फ्लिपकार्ट सेल: मोटो जी (जेन 2) एलटीई की प्री-ऑर्डर बुकिंग 8,999 रुपये में

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 12 अक्टूबर 2015 19:27 IST
मोटोरोला ने आखिरकार भारत में मोटो जी (जेन 2) का 4जी एलटीई वर्ज़न लॉन्च कर दिया है। इस हैंडसेट को जनवरी 2015 में सबसे पहले ब्राज़ील में लॉन्च किया गया था। यह स्मार्टफोन भारत में प्री-ऑर्डर बुकिंग के लिए फ्लिपकार्ट के बिग बिलियन डेज़ सेल के दौरान उपलब्ध होगा। मोटोरोला मोटो जी (जेन 2) एलटीई की कीमत 8,999 रुपये है और इसकी बुकिंग  फ्लिपकार्ट के ऐप के जरिए की जा सकेगी।

कंपनी ने फिलहाल यह नहीं बताया कि कितने यूनिट प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध होंगे। हालांकि, यह जानकारी जरूर दी है कि प्री-ऑर्डर बुकिंग स्टॉक रहने तक जारी रहेगी। सेल खत्म होने के बाद मोटो जी (जेन 2) एलटीई को ज्यादा कीमत में उपलब्ध कराए जाने की उम्मीद की जा रही है। गौरतलब है कि मोटोरोला इंडिया ने जुलाई में मोटो जी (जेन 2) के 16 जीबी वेरिएंट की कीमत 9,999 रुपये कर दी थी। इसे 12,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। मोटोरोला ने यह भी पुष्टि नहीं की है कि 8,999 रुपये में मोटो जी (जेन 2) एलटीई का 8 जीबी या 16 जीबी मॉडल मिलेगा। अगर यह कीमत 16 जीबी वेरिएंट की है तो आने वाले दिनों में मोटोरोला को इस हैंडसेट के 3जी वर्ज़न के 16 जीबी वेरिएंट की कीमत में कटौती करना पड़ेगा।

8,999 रुपये वाला मोटो जी (जेन 2) एलटीई स्मार्टफोन मोटोरोला के ही मोटो ई (जेन 2) 4जी को कड़ी टक्कर देगा, जो 6,999 रुपये में उपलब्ध है। मोटो जी (जेन 2) एलटीई के ज्यादातर स्पेसिफिकेशन 3जी वेरिएंट जैसे ही हैं, फ़र्क सिर्फ 4जी सपोर्ट का है। इसमें 5 इंच का एचडी (720x1280 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले, 1.2 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर स्नैपड्रैगन 400 (एमएसएम8226) प्रोसेसर, 1जीबी का रैम, एड्रेनो 305 जीपीयू है। यह एंड्रॉयड 4.4.4 किटकैट पर चलता है और इसमें 8 मेगापिक्सल का ऑटोफोकस रियर और 2 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। स्मार्टफोन 2390 एमएएच की बैटरी के साथ आता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Nokia 123 Shield बजट फीचर फोन हुआ लॉन्च, 19 दिन की बैटरी, IP65 रेटिंग से लैस
  2. Poco X8 के लॉन्च की तैयारी, NBTC और IMDA पर लिस्टिंग
  3. Poco F9 Pro और Poco F9 Ultra जल्द हो सकते हैं लॉन्च, सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म्स पर हुई लिस्टिंग
  4. Nubia के AI-बेस्ड स्मार्टफोन में हो सकती है 7,100mAh की बैटरी
  5. Samsung Galaxy Z Flip 8 के लॉन्च के बाद ₹10 हजार सस्ता मिल रहा Galaxy Z Flip 7
  6. Xiaomi का 20000mAh पावर बैंक भारत में लॉन्च, इसमें है 67W चार्जिंग और इनबिल्ट USB केबल
#ताज़ा ख़बरें
  1. Nubia के AI-बेस्ड स्मार्टफोन में हो सकती है 7,100mAh की बैटरी
  2. Poco F9 Pro और Poco F9 Ultra जल्द हो सकते हैं लॉन्च, सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म्स पर हुई लिस्टिंग
  3. Infosys में होगी 20,000 नए ग्रेजुएट्स की हायरिंग
  4. Poco X8 के लॉन्च की तैयारी, NBTC और IMDA पर लिस्टिंग
  5. OnePlus N6x जल्द होगा भारत में लॉन्च, टेक्सचर्ड रियर पैनल
  6. अपने स्नैक्स के लिए मशहूर Haldiram's का भारत के पहले स्पेसटेक यूनिकॉर्न से निकला रिश्ता, जानें कैसे
  7. Kia Syros EV भारत में लॉन्च: 526KM रेंज के साथ Nexon EV और Creta Electric को देगी टक्कर!
  8. 50 OTT प्लेटफॉर्म्स पर भारत सरकार का एक्शन, अश्लील कंटेंट के चलते बैन
  9. Redmi 17C 5G आया BIS और NBTC वेबसाइट पर नजर, जल्द होगा सकता है लॉन्च, जानें फीचर्स
  10. Redmi Note 17 जल्द होगा भारत में लॉन्च, Geekbench पर लिस्टिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.