Flipkart Sale: Motorola One Vision, Realme 3 Pro समेत कई फोन पर मिलेगी बंपर छूट

Flipkart Big Billion Days 2019: फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज सेल 2019 में Samsung Galaxy S9+, Realme 3 Pro, Motorola One Vision, Redmi Note 7S समेत कई स्मार्टफोन पर शानदार डील्स मिलेंगी। Flipkart Sale का आगाज़ होगा 29 सितंबर से।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 18 सितंबर 2019 12:53 IST
ख़ास बातें
  • Realme 3 Pro की कीमत में होगी 2,000 रुपये की कटौती
  • Samsung Galaxy S9+ पर मिलेगी छूट
  • Redmi Note 7S की कीमत में भी होगी कटौती

Flipkart Big Billion Days Sale 2019: फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज सेल 2019 का आगाज़ 29 सितंबर से

Flipkart Big Billion Days Sale 2019: फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज़ सेल 2019 का आगाज़ 29 सितंबर से होगा। Flipkart ने सेल के दौरान मिलने वाली कुछ मोबाइल डील्स से पर्दा उठा दिया है। फ्लिपकार्ट सेल 4 अक्टूबर तक चलेगी लेकिन मोबाइल डील्स 30 सितंबर से मिलनी शुरू होंगी। आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि Axis Bank क्रेडिट और डेबिट कार्ड और ICICI Bank क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर 10 प्रतिशत का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। Samsung Galaxy S9+, Realme 3 Pro, Motorola One Vision, Redmi Note 7S समेत अन्य स्मार्टफन को लिस्ट किया गया है।
 

Flipkart Big Billion Days 2019: स्मार्टफोन पर मिलेंगी शानदार डील्स

Flipkart Sale में मिलने वाली कुछ मोबाइल डील्स से पर्दा उठा दिया गया है। सैमसंग गैलेक्सी एस9+ को डिस्काउंट के बाद 34,999 रुपये और रियलमी 3 प्रो को छूट के बाद 11,999 रुपये में बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। मोटोरोला वन विजन की कीमत में 5,000 रुपये की कटौती के बाद इसे 14,999 रुपये में लिस्ट किया जाएगा।
Advertisement

याद करा दें कि Lenovo के स्वामित्व वाली कंपनी Motorola ब्रांड के इस स्मार्टफोन को 19,999 रुपये की कीमत के साथ भारत में लॉन्च किया गया था। फ्लिपकार्ट सेल में रेडमी नोट 7एस (4 जीबी) पर भी डिस्काउंट मिलेगा, लेकिन हैंडसेट पर छूट कितनी होगी फिलहाल इस बात की जानकारी नहीं मिली है। इस डील से पर्दा 20 सितंबर को उठाया जाएगा।

फ्लिपकार्ट 20 सितंबर से हर दिन मोबाइल डील्स को अनलॉक करेगी। इसमें Apple, Xiaomi, Realme, Oppo, Vivo, Google, Infinix समेत अन्य कंपनी के फोन शामिल होंगे। Redmi K20 Pro, Asus 6Z, Oppo Reno 2z, Pixel 3a, Redmi Note 7 Pro, Realme 5, Oppo F11 Pro, Redmi 7A, Realme C2 समेत अन्य स्मार्टफोन को शानदार डील्स के साथ लिस्ट किया जाएगा। Flipkart Plus ग्राहकों के लिए फ्लिपकार्ट सेल 4 घंटे पहले शुरू होगी।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹5000 सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, IP64 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. WhatsApp एकत्रित करता है ये जानकारी, जब यूजर्स करते हैं कॉन्टैक्ट
  2. सिर्फ Apple ने ही महंगे नहीं किए iPhone, OnePlus, Vivo, Oppo और Nothing भी हुए 15,000 तक महंगे
  3. Apple ने वेबसाइट से हटाया, लेकिन अमेजन पर आज भी मिल रहे iPhone 17 Pro, 17 Pro Max, ऐसे खरीदें
  4. Samsung Galaxy S26 Ultra, Galaxy S26 अब CRN प्रोग्राम से खरीद पाएंगे सस्ते में, जानें कितनी होगी बचत
  5. Redmi 17 5G की सेल शुरू, जानें कितने में मिल रहा 50MP कैमरा,7900mAh बैटरी वाला फोन
  6. iPhone 18 Pro vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें कौन सा है बेस्ट?
  7. Xiaomi लाई AI फीचर्स वाला गैस स्टोव, बर्तन छोड़कर चले गए तो खुद बंद हो जाएगी गैस
  8. iPhone को स्पेस से गिराया, फिर भी नहीं टूटा कवर, बन गया वर्ल्ड रिकॉर्ड!
  9. Moto Buds 2 Fusion ईयरबड्स भारत में 17 सितंबर को होंगे लॉन्च, 53 घंटे बैटरी, IP54, IPX2 रेटिंग!
  10. Vivo Buds मात्र ₹1,999 में लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, गेमिंग के लिए खास फीचर्स भी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.