OnePlus 5T का व्हाइट सैंडस्टोन वेरिएंट लॉन्च से पहले ऑनलाइट रिटेल साइट पर लिस्ट

वनप्लस ने अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन OnePlus 5T को पिछले साल नवंबर महीने में लॉन्च किया था। अब नामी ऑनलाइन रिटेलर ने वनप्लस 5टी के नए वेरिएंट को अपनी वेबसाइट पर लिस्ट किया है।

विज्ञापन
Ankit Chawla, अपडेटेड: 4 जनवरी 2018 19:12 IST
ख़ास बातें
  • फ्लैगशिप स्मार्टफोन OnePlus 5T पिछले साल नवंबर महीने मे हुआ था लॉन्च
  • वनप्लस 5टी के नए व्हाइट सैंडस्टोन वेरिएंट की बिक्री शुक्रवार से शुरू
  • सेल में सिर्फ 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को ही बेचा जाएगा
वनप्लस ने अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन OnePlus 5T को पिछले साल नवंबर महीने में लॉन्च किया था। अब नामी ऑनलाइन रिटेलर ने वनप्लस 5टी के नए वेरिएंट को अपनी वेबसाइट पर लिस्ट किया है। और हैंडसेट बिक्री के लिए 5 जनवरी से उपलब्ध होगा। इस लिस्टिंग से उन पुरानी रिपोर्ट की पुष्टि होती है जिनसे नए हैंडसेट को इसी तारीख को लॉन्च किए जाने की जानकारी सामने आई थी। OnePlus ने इससे पहले वनप्लस 5टी स्मार्टफोन के दो स्पेशल वेरिएंट लॉन्च किए थे- स्टार वार्स एडिशन और लावा रेड एडिशन।

जेडी डॉट कॉम की लिस्टिंग के मुताबिक, वनप्लस 5टी के नए व्हाइट सैंडस्टोन वेरिएंट की बिक्री शुक्रवार 5 जनवरी से शुरू होगी। भारतीय समयानुसार बिक्री का आगाज़ रात साढ़े 9 बजे होगा। लिस्टिंग पेज पर दी गई जानकारियों के आधार पर लगता है कि सेल में हैंडसेट का यह वेरिएंट सीमित संख्या में ही उपलब्ध होगा। सेल में सिर्फ 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को ही बेचा जाएगा। फिलहाल, कीमत का खुलासा नहीं किया गया है। मज़ेदार बात है कि अभी एक दिन पहले ही वनप्लस के ट्विटर अकाउंट पर सैंडस्टोन वेरिएंट का वीडियो पोस्ट किया गया था। लिस्टिंग के बारे में जानकारी जीएसएमअरिना ने दी है।


इससे पहले इंटरनेट पर नए वेरिएंट के लॉन्च का इनवाइट सामने आया था। इसमें चीन और 5 जनवरी का ज़िक्र था। JD.com की लिस्टिंग से साफ है कि वनप्लस 5टी का सैंडस्टोन वेरिएंट सफेद रंग वाला होगा। नए वर्ज़न में वनप्लस ब्रांड की पहचान बन चुके सैंडस्टोन बैकपैनल की वापसी होगी। OnePlus One और OnePlus 2, इस खास फिनिशिंग के साथ आते थे। 2016 में कंपनी ने वनप्लस 3 को लॉन्च करने के साथ मेटल बैक का दामन थाम लिया। इसके बाद लॉन्च किए गए OnePlus 3T, OnePlus 5 और OnePlus 5T भी मेटल बैक पैनल वाले फोन हैं।
Advertisement
 

वनप्लस 5टी के स्पेसिफिकेशन

OnePlus 5T में 6.01 इंच का फुल-एचडी+ (1080x1920 पिक्सल) ऑप्टिक एमोलेड डिस्प्ले है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 18:9 है। 401 पिक्सल प्रति इंच पिक्सल डेनसिटी वाले इस स्क्रीन पर 2.5डी कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 की प्रोटेक्शन मौज़ूद है। वनप्लस 5 की तरह वनप्लस 5टी में भी ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। इसकी सर्वाधिक क्लॉक स्पीड 2.45 गीगाहर्ट्ज़ है। रैम में ग्राहकों के लिए 6 जीबी रैम और 8 जीबी रैम का विकल्प है।

अब बात OnePlus 5T के कैमरे की। इस बार OnePlus ने स्मार्टफोन में  डुअल रियर कैमरा सेटअप को अपडेट करने का फैसला किया है। इस फोन का दो कैमरे वाला सेटअप वनप्लस 5 से काफी अलग है। प्राइमरी सेंसर अब भी वनप्लस 5 की तरह 16 मेगापिक्सल का है। इसका अपर्चर एफ/1.7 है। हालांकि, कंपनी ने इसका फोकल लेंथ 27.22 मिलीमीटर कर दिया है। सेकेंडरी कैमरा 20 मेगापिक्सल का सोनी आईएमएक्स376के सेंसर है। इसका अपर्चर भी एफ/1.7 है। रियर कैमरा सेटअप के साथ डुअल एलईडी फ्लैश दिया गया है। यूज़र 30 फ्रेम प्रति सेकेंड की दर से 4के वीडियो रिकॉर्ड कर पाएंगे। इसके अलावा 60 फ्रेम प्रति सेकेंड की दर से 1080 पिक्सल रिजॉल्यूशन वाला वीडियो रिकॉर्ड करना संभव है। OnePlus 5T का फ्रंट कैमरा हर लिहाज से वनप्लस 5 वाला ही है। यह भी 16 मेगापिक्सल का सोनी आईएमएक्स371 सेंसर है। इसका अपर्चर एफ/2.0 है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Large, bright and clear screen
  • Great battery life
  • Useful software features
  • Very good performance
  • Bad
  • Photo quality in daylight could be better
  • No weatherproofing or wireless charging
  • Android 8.0 update will take months
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.01 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल + 20-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3300 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.1.1

रिज़ॉल्यूशन

1080x2160 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  3. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  2. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  3. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  4. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  5. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  6. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  7. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  8. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  9. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  10. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.