डेल लैटीट्यूड 5285 टू-इन-वन बिज़नेस लैपटॉप लॉन्च

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 4 जनवरी 2017 11:30 IST
डेल ने सीईएस 2017 शो से पहले अपने गेमिंग लैपटॉप के अलावा लैटीट्यूड 5000 सीरीज़ टू-इन-वन भी पेश किया। लैटीट्यूड 5285 टू-इन-वन एक बिज़नेस लैपटॉप है। इस डिवाइस की कीमत 899 डॉलर (करीब 61,500 रुपये) से शुरू होती है और यह लैपटॉप 28 फरवरी से बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।

स्पेसिफिकेशन की बात करें तो विंडोज़ 10 पर चलने वाले लैटीट्यूड 5285 टू-इन-वन में 12.3 इंच फुल एचडी (1920x1080 पिक्सल) टच डिस्प्ले है। प्रोटेक्शन के लिए कॉर्निग गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन है। इसमें सातवीं जेनरेशन का इंटेल कोर प्रोसेसर और इंटेल एचडी ग्राफिक्स 620 है। इस लैपटॉप के बेस वेरिएंट में 4 जीबी 1866मेगाहर्ट्ज़ एलपीडीडीआर3 रैम है जो 16 जीबी तक हो सकता है।  

स्टोरेज की बात करें तो लैटीट्यूड 5285 टू-इन-वन में यूज़र के पास कई विकल्प होंगे। टैबलेट में 8 मेगापिक्सल का रियर और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। इस टैबलेट में दो यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, एक यूएसबी 3.0 पोर्ट, एक माइक्रओएसडी कार्ड रीडर, एक माइक्रो-सिम स्लॉट और ट्रेवल कीबोर्ड के लिए एक पोर्ट दिया गया है।

लैटीट्यूड 5285 टू-इन-वन टैबलेट का वज़न 910 ग्राम से कम है और इसका डाइमेंशन 292x208.8x9.76 मिलीमीटर है। कनेक्टिविटी के लिए बेस मॉडल में वाई-फाई 802.11 एसी और ब्लूटूथ 4.1 दिया गया है। कंपनी ने क्वालकॉम और डेल मॉडम के साथ मोबाइल ब्रॉडबैंड का विकल्प भी दिया है। डेल ने मैक्सऑडियो प्रो प्रोसेसिंग के साथ एक स्टीरियो स्पीकर दिया है। यूज़र के दो तरह की बैटरी के विकल्प होंगे।
Advertisement

इसके अलावा डेल लैटीट्यूड 5285 टू-इन-वन में एक एफआईपीएस 201 स्मार्टकार्ड रीडर, टच फिंगरप्रिंट रीडर, कॉन्टेक्टलेस एससी रीडर/एनएफसी, जैसे कई दूसरे सिक्योरिटी फ़ीचर भी मिलेंगे।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

12.30 इंच

प्रोसेसर

Intel Core

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रिज़ॉल्यूशन

1920x1080 पिक्सल

ओएस

Windows 10

रियर कैमरा

8-मेगापिक्सल
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
#ताज़ा ख़बरें
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  2. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  3. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  4. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  5. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  6. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  7. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  8. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  9. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  10. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.