Redmi 7A और Redmi 6A एक-दूसरे से कितने अलग?

Redmi 7A vs Redmi 6A: आइए जानते हैं कि स्पेसिफिकेशन, फीचर्स और कीमत के आधार पर Xiaomi का लेटेस्ट बजट स्मार्टफोन रेडमी 7ए और रेडमी 6ए एक-दूसरे से कितने अलग हैं?

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 6 जुलाई 2019 12:20 IST
ख़ास बातें
  • Redmi 7A की बैटरी 4,000 एमएएच की है
  • Redmi 6A में 13 मेगापिक्सल का रियर सेंसर है
  • रेडमी 7ए के पिछले हिस्से पर 12 मेगापिक्सल का Sony IMX486 कैमरा है

Redmi 7A vs Redmi 6A: रेडमी 7ए और रेडमी 6ए एक-दूसरे से कितने अलग?

Xiaomi ने हाल ही में भारत में अपने लेटेस्ट बजट स्मार्टफोन Redmi 7A को लॉन्च किया था। Redmi 6A का अपग्रेड वर्जन है Redmi 7A। रेडमी 7ए नए डिज़ाइन और रीडिज़ाइन बैक पैनल से लैस है। Xiaomi ने रेडमी 6ए की तुलना में Redmi 7A के कम कलर वेरिएंट लॉन्च किए हैं। Redmi 7A के रोज़ गोल्ड शेड को नहीं उतारा गया है जबकि Redmi 6A के रोज़ गोल्ड वेरिएंट भी उतारा गया था। आइए जानते हैं कि स्पेसिफिकेशन, फीचर्स और कीमत के आधार पर Xiaomi का लेटेस्ट बजट स्मार्टफोन Redmi 7A और Redmi 6A एक-दूसरे से कितने अलग हैं?
 

Redmi 7A बनाम Redmi 6A की भारत में कीमत

रेडमी 7ए की कीमत भारत में 5,999 रुपये से शुरू होती है। यह दाम 2 जीबी रैम + 16 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का है। इस फोन के 2 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 6,199 रुपये है। फोन मैट ब्लैक, मैट ब्लू और मैट गोल्ड रंग में मिलेगा। लॉन्च ऑफर के तहत, Xiaomi अपने Redmi 7A हैंडसेट के दोनों ही वेरिेएंट को 200 रुपये सस्ते में बेचेगी। हैंडसेट को 5,799 रुपये की शुरुआती कीमत में खरीदा जा सकेगा। यह छूट जुलाई के लिए है।
Advertisement

वहीं, दूसरी ओर Redmi 6A के 2 जीबी रैम/ 16 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 5,999 रुपये है। इसका 2 जीबी रैम/ 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 6,499 रुपये में उपलब्ध है। यह काफी आश्चर्यजनक है कि Redmi 7A के हाई-एंड वेरिएंट की कीमत Redmi 6A से भी कम है।
 

Redmi 7A vs Redmi 6A का डिस्प्ले

रेडमी 7ए में 5.45 इंच की एचडी (720x1440 पिक्सल) स्क्रीन है, 18:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ। शाओमी रेडमी 6ए में 5.45 इंच का एचडी+ (720x1440 पिक्सल) डिस्प्ले होगा। स्क्रीन 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली है। अंतर केवल इतना है कि Redmi 7A के सभी मॉडल ब्लैक बेज़ल के साथ आएंगे जबकि Redmi 6A व्हाइट और ब्लैक बेज़ल के साथ आता है।
Advertisement

Redmi 7A बनाम Redmi 6A का प्रोसेसर, रैम और स्टोरेज
रेडमी 7ए में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 439 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है, जिसकी सर्वाधिक क्लॉक स्पीड 2 गीगाहर्ट्ज़ है। रैम और स्टोरेज पर आधारित फोन के दो वेरिएंट हैं- 2 जीबी रैम के साथ 16 जीबी स्टोरेज और 2 जीबी रैम के साथ 32 जीबी स्टोरेज। यूज़र 256 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड को इस्तेमाल कर पाएंगे।
Advertisement

