FAU-G मेड इन इंडिया गेम गूगल प्ले पर लिस्ट, PUBG Mobile India को देगा चुनौती

FAU-G, जिसका मतलब फियरलेस एंड यूनाइटेड गार्ड्स है, अब प्री-रजिस्ट्रेशन के लिए Google Play स्टोर पर उपलब्ध है। जो प्लेयर्स इसके लिए रजिस्टर करेंगे, उन्हें गेम के उपलब्ध होते ही पुश नोटिफिकेशन मिले जाएगा।

विज्ञापन
वीर अर्जुन सिंह, अपडेटेड: 30 नवंबर 2020 17:55 IST
ख़ास बातें
  • FAU-G को भारतीय गेम कंपनी और अक्षय कुमार द्वारा मिलकर विकसित किया गया है
  • गेम से मेड इन इंडिया भावनाएं जुड़ी हुई है
  • गूगल प्ले पर रजिस्ट्रेशन के साथ-साथ गेमप्ले की जानकारी भी उपलब्ध

FAU-G गेम आगामी PUBG Mobile India को चुनौती देगा

FAU-G मोबाइल गेम आखिरकार Google Play स्टोर पर आ गया है। गेम अभी भी लॉन्च नहीं हुआ है, लेकिन कई देरी और लॉन्च की तारीखों को बदलने के बाद, अब इसे प्री-रजिस्ट्रेशन के लिए गूगल प्ले स्टोर पर डाल दिया गया है। ऐसा लगता है कि डेवलपर्स फिलहाल खुद को एंड्रॉयड तक सीमित रख रहे हैं, क्योंकि ऐप्पल के App Store पर अभी तक प्री-रजिस्ट्रेशन शुरू नहीं हुए हैं। लिस्टिंग में कहानी की थोड़ी जानकारी मौजूद है। आगामी PUBG Mobile India को चुनौती देने के लिए डेवलपर्स ने गेम को रजिस्ट्रेशन के लिए उपलब्ध करा दिया है। बता दें कि हाल ही में पबजी कॉर्पोरेशन ने घोषित किया था कि वे भारत के लिए खास पबजी मोबाइल इंडिया गेम ला रहे हैं।

FAU-G, जिसका मतलब फियरलेस एंड यूनाइटेड गार्ड्स है, अब प्री-रजिस्ट्रेशन के लिए Google Play स्टोर पर उपलब्ध है। जो प्लेयर्स इसके लिए रजिस्टर करेंगे, उन्हें गेम के उपलब्ध होते ही पुश नोटिफिकेशन मिले जाएगा। योग्य डिवाइसों में गेम अपने आप डाउनलोड और इंस्टॉल हो जाएगा। डाउनलोड का साइज़ और वर्ज़न के बारे में अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई हैं। लेकिन लिस्टिंग स्टोरीलाइन और गेमप्ले के बारे में कुछ जानकारी जरूर देती है।

जैसा कि टीज़र से पता चला था, गेम काफी हद तक गलवान घाटी में लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल (LAC) में भारतीय और चीनी सेनाओं के बीच हुए संघर्ष के ऊपर आधारित है। लेकिन अब गेम के लिस्टिंग पेज से पता चलता है कि पूरा गेमप्ले भारतीय सैनिकों के इर्ध-गिर्ध घूमेगा। किरदारों को FAU-G कमांडो कहा जाएगा, जो खतरनाक क्षेत्रों में गश्त लगाने वाले भारतीय सैनिकों का एक समूह होगा।

FAU-G को बेंगलुरु के nCore Games और बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार द्वारा साथ मिलकर विकसित किया गया है। पहला टीज़र 25 अक्टूबर को लाइव हुआ था। गेम को उसी महीने लॉन्च भी किया जाना था, लेकिन इसमें रुकावट आई।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  2. 150 इंच स्क्रीन पर 4K सिनेमा और बिल्ट-इन 2.1 चैनल स्पीकर सिस्टम! लॉन्च हुआ OBE R3 Ultra Max Projector
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vodafone Idea का गजब ऑफर अब 5G के साथ 4G डाटा भी अनलिमिटेड, 84 दिनों तक जितना मर्जी चलाओ इंटरनेट
  2. Samsung Galaxy S26 FE vs Oppo Reno 16 vs Xiaomi 17T: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  3. Samsung लेकर आ रहा सस्ता फोन, Galaxy A08 4G आया 6000mAh बैटरी के साथ नजर, जानें
  4. WhatsApp पर बदल रहे हैं फोन नंबर, भूलकर भी न करें ये गलती, वरना सारा डाटा हो जाएगा खराब
  5. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  6. Tata Punch हुई ₹20 हजार तक महंगी! जानें किन मॉडल्स के बढ़े दाम
  7. Samsung का 42 हजार वाला फोन मिल रहा ₹9000 सस्ता, यहां आई तगड़ी डील
  8. Samsung Galaxy S26 FE हुआ भारत में लॉन्च, 50MP कैमरा, 4900mAh बैटरी से लैस, जानें और क्या है खास
  9. DRDO Internship 2026: ₹30 हजार कमाने का मौका दे रहा DRDO, BTech, MSc स्टूडेंट्स ऐसे करें ऑनलाइन अप्लाई
  10. Xiaomi लेकर आई Pad 9, Pad 9 Pro टैबलेट, 20 घंटे तक कर पाएंगे ऑनलाइन मीटिंग, जानें कैसे हैं फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.