Flipkart Big Billion Days 2019 Sale: इन स्मार्टफोन पर मिल रही है बंपर छूट

Flipkart Big Billion Days 2019 सेल के दूसरे दिन मोबाइल फोन और इलेक्ट्रॉनिक्स प्रोडक्ट पर छूट मिलनी शुरू हो गई है।

विज्ञापन
हरप्रीत सिंह, अपडेटेड: 30 सितंबर 2019 12:19 IST
ख़ास बातें
  • सैमसंग गैलेक्सी ए50 को 16,999 रुपये में बेचा जा रहा है
  • 16,990 रुपये रुपये में बिक रहा है Vivo Z1x
  • Google Pixel 3a, Pixel 3a XL की कीमतों में 10,000 रुपये की कटौती

Flipkart Big Billion Days 2019 Sale 4 अक्टूबर तक चलेगी

Flipkart Big Billion Days 2019 Sale का दूसरा दिन है। अब इस ई-कॉमर्स साइट पर मोबाइल व इलेक्ट्रॉनिक्स प्रोडक्ट पर छूट मिलनी शुरू हो गई है। शाओमी, सैमसंग, वीवो, गूगल और अन्य लोकप्रिय स्मार्टफोन ब्रांड के हैंडसेट सस्ते में बिक रहे हैं। बिग बिलियन डेज़ सेल में ऑफर्स सिर्फ मोबाइल तक सीमित नहीं हैं, अब इलेक्ट्रॉनिक्स प्रोडक्ट भी सस्ते में बिक रहे हैं। इन कैटेगरी के प्रोडक्ट पर सेल 4 अक्टूबर तक चलेगी। इस सेल में एक्सिस बैंक और आईसीआईसीआई बैंक के कार्ड के साथ 10 प्रतिशत इंस्टेंट डिस्काउंट मिल रहा है। 40,000 रुपये से ऊपर के ट्रांजेक्शन पर एक्सिस बैंक और आईसीआईसीआई बैंक के कार्ड के साथ 2,000 रुपये का अतिरिक्त डिस्काउंट मिलेगा।
 

Redmi Note 7S

शाओमी के लोकप्रिय रेडमी नोट 7एस (4 जीबी, 64 जीबी) को 9,999 रुपये में बेचा जा रहा है। फ्लिपकार्ट पर पुराने फोन को एक्सचेंज करने पर 9,500 रुपये का अतिरिक्त डिस्काउंट दिया जाएगा। रेडमी नोट 7एस में 6.3 इंच का फुल-एचडी+ डिस्प्ले, डुअल रियर कैमरा सेटअप और 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।

कीमत: 9,999 रुपये (एमआरपी 13,999 रुपये)
 

Vivo Z1 Pro

फ्लिपकार्ट पर वीवो ज़ेड1 प्रो के 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 12,990 रुपये (एमआरपी 15,990 रुपये) में बेचा जा रहा है। इस फोन के लिए पुराना फोन एक्सचेंज करने पर 12,000 रुपये का अतिरिक्त डिस्काउंट दिया जाएगा। एक्सिस बैंक के क्रेडिट और डेबिट कार्ड व आईसीआईसीआई बैंक के क्रेडिट कार्ड के साथ 10 प्रतिशत का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल रहा है।
Advertisement

कीमत: 12,990 रुपये (एमआरपी 15,990 रुपये)
 

Google Pixel 3a, Pixel 3a XL

फ्लिपकार्ट सेल में गूगल पिक्सल 3ए का 64 जीबी स्टोरेज 29,999 रुपये (एमआरपी 39,999 रुपये) में बिकेगा। आप अपने पुराने फोन को एक्सचेंज करके 14,000 रुपये तक की अतिरिक्त छूट पा सकते हैं। गूगल पिक्सल 3ए एक्सएल का 64 जीबी वेरिएंट 34,999 रुपये (एमआरपी 44,999 रुपये) में बिकेगा।
Advertisement

कीमत: 29,999 रुपये से शुरू (एमआरपी 39,999 रुपये)
 

Redmi K20, Redmi K20 Pro

शाओमी के रेडमी के20 सीरीज़ को भी फ्लिपकार्ट सेल में ऑफर्स के साथ उपलब्ध कराया गया है। रेडमी के20 का 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिेएंट 19,999 रुपये (एमआरपी 22,999 रुपये) में खरीदा जा सकता है। पुराने फोन को एक्सचेंज पर 14,000 रुपये की अतिरिक्त छूट मिलेगी। रेडमी के20 प्रो के 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 24,999 रुपये (एमआरपी 28,999 रुपये) में बेचा जा रहा है। रेडमी के20 प्रो हैंडसेट पॉप-अप सेल्फी कैमरे और स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर के साथ आता है।
Advertisement

कीमत: 19,999 रुपये से शुरू (एमआरपी 22,999 रुपये)
 

