क्रियो मार्क 1 फोन बिक्री के लिए उपलब्ध, हर महीने सॉफ्टवेयर अपडेट का है वादा

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 19 अप्रैल 2016 11:41 IST
मीडिया स्ट्रीमिंग स्टिक 'टीवी' बनाने के लिए मशहूर कंपनी क्रियो ने अपना पहला स्मार्टफोन मार्क 1 पिछले हफ्ते भारत में लॉन्च किया था। यह स्मार्टफोन अब बिक्री के लिए उपलब्ध है और इसे कंपनी की साइट पर आधिकारिक तौर पर लिस्ट कर दिया गया है। क्रियो मार्क 1 हैंडसेट एक्सक्लूसिव तौर पर ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट और कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर खरीदने के लिए उपलब्ध है। इसकी कीमत 19,999 रुपये रखी गई है।

क्रियो की वेबसाइट से खरीदने वाले यूजर को अपनी यूनिट के किनारे पर मनचाही एन्ग्रेविंग (नक्काशी) के लिए एक कस्टम मैसेज भी मिलेगा। एन्ग्रेविंग का यह विकल्प पहले 2000 ऑर्डर के लिए ही उपलब्ध होगा।

क्रियो मार्क 1 की सबसे अहम खासियत कंपनी का अपना फ्यूल ओएस है जो एंड्रॉयड 5.1.1 लॉलीपॉप पर आधारित है। कंपनी ओएस के जरिए अपने हैंडसेट यूज़र के लिए हर महीने नए फ़ीचर जारी करेगी। ऐसा ओटीए अपडेट के जरिए संभव हो पाएगा।

इस स्मार्टफोन में 5.5 इंच का क्वाड एचडी (1440x2560 पिक्सल) रिज़ॉल्यूशन डिस्प्ले है। 19,999 रुपये में इस किस्म का डिस्प्ले शायद ही मिलता है। क्रियो मार्क 1 एक डुअल सिम स्मार्टफोन है जो 1.9 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो एक्स10 चिपसेट से लैस है। इसके साथ 3 जीबी का रैम दिया गया है। इसमें 21 मेगापिक्सल का रियर और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है और यूज़र माइक्रोएसडी कार्ड का भी इस्तेमाल कर पाएंगे।
Advertisement

क्रियो मार्क 1 4जी एलटीई, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन/एसी, ब्लूटूथ 4.0, जीपीएस कनेक्टिविटी फ़ीचर के साथ आता है। स्मार्टफोन को पावर देने का काम करेगी 3100 एमएएच की बैटरी।
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  2. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  4. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  6. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  7. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  2. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  3. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  4. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  5. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  6. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  7. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  8. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
  9. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  10. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.