वहीं, दूसरी ओर Redmi 6A में काम करता है क्वाड-कोर मीडियाटेक हीलियो ए22 चिपसेट। साथ देते हैं 2 जीबी रैम। इनबिल्ट स्टोरेज के दो विकल्प हैं- 16 जीबी और 32 जीबी। Redmi 7A के परफॉर्मेंस की विस्तार से जानकारी के लिए आपको हमारे रिव्यू का इंतज़ार करना होगा।
 

Redmi 7A vs Redmi 6A का कैमरा

Redmi 7A के पिछले हिस्से पर 12 मेगापिक्सल का Sony IMX486 कैमरा है। यह फेज़ डिटेक्शन ऑटोफोकस से लैस है। हैंडसेट में एआई फेस अनलॉक सपोर्ट के साथ आने वाला 5 मेगापिक्सल का सेंसर है। Redmi 6A में 13 मेगापिक्सल का रियर सेंसर है, जो एफ 2.2 अपर्चर, पीडीएएफ के साथ आया है। फ्रंट में है 5 मेगापिक्सल का सेंसर, जिसे पोर्ट्रेट मोड सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के काम में लाया जा सकता है।
Advertisement
 

Redmi 7A बनाम Redmi 6A का सॉफ्टवेयर और बैटरी क्षमता

सॉफ्टवेयर की बात करें तो डुअल-सिम (नैनो) वाला Redmi 7A आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित मीयूआई 10 पर चलता है। वहीं, Redmi 6A एंड्रॉयड ओरियो पर आधारित मीयूआई पर चलता है। Xiaomi इस बात को कंफर्म कर चुकी है कि रेडमी 6ए को एंड्रॉयड पाई अपडेट नहीं मिलेगा। Redmi 7A इस लिहाज से बेहतर डिवाइस है, क्योंकि एंड्रायड पाई के साथ इसमें कई नए फीचर्स मिलेंगे।

अब बात बैटरी क्षमता की। Redmi 7A की बैटरी 4,000 एमएएच की है और यह 10 वॉट की चार्जिंग को सपोर्ट करती है। रेडमी 6ए में जान फूंकने के लिए 3,000 एमएएच की बैटरी दी गई है। रेडमी 7ए की बैटरी से जुड़ी विस्तार से जानकारी तो हम आपको अपने रिव्यू में देंगे। 
 
रेडमी 7ए बनाम शाओमी रेडमी 6ए

रेटिंग्स

संपूर्ण NDTV रेटिंग
डिज़ाइन रेटिंग
डिस्प्ले रेटिंग
सॉफ्टवेयर रेटिंग
परफॉर्मेंस रेटिंग
बैटरी लाइफ रेटिंग
कैमरा रेटिंग
वैल्यू फॉर मनी रेटिंग

मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले
5.45 इंच5.45 इंच
प्रोसेसर
क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 439मीडियाटेक हीलियो ए22
फ्रंट कैमरा
5-मेगापिक्सल5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा
12-मेगापिक्सल 13-मेगापिक्सल
रैम
2 जीबी2 जीबी
स्टोरेज
16 जीबी16 जीबी
बैटरी क्षमता
4000 एमएएच3000 एमएएच
ओएस
एंड्रॉ़यड 9 Pieएंड्रॉ़यड 8.1 Oreo
रिज़ॉल्यूशन
720x1440 पिक्सल720x1440 पिक्सल

डिस्प्ले

स्क्रीन साइज़ (इंच)
5.455.45
रिज़ॉल्यूशन
720x1440 पिक्सल720x1440 पिक्सल
आस्पेक्ट रेशियो
18:918:9
पिक्सल प्रति इंच (पीपीआई)
295295

