Fairphone 6 का डिजाइन और प्राइस लीक, मॉड्यूलर स्मार्टफोन जल्द हो सकता है लॉन्च

Fairphone 6 की शुरुआती कीमत 549 यूरो (लगभग 49,000 रुपये) हो सकती है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 6 जून 2025 16:36 IST
ख़ास बातें
  • Fairphone 6 में मिलेगा मॉड्यूलर डिजाइन, यूजर खुद कर सकेंगे रिपेयर
  • डुअल कैमरा और रिप्लेसेबल बैटरी के साथ 549 यूरो की शुरुआती कीमत
  • Horizon Black, Forest Green और Cloud White कलर ऑप्शन लीक हुए

Fairphone 6 में पहले से ज्यादा स्लिम बेजल्स और फ्लैट फ्रेम डिजाइन के साथ दिखाई देता है

Photo Credit: WinFuture

Fairphone का अगला स्मार्टफोन, Fairphone 6 लीक में सामने आया है और इसमें कई ऐसे बदलाव दिखे हैं जो इसे पिछले मॉडल्स से अलग बनाते हैं। एक रिपोट के मुताबिक, Fairphone इस बार भी अपने सस्टेनेबिलिटी और रिपेयरबिलिटी वाले अप्रोच को बरकरार रखते हुए डिजाइन में मॉडर्न ट्विस्ट ला रहा है। फोन में 8GB रैम और 256GB स्टोरेज का वेरिएंट शामिल हो सकता है और इसकी शुरुआती कीमत 549 यूरो (लगभग 49,000 रुपये) हो सकती है।

WinFuture की रिपोर्ट में अपकमिंग स्मार्टफोन के रेंडर को शेयर किया गया है। Fairphone 6 में पहले से ज्यादा स्लिम बेजल्स और फ्लैट फ्रेम डिजाइन के साथ दिखाई देता है। बटन लेआउट में एक पीले रंग का बटन भी नजर आया है, जो डार्क बॉडी कलर से शार्प कॉन्ट्रास्ट में है। माना जा रहा है कि यह बटन रियर पैनल को आसानी से हटाने के लिए स्लाइडर का काम कर सकता है।
Advertisement

फोन में डुअल कैमरा सेटअप मिलेगा जिसमें एक मेन कैमरा और एक अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस शामिल हो सकता है। इसमें टेलीफोटो कैमरा नहीं होगा। बैक पैनल में डुअल-टोन कलर डिजाइन देखने को मिल सकता है। सामने की तरफ एक सेल्फी कैमरा है, जो यूजर खुद से आसानी से रिप्लेस कर पाएंगे।

Fairphone 6 की सबसे बड़ी खासियत इसकी मॉड्यूलर बॉडी है। यूजर इस फोन में से सेल्फी कैमरा, रियर कैमरा, USB-C पोर्ट, यहां तक कि बैटरी भी खुद बदल सकते हैं, वो भी बिना किसी स्किल्ड टेक्नीशियन की मदद के। ये अप्रोच Fairphone को बाकी ब्रांड्स से अलग बनाता है, जहां ज्यादातर फोन पूरी तरह सीलबंद होते हैं।
Advertisement

रिपोर्ट आगे बताती है कि यह डिवाइस Horizon Black कलर में आएगा और इसके साथ Cloud White और Forest Green वेरिएंट्स भी लॉन्च किए जा सकते हैं। लॉन्च डेट को लेकर फिलहाल कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं है, लेकिन डिवाइस को लेकर लीक अब रेगुलर होने लगे हैं, जिससे उम्मीद की जा रही है कि लॉन्च जल्द हो सकता है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹38,999 एमआरपी वाली Galaxy Watch 8 ₹16,499 में! सबसे बड़ा डिस्काउंट
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  3. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  4. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  5. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  7. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  8. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  10. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.