Flipkart बिग बचत सेल : स्‍मार्टफोन, TV, वियरेबल्‍स पर बंपर डिस्‍काउंट की शुरुआत 4 मार्च से

सेल में Realme C11 स्‍मार्टफोन 7,499 रुपये की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध होगा। Poco C31 को 7,999 रुपये की शुरुआती कीमत में खरीदा जा सकता है।

विज्ञापन
सौरभ कुलेश, अपडेटेड: 28 फरवरी 2022 17:29 IST
ख़ास बातें
  • फ्लिपकार्ट के वेबपेज पर ऑफर्स की झलक दिखाई गई है
  • इन्‍हें इस सप्‍ताह के आखिर में लाइव किया जाएगा
  • 4 मार्च से शुरू हो रही यह सेल 6 मार्च तक चलेगी

फ्लिपकार्ट बिग बचत धमाल सेल में Motorola Edge 30 Pro जैसे स्मार्टफोन की बिक्री भी होगी।

फ्लिपकार्ट बिग बचत धमाल (Flipkart Big Bachat Dhamaal) सेल शुक्रवार (4 मार्च) से शुरू हो रही है। यह 6 मार्च तक चलेगी। इस सेल में स्मार्टफोन, वियरेबल्स और TV पर डील्स और डिस्काउंट ऑफर किया जाएगा। सेल में Motorola Edge 30 Pro और Realme 9 Pro जैसे स्‍मार्टफोन्‍स की भी बिक्री होगी साथ ही iPhone 12 सीरीज पर आकर्षक डील्‍स ऑफर की जाएंगी। इलेक्ट्रॉनिक्स और एक्सेसरीज पर 80 फीसदी और TV पर 75 फीसदी तक की छूट मिलेगी। कस्‍टमर्स को बैंक डिस्‍काउंट्स समेत नो-कॉस्ट EMI ऑप्‍शन भी मिलेंगे। 

फ्लिपकार्ट के वेबपेज पर ‘बिग बचत धमाल' सेल में स्मार्टफोन्‍स पर मिलने वाले ऑफर्स की एक झलक दिखाई गई है। कुछ टीजर लॉन्‍च किए गए हैं, जिनमें स्मार्टवॉच, TV, इलेक्ट्रॉनिक्स और होम अप्‍लायंस से जुड़ीं डिटेल्‍स हैं। इन्‍हें इस सप्‍ताह के आखिर में लाइव किया जाएगा।  

बिग बचत धमाल सेल के दौरान फ्लिपकार्ट हर दिन रात 12 बजे, सुबह 8 बजे और शाम 4 बजे कॉम्बो ऑफर समेत नई डील्‍स को अनवील करेगा। यहां एक ‘लूट बाजार' भी है, जिसमें दोपहर 12 बजे से रात 10 बजे तक प्रोडक्‍ट्स सबसे कम कीमतों पर उपलब्ध होंगे।
 

फ्लिपकार्ट बिग बचत धमाल सेल : स्मार्टफोन्स पर मिलेंगी ये डील्स, डिस्काउंट

इस सेल में UPI ट्रांजैक्‍शंस पर 1000 रुपये तक की छूट और IDFC फर्स्ट बैंक क्रेडिट कार्ड व यस बैंक क्रेडिट कार्ड के इस्‍तेमाल पर 10 फीसदी का इंस्‍टेंट डिस्‍काउंट दिया जाएगा। इसके साथ ही नो-कॉस्‍ट EMI प्‍लान, पुराने स्‍मार्टफोन्‍स के एक्‍सचेंज पर डील्‍स, फ्लिपकार्ट स्‍मार्ट अपग्रेड ऑप्‍शन और मोबाइल प्रोटेक्‍शन ऑफर्स भी लाए जाएंगे। 
Advertisement

सेल में Realme C11 स्‍मार्टफोन 7,499 रुपये की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध होगा। Poco C31 को 7,999 रुपये की शुरुआती कीमत में खरीदा जा सकता है और Realme C21Y को 7,749 रुपये में खरीदा जा सकता है। फ्लिपकार्ट बिग बचत धमाल में Motorola Edge 30 Pro जैसे स्मार्टफोन्‍स की बिक्री भी होगी, जबकि Realme 9 Pro और Realme 9 Pro+ स्‍मार्टफोन पहले से ही बिक्री के लिए मौजूद हैं। 

iPhone 12 mini के दाम इस सेल में 40,999 रुपये से शुरू होंगे, जबकि iPhone SE स्‍मार्टफोन 28,999 रुपये में उपलब्ध होगा। वहीं, iPhone 12 को 53,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर खरीदा जा सकता है।
Advertisement

फ्लिपकार्ट ने सभी डील्‍स का खुलासा अभी नहीं किया है। खासतौर पर वियरेबल्स, ट्रू वायरलेस स्टीरियो (TWS) ईयरफोन और गेम्स से जुड़ी डील्‍स का सामने आना बाकी है। अनुमान है कि सेल शुरू होने से ठीक पहले ही ये डील्‍स सामने आएंगी। 
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹3 हजार तक महंगे हुए Moto Edge 60 Fusion और Edge 70 Fusion, सस्ती कीमत में खरीदने का आज आखिरी मौका!
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में 25 साल से कम उम्र के युवा Crypto में कर रहे जमकर निवेश, रिपोर्ट में आया चौंकाने वाला डेटा
  2. Haier Mini LED M70 स्मार्ट टीवी लॉन्च, 43 से लेकर 85 इंच डिस्प्ले का है ऑप्शन, जानें कीमत
  3. रफ्तार के बादशाह Usain Bolt का भी रिकॉर्ड तोड़ गया ये रोबोट, चीन में चल रहे ‘Robot Olympics’ में दिखाया जलवा
  4. EV में आई खराबी तो इंजीनियर ने खुद रिपेयर कर डाली, सर्विस सेंटर से बहुत कम आया खर्च!
  5. ₹3 हजार तक महंगे हुए Moto Edge 60 Fusion और Edge 70 Fusion, सस्ती कीमत में खरीदने का आज आखिरी मौका!
  6. स्पेस में होगा भारत का अपना स्टेशन, जाने कब बनकर होगा तैयार, ISRO चेयरमैन का खुलासा
  7. BGMI Redeem Codes: देर हो जाए, उससे पहले रिडीम कर लो ये 50 नए कोड, फ्री मिलेंगे कई रिवॉर्ड
  8. Lava Virat V1 Pro 5G ने दी 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ दस्तक, जानें सबकुछ
  9. TVS की बिक्री में आया उछाल! iQube, Jupiter, Apache, Ntorq से लेकर Ronin तक, यहां देखें हर मॉडल की सेल्स
  10. पाकिस्तान में Vivo ने 7050mAh बैटरी वाला V80 Lite 5G किया पेश, भारत के इस फोन का है रीब्रांडेड वर्जन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.