Coolpad Mega 5A भारत में लॉन्च, जानें स्पेसिफिकेशन और कीमत

कूलपैड ने आज भारत में अपना बजट स्मार्टफोन Coolpad Mega 5A को लॉन्च कर दिया है। बता दें कि Coolpad Mega 4A का अपग्रेड वर्जन है कूलपैड मेगा 5ए।

विज्ञापन
Ankit Chawla, अपडेटेड: 16 अगस्त 2018 15:11 IST
ख़ास बातें
  • Coolpad Mega 4A का अपग्रेड वर्जन है कूलपैड मेगा 5ए
  • Coolpad Mega 5A की भारत में कीमत 6,999 रुपये
  • कूलपैड मेगा 5ए में मिलेगा डुअल रियर कैमरा सेटअप
चीनी हैंडसेट निर्माता कंपनी कूलपैड ने आज भारत में अपना बजट स्मार्टफोन Coolpad Mega 5A को लॉन्च कर दिया है। कूलपैड मेगा 5ए भारत में ऑफलाइन बेचा जाएगा। Coolpad Mega 5A की खासियत इसका आस्पेक्ट रेशियो 18:9 वाली डिस्प्ले है। कूलपैड का यह हैंडसेट Android 8.1 Oreo सपोर्ट करेगा। Coolpad Mega 4A का अपग्रेड वर्जन है कूलपैड मेगा 5ए। बता दें कि कूलपैड मेगा 4ए इस साल अप्रैल में लॉन्च हुआ था। कूलपैड मेगा 4ए की कीमत 4,299 रुपये है। Coolpad Mega 4A में एक रियर कैमरा दिया गया था तो वहीं इसके अपग्रेड वर्जन में आपको डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा। कूलपैड मेगा 4ए में 5 मेगापिक्सल का रियर और 2 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है।
 

Coolpad Mega 5A की भारत में कीमत

Coolpad Mega 5A की भारत में कीमत 6,999 रुपये है। इस कीमत में आपको  2जीबी रैम/ 16 जीबी स्टोरेज वेरिएंट मिलेगा। कूलपैड मेगा 5ए केवल गोल्ड कलर ऑप्शन में खरीदारी के लिए उपलब्ध होगा। 16 अगस्त यानी आज से आंध प्रदेश, दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा, कर्नाटका, महाराष्ट्र, तमिल नाडु, तेलंगाना और उत्तर प्रदेश में Coolpad Mega 5A की बिक्री शुरू हो गई है।
 

Coolpad Mega 5A स्पेसिफिकेशन

कूलपैड मेगा 5ए में 5.47 इंच की एचडी+ डिस्प्ले मिलेगी, जिसका रिजॉल्यूशन 720x1440 पिक्सल है। Coolpad Mega 5A का आस्पेक्ट रेशियो 18:9 है। स्मार्टफोन में 1.3GHz क्वाड-कोर स्प्रेडट्रम एससी9850के प्रोसेसर और 2 जीबी रैम मिलेगी। कूलपैड मेगा 5ए एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर काम करेगा। फोटोग्राफी के लिए कूलपैड मेगा 5ए में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा। जिसका प्राइमरी सेंसर 8 मेगापिक्सल का और सेकेंडरी सेंसर 0.3 मेगापिक्सल का होगा। रियर कैमरा में आपको एलईडी फ्लैश भी मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। पावर बैकअप के लिए 2,500 एमएएच की बैटरी मिलेगी।

Coolpad Mega 5A की इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी होगी। माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से स्टोरेज को 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा। कनेक्टिविटी के लिए 4जी एलटीई, वाईफाई, ब्लूटूथ, एफएम रेडियो, माइक्रो-यूएसबी और 3.5 एमए हेडफोन जैक मिलेगा। रियर कैमरा के ठीक नीचे आपको फिंगरप्रिंट सेंसर मिलेगा। Coolpad Mega 5A की  measures 148x70.7x8.9mm and weighs 148 grams.
Advertisement


 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Light in weight
  • Bad
  • Sluggish performance
  • Slow fingerprint scanner
  • Below-average cameras
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.47 इंच

प्रोसेसर

स्प्रेडट्रम एससी9850के

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

8-मेगापिक्सल + 0.3-मेगापिक्सल

रैम

2 जीबी

स्टोरेज

16 जीबी

बैटरी क्षमता

2500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.1 Oreo

रिज़ॉल्यूशन

720x1440 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X500s में हो सकता है कस्टम MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi TV A55 2027 हुआ लॉन्च: 55-इंच 4K टीवी में मिलेगा 165Hz रिफ्रेश रेट, कीमत करीब ₹22 हजार!
  2. Xiaomi का धमाकेदार 150W साउंड वाला स्पीकर लॉन्च, 9,800mAh बैटरी, IP68 रेटिंग, 28 घंटे की बैटरी!
  3. Vivo X500s में हो सकता है कस्टम MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  4. आपका WhatsApp भी हैकर्स के निशाने पर? सरकार ने बताया किन वर्जन में है खतरा, तुरंत करें चेक
  5. JBL के नए Tune Buds 3 में दिखेंगे अंदर के पुर्जे, ANC और 48 घंटे की बैटरी लाइफ के साथ हुए लॉन्च
  6. Samsung Galaxy A38 और Samsung Galaxy A58 के जल्द लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  7. WhatsApp के अंदर ही मिलेगी ट्रैवल eSIM की सुविधा देगा, विदेश यात्रा में भी चलेगा वॉट्सऐप
  8. Motorola Edge 70 Neo मिलेगा फ्री! कंपनी दे रही मौका, ऐसे करें ऑफर क्लेम
  9. छोटे कपड़ों के लिए नहीं चलानी पड़ेगी बड़ी वॉशिंग मशीन, Xiaomi ने लॉन्च किया 2 ड्रम वाला छोटा मॉडल
  10. UGREEN के नए पावर बैंक से गर्म नहीं होगा फोन! लिक्विड कूलिंग के साथ मिलेगी 10000mAh बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.