफर और अन्य ऑफर शामिल होंगे। आपको बता दें कि सितंबर, 2022 में यह आईफोन 79,900 रुपये में लॉन्च किया गया था। सेल शुरू होने पर एक्सचेंज ऑफर में पुराना या मौजूदा फोन देने पर अतिरिक्त बचत हो सकती है।

iPhone 13 Price & Offers

iPhone 13 का 128GB स्टोरेज वेरिएंट Flipkart पर 44,999 रुपये में लिस्ट किया गया है, जबकि यह आईफोन सितंबर, 2021 में 79,900 रुपये में लॉन्च किया गया था। सेल शुरु होने पर इस आईफोन पर भारी बैंक ऑफर से अतिरिक्त बचत का लाभ भी मिलेगा। वहीं जो ग्राहक एक्सचेंज ऑफर में पुराना या मौजूदा फोन एक्सचेंज में देंगे तो वो कीमत को काफी कम कर पाएंगे। 

Advertisement

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good overall performance
  • Great camera quality in daylight
  • iOS ecosystem and ease of use
  • Bad
  • Dated design and notch
  • Very similar to iPhone 13
  • Relatively slow charging
  • Expensive
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.06 इंच

प्रोसेसर

ऐप्पल ए15 बायोनिक

फ्रंट कैमरा

12-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

स्टोरेज

128 जीबी

ओएस

आईओएस 16

रिज़ॉल्यूशन

1170x2532 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Great performance
  • Versatile cameras
  • Sharp, bright display
  • Good battery life
  • Bad
  • Standard display refresh rate, intrusive notch
  • Expensive
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.10 इंच

प्रोसेसर

ऐप्पल ए15 बायोनिक

फ्रंट कैमरा

12-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

स्टोरेज

128 जीबी

ओएस

आईओएस 15

रिज़ॉल्यूशन

1170x2532 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 150 इंच स्क्रीन पर 4K सिनेमा और बिल्ट-इन 2.1 चैनल स्पीकर सिस्टम! लॉन्च हुआ OBE R3 Ultra Max Projector
  2. Redmi Note 17 Pro Max भारत में कल होगा लॉन्च, 10,000mAh बैटरी, IP68, IP69K रेटिंग!
  3. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  4. iQOO 16 में होगा दुनिया का पहला 2K 165Hz डिस्प्ले, गेमर्स को मिलेगा कमाल का एक्सपीरियंस!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung लेकर आ रहा सस्ता फोन, Galaxy A08 4G आया 6000mAh बैटरी के साथ नजर, जानें
  2. WhatsApp पर बदल रहे हैं फोन नंबर, भूलकर भी न करें ये गलती, वरना सारा डाटा हो जाएगा खराब
  3. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  4. Tata Punch हुई ₹20 हजार तक महंगी! जानें किन मॉडल्स के बढ़े दाम
  5. Samsung का 42 हजार वाला फोन मिल रहा ₹9000 सस्ता, यहां आई तगड़ी डील
  6. Samsung Galaxy S26 FE हुआ भारत में लॉन्च, 50MP कैमरा, 4900mAh बैटरी से लैस, जानें और क्या है खास
  7. DRDO Internship 2026: ₹30 हजार कमाने का मौका दे रहा DRDO, BTech, MSc स्टूडेंट्स ऐसे करें ऑनलाइन अप्लाई
  8. Xiaomi लेकर आई Pad 9, Pad 9 Pro टैबलेट, 20 घंटे तक कर पाएंगे ऑनलाइन मीटिंग, जानें कैसे हैं फीचर्स
  9. ₹74,990 में iPhone 17 Pro Max, Pro मॉडल पर भी जबरदस्त बेनिफिट्स! यहां चेक करें पूरा ऑफर
  10. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: नया आईफोन खरीदने से पहले जानें पुराने से किन चीजों में है बेहतर?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.