इलेक्ट्रिक कार निर्माता ब्रांड ला रहा नया स्मार्टफोन Polestar Phone, स्पेसिफिकेशंस हुए लीक

Geely के साथ इनोवेटिव इलेक्ट्रिक व्हीकल निर्माता कंपनी Polestar स्मार्टफोन बाजार में कदम रखने जा रही है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 14 फरवरी 2024 13:49 IST
ख़ास बातें
  • इलेक्ट्रिक व्हीकल निर्माता Polestar फोन बाजार में कदम रखने जा रही है।
  • Polestar Phone का मॉडल नंबर "M392S" है।
  • Polestar Phone में लगभग Meizu 20 Infinity जैसे ही स्पेसिफिकेशन हैं।

Meizu 20 Infinity में 12GB RAM है।

Photo Credit: Meizu

Geely के साथ इनोवेटिव इलेक्ट्रिक व्हीकल निर्माता कंपनी Polestar स्मार्टफोन बाजार में कदम रखने जा रही है। हाल ही में आई रिपोर्ट्स के अनुसार, Polestar, Geely की एक अन्य सब्सिडरी कंपनी Meizu के साथ साझेदारी में अपना स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। यह स्ट्रैटजी कई क्षेत्रों में टेक्नोलॉजी को नए तरीके से इंटीग्रेटेड करने के Geely के विजन के तहत है। यहां हम आपको Polestar स्मार्टफोन के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Polestar Phone की खासियतें


GSMChina टीम ने IMEI डाटाबेस के विश्लेषण के जरिए आगामी Polestar Phone के बारे में खास जानकारी का खुलासा किया है। खास बात यह है कि Polestar Phone का मॉडल नंबर "M392S" है और यह पता चला है कि इसमें लगभग Meizu 20 Infinity जैसे ही स्पेसिफिकेशन हैं। स्मार्टफोन Snapdragon 8 Gen 2 प्रोसेसर पर बेस्ड है और Meizu 20 Infinity के बाद प्रीमियम फंक्शन का वादा करता है।

Geely की दोनों सब्सिडरी कंपनियों Polestar और Meizu के बीच यह साझेदारी सामान्य स्मार्टफोन बनाने से अलग है। ऐसा लग रहा है कि Geely, Xiaomi HyperOS की तरह एक बड़े स्तर पर इकोसिस्टम बनाने के लिए खुद को तैयार कर रहा है। ऑटोमोटिव इंडस्ट्री से आगे बढ़ते हुए Geely सिर्फ इलेक्ट्रिक व्हीकल के निर्माण पर फोकस करने के अलावा सक्रिय तौर पर टेक्नोलॉजी सेक्टर में भी कदम रख रहा है।

Polestar Phone, जिसे पोलस्टार नाम के तहत री-ब्रांडेड किया गया एक मौजूदा मॉडल बनाया गया है, Geely के फ्यूचर-ऑरिएंटेड विजन की दिशा में एक बड़ा कदम है। Meizu के साथ मॉडल का जुड़ाव दोनों सब्सिडरी कंपनियों की पावर को सिंक्रनाइज करने का एक प्रयास है। Meizu 20 Infinity के बेहतरीन फीचर्स को अपनाने वाले स्मार्टफोन के साथ यह अपने प्रोडक्ट रेंज में एडवांस टेक्नोलॉजी की पेशकश करने के लिए Geely के विजन के तौर पर काम कर रहा है।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  2. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  2. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  3. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  4. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  5. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  6. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  7. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  8. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  9. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  10. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.