Fairphone 4 स्मार्टफोन 6 जीबी रैम के साथ दो स्टोरेज वेरिएंट्स में जल्द हो सकता है लॉन्च

Fairphone 4 स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन्स को लेकर कुछ लीक सामने आए हैं। साथ ही इसके कुछ रेंडर भी लीक हुए हैं। जिसमें इस फोन की स्पेसिफिकेशन के बारे में साफ संकेत मिलते हैं।

विज्ञापन
हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 6 नवंबर 2021 10:30 IST
ख़ास बातें
  • Fairphone 4 के दोनों वेरिएंट 6 जीबी रैम के साथ पेश किए जा सकते हैं।
  • फोन में सेल्फी के लिए फ्रंट साइड में सिंगल कैमरा हो सकता है।
  • फोन का रियर कैमरा 48 मेगापिक्सल सेंसर के साथ बताया जा रहा है।

Fairphone 4 स्मार्टफोन में 5जी चिपसेट देखने को मिल सकता है।

Fairphone 4 स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन्स को लेकर कुछ लीक सामने आए हैं। साथ ही इसके कुछ रेंडर भी लीक हुए हैं। जिसमें इस फोन की स्पेसिफिकेशन के बारे में साफ संकेत मिलते हैं। ऐसा पहली बार नहीं है जब इस फोन के बारे में कुछ जानकारी लीक हुई है, इससे पहले भी इस स्मार्टफोन के बारे में लीक्स आए हैं। सामने आई लीक्स के अनुसार फोन में 6.3 इंच की डिस्प्ले का जिक्र किया गया है जिसमें वॉटर ड्रॉप नॉच बताई जा रही है। इसके अलावा फोन में 48 मेगापिक्सल का रियर कैमरा सेंसर देखने को मिल सकता है। इसके दो वेरिएंट लॉन्च किए जा सकते हैं जिनमें से स्क्रीन साइज और रैम समान ही रहेंगे। अभी तक Fairphone 4 की जो स्पेसिफिकेशन निकल कर सामने आ रही हैं उनके अनुसार यह इसके पहले के मॉडल्स से काफी बेहतर माना जा रहा है। 
 

Fairphone 4 Price (Expected)

टिप्स्टर सुधांशु अम्भोरे के ट्वीट और अन्य लीक्स के मुताबिक Fairphone 4 के 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वाले बेस वेरिएंट की कीमत 580 यूरो से 600 यूरो (लगभग 50,000 से 52,000 रुपये) के बीच हो सकती है। जबकि इसके 6 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 640 यूरो से 660 यूरो (55,000 से 57,000 रुपये) के बीच हो सकती है। 
Advertisement
 

Fairphone 4 Specifications (Expected)

टिप्स्टर सुधांशु अम्भोरे के ट्वीट के मुताबिक Fairphone 4 के दो वेरिएंट पेश किए जा सकते हैं जिनमें 6 जीबी रैम के साथ अलग अलग स्टोरेज दी जा सकती है। बेस वेरिएंट में 128 जीबी स्टोरेज दी जा सकती है। दोनों में 6.3 इंच का डिस्प्ले साइज देखने को मिल सकता है। बेस वेरिएंट में 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज देखने को मिल सकती है जबकि इससे ऊपर वाले वेरिएंट में 6 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज देखने को मिल सकती है। टिप्स्टर के मुताबिक यह फोन दो कलर वेरिएंट में लॉन्च किया जाएगा। इसमें एक वेरिएंट ग्रे कलर के साथ आएगा जबकि दूसरा वेरिएंट ग्रीन कलर के लिए बताया गया है। अभी तक फोन के प्रोसेसर के बारे में कोई पुख्ता जानकारी नहीं मिल पाई है मगर लीक्स की मानें तो फोन में 5जी चिपसेट देखने को मिल सकता है। 

इसके कैमरा सेटअप की बात करें तो फोन में सेल्फी के लिए फ्रंट साइड में सिंगल कैमरा हो सकता है और यह वॉटर ड्रॉप नॉच स्टाइल में दिया जा सकता है। वहीं इसके रियर कैमरा सेटअप के लिए दो कैमरा होने की बात कही जा रही है। इसमें एक कैमरा 48 मेगापिक्सल सेंसर के साथ बताया जा रहा है। इसके ऑपरेटिंग सिस्टम के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं सामने नहीं आ सकी है। साथ ही इसकी बैटरी कैपेसिटी भी अभी तक अनुमानित नहीं है। वहीं फोन में कौन सा प्रोसेसर दिया गया है अभी इसको लेकर भी कोई खबर नहीं है। 
Advertisement

Fairphone 4 स्मार्टफोन को लेकर जिस तरह से लीक्स सामने आ रहे हैं उनसे संकेत मिलता है कि यह फोन जल्द ही लॉन्च किया जा सकता है। इससे पहले कंपनी ने Fairphone 3 Plus लॉन्च किया था। कहा जा रहा है कि Fairphone 4 स्मार्टफोन उसका सक्सेसर हो सकता है। Fairphone 3 Plus खरीद के लिए Amazon पर उपलब्ध है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹38,999 एमआरपी वाली Galaxy Watch 8 ₹16,499 में! सबसे बड़ा डिस्काउंट
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  3. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  4. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  5. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  7. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  8. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  10. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.