Facebook, Twitter से लेकर Netflix तक, सभी सोशल मीडिया और OTT प्लेटफॉर्म पर शिकंजा कसेगी सरकार की नई गाइडलाइन

यदि डिज़िटल प्लेटफॉर्म से कोई गलती होती है, तो इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की तरह ही इन प्लेटफॉर्म्स को भी गलती पर माफीनामा पब्लिश करना होगा।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 26 फरवरी 2021 11:22 IST
ख़ास बातें
  • Facebook, Twitter, Netflix, Amazon समेत सभी के लिए बनी नई गाइडलाइन्स
  • किसी भी आपत्तिजनक कटेंट को सोशल मीडिया से 24 घंटे के भीतर हटाना होगा
  • कंपनियों को अपने काम की जानकारी सरकार से साझा करनी होगी।

कंपनियों को नई गाइडलाइन्स तीन महीने के अंदर लागू करनी होगी

OTT प्लेटफॉर्म और डिज़िटल कंटेंट पर लगाम कसने के लिए भारत सरकार ने नए नियम और कानून बनाए हैं। सरकार का कहना है कि यदि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स भारत में बिजनेस करना चाहते हैं, तो उन्हें इन नियम और कानूनों का पालन करना होगा। कानूनमंत्री रविशंकर प्रसाद ने तो साफ शब्दों में कह दिया है कि सोशल मीडिया भारत में बिजनेस कर सकते हैं, लेकिन उनका डबल स्टैंडर्ड नहीं चलेगा। बता दें कि हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने भी कहा था कि फेक न्यूज़ और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के लिए नई गाइडलाइन्स का लागू होना जरूरी है। आज के समय में बच्चों से लेकर वरिष्ठ नागरिकों तक, हर वर्ग के अरबों लोग सोशल मीडिया का इस्तेमाल कर रहे हैं। ऐसे में कई गलत एलिमेट्स इन प्लेटफॉर्म्स का इस्तेमाल कर लोगों पर बुरा प्रभाव डालते हैं।

भारत सरकार द्वारा नए नियम कानून केवल सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के लिए नहीं बने हैं, बल्कि OTT प्लेटफॉर्म्स पर भी लगाम कसने की कोशिश की गई है। कानूनमंत्री रविशंकर प्रसाद ने एक प्रैस कॉन्फ्रेंस के जरिए इन सभी नियमों और कानूनों की जानकरी साझा की है। अब क्योंकि गाइडलाइन्स कई बार समझने में पेचिदा हो जाती हैं। इसलिए हम यहां आपको ये सभी गाइडलाइन्स आसान भाषा में बता रहे हैं। 
 

New guidelines for Social Media, OTT platforms

सरकार का कहना है कि सोशल मीडिया कंपनियों को अपना एक ग्रीवांस मेकेनिज़्म बनाना होगा और 15 दिनों के भीतर समस्याओं को एड्रेस करना होगा। इसके अलावा कंपनियों को बताते रहना होगा कि कितनी शिकायतें आ रही हैं और उन्हें किस प्रकार सुलझाया गया है। खुराफात किसने की है, उसकी जानकारी भी साझा करनी होगी।

यदि खुराफात भारत के बाहर से हुई है, तो ये भी बताना होगा कि इसकी शुरुआत किसने की।
Advertisement

सोशल मीडिया कंपनियों को आदेश है कि किसी भी आपत्तिजनक कटेंट को उन्हें 24 घंटे के भीतर हटाना होगा और इसके बाद हर महीने आई कुल शिकायतों के निपटारे की जानकारी भी देनी होगी।

अफवाह किसने फैलाई है, सोशल मीडिया कंपनी सरकार से इसकी जानकारी भी साझा करेगी। सरकार ने भारत की संप्रभुता, सुरक्षा, विदेशी संबंध और रेप जैसे मामलों में उड़ाए जाने वाली अफवाहों पर कड़ा रुख रखा है।
Advertisement

सरकार का कहना है कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को ग्रीवांस के लिए खास अफसरों की तैनाती करनी होगी। कंपनियों को नोडल ऑफिसर के साथ-साथ रेसिडेंट ग्रीवांस ऑफिसर की तैनाती भी करनी होगी।
Advertisement

यदि डिज़िटल प्लेटफॉर्म से कोई गलती होती है, तो इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की तरह ही इन प्लेटफॉर्म्स को भी गलती पर माफीनामा पब्लिश करना होगा।

ओटीटी प्लेटफॉर्म और डिज़िटल मीडिया को आदेश है कि उन्हें अपने काम की जानकारी सरकार से साझा करनी होगी। इसमें उनके कंटेंट तैयार करने का तरीका भी शामिल होगा।
Advertisement

कंपनियों को सेल्फ रेगुलेशन लागू करना होगा, जिसके लिए एक बॉडी भी स्थापित होगी। इस बॉडी को सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड जज या कोई अन्य व्यक्ति हेड करेगा।

बता दें कि ये सभी नियम और कानून अगले तीन महीने में लागू होंगे।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹15 हजार तक सस्ते मिल रहे Redmi स्मार्टफोन, 7900mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  5. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  6. Jio Freedom Pack: ₹10 हजार में 15 महीने का ब्रॉडबैंड कनेक्शन, 100Mbps स्पीड के साथ Amazon Prime और JioHotstar
  7. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स्पेसिफिकेशन्स
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹15 हजार तक सस्ते मिल रहे Redmi स्मार्टफोन, 7900mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  3. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
  4. Jio Freedom Pack: ₹10 हजार में 15 महीने का ब्रॉडबैंड कनेक्शन, 100Mbps स्पीड के साथ Amazon Prime और JioHotstar भी
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  6. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  7. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  8. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  9. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  10. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.