हार्डवेयर

प्रोसेसर
2 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर2 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर
प्रोसेसर मॉडल
क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 439मीडियाटेक हीलियो ए22
रैम
2 जीबी2 जीबी
इंटरनल स्टोरेज
16 जीबी16 जीबी
एक्सपेंडेबल स्टोरेज
हांहां
एक्सपेंडेबल स्टोरेज टाइप
माइक्रोएसडीमाइक्रोएसडी
एक्सपेंडेबल स्टोरेज क्षमता (जीबी)
256256
अलग माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट
हांहां

कैमरा

रियर कैमरा
12-मेगापिक्सल (f/2.2, 1.25-micron)13-मेगापिक्सल (f/2.2)
रियर ऑटोफोकस
फेज़ डिटेक्शन ऑटोफोकसफेज़ डिटेक्शन ऑटोफोकस
रियर फ्लैश
एलईडीएलईडी
फ्रंट कैमरा
5-मेगापिक्सल5-मेगापिक्सल
फ्रंट फ्लैश
-नहीं

सॉफ्टवेयर

ऑपरेटिंग सिस्टम
एंड्रॉ़यडएंड्रॉ़यड
स्किन
MIUI 10MIUI 9.6

कनेक्टिविटी

वाई-फाई स्टैंडर्ड सपोर्ट
802.11 बी/जी/एन802.11 बी/जी/एन
ब्लूटूथ
हांहां
माइक्रो यूएसबी
हांहां
सिम की संख्या
22
एनएफसी
-नहीं
इंफ्रारेड डायरेक्ट
-नहीं
यूएसबी ओटीजी
-हां
यूएसबी टाइप सी
-नहीं
दोनों सिम कार्ड पर एक्टिव 4जी
-हां

सिम 1

सिम टाइप
नैनो सिमनैनो सिम
4जी/ एलटीई
हांहां

सिम 2

सिम टाइप
नैनो सिमनैनो सिम
4जी/ एलटीई
हांहां

सेंसर

कंपास/ मैगनेटोमीटर
हांहां
प्रॉक्सिमिटी सेंसर
हांहां
एक्सेलेरोमीटर
हांहां
एंबियंट लाइट सेंसर
हांहां
फेस अनलॉक
-हां
फिंगरप्रिंट सेंसर
-नहीं
जायरोस्कोप
-नहीं

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 6500mAh बैटरी वाला फोन Amazon Sale में ₹15 हजार से भी सस्ता हुआ
  2. ₹1800 सस्ता खरीदें Ai+ Nova 2 Power 5G फोन, 7000mAh बैटरी के साथ
  3. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 7150mAh बैटरी फीचर्स
  4. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला HONOR WIN Tablet लॉन्च, बड़ी स्क्रीन के साथ प्रोसेसर भी दमदार
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹1800 सस्ता खरीदें Ai+ Nova 2 Power 5G फोन, 7000mAh बैटरी के साथ
  2. Ultraviolette ने लॉन्च की X-47 Venom इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल, जानें प्राइस, रेंज
  3. Oppo Enco X4 TWS ईयरबड्स हुए भारत में लॉन्च, जानें, प्राइस, फीचर्स
  4. Oppo Pad Mini हुआ भारत में लॉन्च, 8,000mAh की बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Oppo Find X10 भारत में लॉन्च हुआ 8000mAh बैटरी, 200MP के दो कैमरा के साथ, जानें कीमत
  6. Oppo Find X10 Pro Max भारत में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 8000mAh बैटरी, जानें कीमत
  7. Motorola Razr सीरीज में नया फ्लिप फोल्डेबल फोन होगा लॉन्च, 5G, NFC जैसे फीचर्स!
  8. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
  9. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  10. Oura Ring 5 लॉन्च, हेल्थ और मेडिकेशन दोनों की ट्रैकिंग, 7 दिनों तक चलेगी बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.