Flipkart Big Billion Days Sale 2025: विशलिस्ट बना लो! अनाउंस हुई सबसे बड़ी फेस्टिवल सेल

इस बार Flipkart स्मार्टफोन पर भारी छूट की तैयारी कर रहा है। ऐप पर मौजूद टीजर में iPhone 16 सीरीज और Samsung Galaxy S24 जैसे नए फ्लैगशिप मॉडल्स पर बड़े डिस्काउंट्स का संकेत दिया गया है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 1 सितंबर 2025 18:52 IST
ख़ास बातें
  • Flipkart ने अपनी वेबसाइट और ऐप पर "Coming Soon" का बैनर लगा दिया है
  • iPhone 16 और Samsung Galaxy S25 जैसे फ्लैगशिप मॉडल्स पर छूट की उम्मीद
  • Samsung Galaxy Book 4, OnePlus Buds 3 और Intel PC पर भी मिलेंगे डील्स

Flipkart Big Billion Days Sale 2025 में Motorola Edge 60 Pro पर भी भारी डिस्काउंट मिल सकता है

Photo Credit: Flipkart

Flipkart ने अपनी Big Billion Days Sale 2025 की तैयारी शुरू कर दी है। फ्लिपकार्ट ने अपनी वेबसाइट व ऐप पर “Coming Soon” का टीजर डाल दिया है। पिछले साल सेल 27 सितंबर को शुरू हुई थी, लेकिन कयास लगाए जा रहे हैं कि इस साल इसकी शुरुआत थोड़ा जल्दी होगी। टीजर में iPhone 16 सीरीज और Samsung Galaxy S24 जैसे फ्लैगशिप फोन पर बम्पर डिस्काउंट्स का संकेत भी दिया गया है। साथ ही Axis और ICICI बैंक कार्ड्स पर 10% तक का इंस्टेंट डिस्काउंट, नो-कॉस्ट EMI और Flipkart Plus मेंबर्स के लिए 24-घंटे पहले शॉपिंग की सुविधा जैसे ऑफर्स भी मिलने वाले हैं।

Flipkart Big Billion Days Sale 2025 की शुरुआत की कंफर्मेशन मिल चुकी है। Flipkart ने अपनी वेबसाइट और मोबाइल ऐप पर "Coming Soon" का बैनर लगा दिया है, जिससे यह स्पष्ट हो गया है कि फेस्टिव सीजन में सेल लौट रही है। हालांकि, कंपनी ने अभी तक सेल की आधिकारिक तारीख नहीं बताई है।

Advertisement

खास बात यह है कि Flipkart Plus और Black (VIP) मेंबर्स को 24 घंटे पहले सेल में एक्सेस मिलेगा, जिससे वे पहले डील्स का लाभ उठा सकेंगे।

इस बार Flipkart स्मार्टफोन पर भारी छूट की तैयारी कर रहा है। ऐप पर मौजूद टीजर में iPhone 16 सीरीज और Samsung Galaxy S24 जैसे नए फ्लैगशिप मॉडल्स पर बड़े डिस्काउंट्स का संकेत दिया गया है। वहीं, Axis Bank और ICICI Bank के डेबिट या क्रेडिट कार्ड पर 10% तक का इंस्टेंट डिस्काउंट, नो-कॉस्ट EMI और एक्सचेंज डील्स की सुविधा भी बताई गई है। Motorola Edge 60 Pro पर भी भारी डिस्काउंट मिल सकता है।

सिर्फ स्मार्टफोन ही नहीं, बल्कि लैपटॉप्स, टैबलेट्स, होम अप्लायंसेज और फैशन जैसे अन्य कैटेगरी भी इस बार भारी डिस्काउंट्स से लैस होंगी। Samsung Galaxy Book 4 जैसे लैपटॉप 40,000 रुपये से कम में मिलने का अनुमान लगाया गया है। OnePlus Buds 3 पर भी छूट मिल सकती है। स्मार्टफोन और TWS ईयरबड्स के अलावा, ग्राहक Intel PC, 55-इंच स्मार्ट टीवी और फ्रंट-लोडिंग वॉशिंग मशीन पर भी आकर्षक डील्स पा सकते हैं।
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  2. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
  4. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  2. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  3. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  4. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  5. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  7. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
  8. Oppo ColorOS 17 लॉन्च, बदल देगा फोन का लुक, मिलेंगे नए AI फीचर्स; अपडेट लिस्ट में चेक करें अपना फोन
  9. आ गया सस्ता 5G फोन, 15K से कम दाम में itel City 300 5G आया, 5000mAh की बड़ी बैटरी
  10. Amazon Great Indian Festival Sale: 10 हजार से कम है बजट तो ये स्मार्टफोन आ रहे बेस्ट डील के साथ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.