Vivo Z1x

वीवो ज़ेड1एक्स के 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 16,990 रुपये (एमआरपी 19,990 रुपये) में बेचा जाएगा। यह फोन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप, 48 मेगापिक्स प्राइमरी कैमरा और 32 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरे के साथ आता है। फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 712 प्रोसेसर है। पुराने फोन को एक्सचेंज करके 14,000 रुपये की अतिरिक्त छूट मिलेगी।
Advertisement

कीमतः 16,990 रुपये (एमआरपी 19,990 रुपये)
 

Samsung Galaxy A50

सैमसंग गैलेक्सी ए50 फ्लिपकार्ट सेल के दौरान 16,999 रुपये में बेचा जा रहा है। सैमसंग गैलेक्सी ए50 में 6.4 इंच का फुल-एचडी+ डिस्प्ले और ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। इसमें सैमसंग का एक्सीनॉस 9610 प्रोसेसर और 4,000 एमएएच बैटरी है।

कीमतः 16,999 रुपये (एमआरपी 21,000 रुपये)
 

Samsung Galaxy S9

फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज़ सेल में सैमसंग गैलेक्सी एस9 को 29,999 रुपये (एमआरपी 62,500 रुपये) में बेचा जा रहा है। इस फोन को खरीदने के लिए अगर आप अपने पुराने फोन को एक्सचेंज करते हैं तो 14,000 रुपये तक की छूट मिलेगी। गैलेक्सी एस9 में एक्सीनॉस 9810 प्रोसेसर और 4 जीबी रैम है।

कीमतः 29,999 रुपये (एमआरपी 62,500 रुपये)
 

Oppo F11 Pro (6 जीबी, 128 जीबी)

ओप्पो एफ11 प्रो का 6 जीबी रैम और 128 जीबी रैम वेरिएंट 19,990 रुपये (एमआरपी 29,990 रुपये) में बेचा जा रहा है। गौर करने वाली बात है कि फोन की कीमत कुछ पहले ही कम हुई थी। ओप्पो एफ11 प्रो डुअल रियर कैमरा सेटअप, 48 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा और 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। फोन में मीडियाटेक हीलियो पी70 प्रोसेसर और 6 जीबी रैम हैं।

कीमतः 19,990 रुपये (एमआरपी 29,990 रुपये)
 

Realme 5 Pro

फ्लिपकार्ट की बिग बिलियन डेज़ 2019 सेल में रियलमी 5 प्रो की कीमत में कटौती नहीं की गई है। लेकिन प्रीपेड पेमेंट पर 1,000 रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है। पुराना फोन एक्सचेंज करने पर 12,000 रुपये का अतिरिक्त डिस्काउंट मिलेगा।

कीमत: 12,999 रुपये (सभी प्रीपेड ऑडर्स के लिए)
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Flipkart, Big Billion Days 2019

हरप्रीत सिंह Gadgets 360 में ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Wobble Speed 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, डुअल रियर कैमरा यूनिट
  2. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max की सेल शुरू, फ्लिपकार्ट पर सीधे ₹30 हजार का डिस्काउंट
  3. 10001mAh की विशाल बैटरी और 144Hz डिस्प्ले वाला 5G फोन, फ्लिपकार्ट सेल में सीधे ₹3400 सस्ता
#ताज़ा ख़बरें
  1. शुभमन गिल ने टेस्ट किया दीपिंदर गोयल का Temple डिवाइस, कभी पीवी सिंधू ने भी पहना था, जानें क्या है?
  2. Samsung Galaxy S25 Ultra 5G खरीदें 47,849 डिस्काउंट पर, Amazon दिवाली सेल में ऑफर, लेकिन सीमित समय के लिए
  3. Samsung ला सकता है ज्यादा सस्ता फोल्डेबल फोन, नए दो मॉडल की टेस्टिंग, बदल जाएगा बाजार
  4. Amazon दिवाली सेल में कमाल का ऑफर, ₹51000 सस्ता मिल रहा Samsung का 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोल्डेबल फोन
  5. Flipkart दिवाली सेल: iPhone 18 Pro पर मिल रहा डिस्काउंट, सीधे ₹6000 की बचत
  6. Tecno Spark 50S 5G vs Samsung Galaxy F70 5G vs Redmi 17C 5G: ₹20 हजार बजट में कौन सा है बेस्ट?
  7. 10001mAh की विशाल बैटरी और 144Hz डिस्प्ले वाला 5G फोन, फ्लिपकार्ट सेल में सीधे ₹3400 सस्ता
  8. Maruti Suzuki की e-Vitara का एक्सपोर्ट 50,000 यूनिट्स से ज्यादा
  9. भारत में लॉन्च हुआ LG 115-Inch QNED Evo Mini LED TV, जानें प्राइस, फीचर्स
  10. ₹39,999 में खरीदें iPhone, ControlZ की सेल में iPhone 14 से 16 सीरीज तक पर बड़े डिस्काउंट!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.