13 मेगापिक्सल कैमरा व Octa-Core प्रोसेसर वाला स्मार्टफोन लॉन्च, कीमत 8,888 रुपये

विज्ञापन
Robin Sinha, अपडेटेड: 9 जुलाई 2015 11:40 IST
चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी एलीफोन (Elephone) ने अपने जी7 (G7) हैंडसेट को भारत में लॉन्च कर दिया है। यह हैंडसेट 8,888 रुपये में मिलेगा। कंपनी ने हैंडसेट का ब्लैक, व्हाइट और गोल्ड कलर वेरिएंट रिलीज किया है और यह एक्सक्लूसिव तौर से ई-कॉमर्स वेबसाइट स्नैपडील(Snapdeal) पर उपलब्ध है।

एलीफोन जी7 (Elephone G7) एक डुअल सिम (माइक्रो-सिम) डुअल स्टैंडबाय स्मार्टफोन है। यह एंड्रॉयड 4.4.2 किटकैट (Android 4.4.2 KitKat) ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है। स्मार्टफोन में 5.5 इंच का एचडी (720x1280 pixels) रिजॉल्यूशन IPS डिस्प्ले है। डिस्प्ले में वन ग्लास सॉल्यूशन (OGS) फीचर है और इसकी पिक्सल डेनसिटी है 267ppi। हैंडसेट में 1.4GHz octa-core MediaTek MT6592M प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है और साथ में 1GB का रैम (RAM)। प्रोसेसर के साथ Mali-450MP GPU इंटिग्रेटेड है।
Advertisement

G7 में डुअल एलईडी फ्लैश के साथ f/2.0 एपरचर वाला 13 मेगापिक्सल का ऑटोफोकस रियर कैमरा है। सेल्फी और वीडियो चैटिंग के लिए हैंडसेट में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी दिया गया है। कैमरा पनोरमा और जीयो टैगिंग फीचर के साथ आता है। Elephone G7 की इनबिल्ट स्टोरेज 8GB है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 64GB तक बढ़ाया जा सकता है। हालांकि, यूज़र मीडिया फाइल या फिर और डॉक्यूमेंट सेव करने के लिए सिर्फ 4GB स्पेस का इस्तेमाल कर सकते हैं।



Elephone G7 में 3G, ब्लूटूथ 4.0, वाई-फाई, एफएम रेडियो, यूएसबी और GPS/ A-GPS कनेक्टिविटी फीचर हैं। हैंडसेट की मोटाई 5.5mm है और वजन 156 ग्राम। इसमें 2050mAh की रिमूवेबल बैटरी है। कंपनी का दावा है कि यह 11 घंटे का टॉक टाइम और 100 घंटे का स्टैंडबाय टाइम देती है।
Advertisement

इस स्मार्टफोन की टक्कर लेनेवो के3 नोट (Lenovo K3 Note) से है, जिसे पिछले महीने 9,999 रुपये में लॉन्च किया गया था।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  3. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  4. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  2. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  3. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  4. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  5. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  6. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  7. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  8. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  9. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  10. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.