2 डिस्प्ले के साथ Doogee V20 5G फोन अगले साल जनवरी में होगा लॉन्च, ये होंगी खूबियां...

Doogee V20 5G स्मार्टफोन को अगले साल जनवरी 2022 में लॉन्च किया जाएगा। जैसे कि नाम से समझ आता है कि Doogee V10 स्मार्टफोन का सक्सेसर होगा, जिसे इस साल अगस्त महीने में लॉन्च किया गया था।

विज्ञापन
Manisha Rajor, अपडेटेड: 29 नवंबर 2021 14:43 IST
ख़ास बातें
  • Doogee V20 5G में मिलेंगे दो डिस्प्ले
  • फोन का दूसरा डिस्प्ले बैक पैनल पर 1.05 इंच का होगा
  • Doogee V20 5G स्मार्टफोन को अगले साल जनवरी 2022 में लॉन्च किया जाएगा
Doogee V20 5G स्मार्टफोन को अगले साल जनवरी 2022 में लॉन्च किया जाएगा। जैसे कि नाम से समझ आता है कि Doogee V10 स्मार्टफोन का सक्सेसर होगा, जिसे इस साल अगस्त महीने में लॉन्च किया गया था। हालांकि, नया फोन मौजूदा फोन की तुलना में कई अपग्रेड्स के साथ आएगा, इसमें बैटरी, फास्ट चार्जिंग स्पीड, कैमरा आदि शामिल है। बता दें, पहला रग्ड स्मार्टफोन होगा जो कि 6.43- इंच Samsung AMOLED डिस्प्ले 2K रिजॉल्यूशन के साथ आएगा। इस फोन में रियर डिस्प्ले भी दिया गया है, जो कि टाइम, नोटिफिकेशन व इनकमिंग कॉलिंग नोटिफिकेशन के लिए दिया गया है।

Doogee V20 5G स्मार्टफोन मौजूदा Doogee V10 स्मार्टफोन का सक्सेसर होगा, जिसे इस साल अगस्त महीने में लॉन्च किया गया था। इस फोन को अगले साल जनवरी में लॉन्च किया जाएगा और खरीद के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। फोन के कुछ प्रमुख स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी कंपनी की वेबसाइट पर अपडेट कर दी गई है।

सामने आ चुके स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो Doogee V20 कंपनी का आगामी 5जी रग्ड स्मार्टफोन होगा। इसमें डुअल डिस्प्ले मौजूद होगा। प्राइमरी डिस्प्ले की बात करें, तो इसमें 6.43 इंच Samsung AMOLED डिस्प्ले 2K रिजॉल्यूशन के साथ स्थित होगा। इसके साथ 409पीपीआई पिक्सल डेंसिटी, 20:9 आस्पेक्ट रेशियो, डायनमिक कॉन्ट्रास्ट रेशियो 80000:1 और 16.7 मिलियन कलर डिस्प्ले मौजूद होगा। सेल्फी के लिए फोन में होल-पंट कटआउट मौजूद होगा।

इसके अलावा, फोन में एक 1.05 इंच का दूसरा डिस्प्ले भी दिया जाएगा, जो कि फोन के बैक पैनल पर स्थित है। इस डिस्प्ले का इस्तेमाल बैक पैनल पर टाइम, नोटिफिकेशन, इनकमिंग कॉल आदि डिस्प्ले के लिए किया जाएगा।

फोन के बैक पैनल पर ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप एलईडी फ्लैश के साथ स्थित है।
Advertisement

साथ ही फोन को मजबूत व वज़न में हल्का रखने के लिए Aerospace grade carbon फाइबर का इस्तेमाल किया गया है। इसके अलावा यह IP68 और IP69K रेटिंग के साथ आता है, जो कि इसमें वाटरप्रूफ व डस्ट प्रूफ बनाता है।

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Doogee V20 5G, Doogee V20 5G specification, Doogee
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO 16 में मिल सकता है 2K डिस्प्ले, नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo भारत में ला रही सस्ता फोन, 50MP दो कैमरा, 7200mAh होगी बैटरी!
  2. Airtel ने शुरू किया FREE सैटेलाइट इंटरनेट! SpaceX से डील, बिना मोबाइल नेटवर्क भी चलेंगे WhatsApp जैसे ऐप
  3. IND vs SL Test Match LIVE: भारत-श्रीलंका टेस्ट मैच आज, यहां देखें फ्री!
  4. iQOO Buds भारत में 20 अगस्त को होंगे लॉन्च, डिजाइन आया सामने
  5. ₹4500 सस्ता मिल रहा Oppo का 50MP 3 कैमरा वाला फोन! Flipkart पर जबरदस्त ऑफर
  6. Independence Day 2026: 80वें स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी का संबोधन, ऐसे देखें फ्री!
  7. Apple का फोल्डेबल आईफोन शुरुआत में सिर्फ एक मार्केट में हो सकता है लॉन्च
  8. इंटरनेशनल EV एफिशिएंसी रेटिंग्स में Tata Motors को मिला पहला रैंक, Tesla को दी मात
  9. iQOO 16 में मिल सकता है 2K डिस्प्ले, नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  10. Vivo X500 Pro Max में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.