Fairphone 6 के स्पेसिफिकेशंस हुए लीक, यूजर्स खुद बदल पाएंगे डिस्प्ले, कैमरा जैसे पार्ट!

Fairphone कथित तौर पर Fairphone 6 पर काम कर रहा है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 16 जून 2025 10:30 IST
ख़ास बातें
  • Fairphone 6 में 6.31 इंच की P-OLED LTPO डिस्प्ले मिलेगी।
  • Fairphone 6 में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7s जेन 3 चिपसेट मिलने की उम्मीद है।
  • Fairphone 6 में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा होगा।

Fairphone 6 में 6.31 इंच की P-OLED LTPO डिस्प्ले मिलेगी।

Photo Credit: WinFuture

Fairphone कथित तौर पर Fairphone 6 पर काम कर रहा है। कई रिपोर्ट्स में खुलासा हुआ है कि यह फोन जल्द ही आने वाला है। अब लॉन्च से पहले WinFuture ने एक रिपोर्ट साझा करते हुए इस फोन के पूरे स्पेसिफिकेशन का खुलासा किया है। लीक से पता चला है कि Fairphone 6 में यूजर रिप्लेसेबल कंपोनेंट्स के साथ एक कॉम्पैक्ट स्मार्टफोन होगा। आइए Fairphone 6 के बारे में विस्तार से जानते हैं।


Fairphone 6 Price (Expected)


कीमत की बात करें तो रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि Fairphone 6  की कीमत 549 यूरो (लगभग 54,351 रुपये) होगी। यह फोन 25 जून को यूरोप में लॉन्च होगा। आगामी फोन हॉरिजन ब्लैक, क्लाउड व्हाइट और फॉरेस्ट ग्रीन में उपलब्ध होगा। यह फोन सबसे पहले चुनिंदा यूरोपीय बाजार में आएगा।


Advertisement
Fairphone 6 Specifications (Expected)


रिपोर्ट के अनुसार, Fairphone 6 में 6.31 इंच की P-OLED LTPO डिस्प्ले मिलेगी, जिसका रेजोल्यूशन 2484 x 1116 पिक्सल, 1Hz से 120Hz तक अडैप्टिव रिफ्रेश रेट और 432ppi पिक्सल डेनसिटी होगी। डिस्प्ले गोरिल्ला ग्लास 7i से प्रोटेक्ट होगी। आगामी फोन एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड क्लीन, नियर-स्टॉक UI पर काम करने की उम्मीद है। इस फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7s जेन 3 चिपसेट मिलने की उम्मीद है। इस फोन में 8GB रैम और 256GB इंटरनल स्टोरेज दिए जाने की संभावना है, जिसे माइक्रोएसडी के जरिए 2TB तक बढ़ाया जा सकता है। इस फोन में 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 4,415mAh की बैटरी मिलने की उम्मीद है।

कैमरा सेटअप के लिए इस फोन के रियर में f/1.56 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 120 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू वाला 13 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा मिल सकता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/2.0 अपर्चर के साथ 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिल सकता है। Fairphone 6 में मॉड्यूलर डिजाइन होगा, जिससे यूजर्स टॉप इंटरनल कवर, डिस्प्ले, फ्रंट कैमरा, रियर कैमरा, बैटरी, ईयरपीस और यूएसबी-सी को बदल सकेंगे। यूजर्स द्वारा बदले जा सकने वाले कंपोनेंट कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट के अलावा रिटेलर्स के जरिए खरीदने के लिए उपलब्ध होंगे। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 5जी, 4जी, यूएसबी टाइप सी पोर्ट, ब्लूटूथ 5.4 और वाई-फाई 6E शामिल होगा। डाइमेंशन की बात करें तो इस फोन की लंबाई 164 मिमी, चौड़ाई 75 मिमी, मोटाई 8 मिमी होगी।
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  3. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
#ताज़ा ख़बरें
  1. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  3. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  4. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  5. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  7. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  8. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  10. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.