Coolpad Cool 50: 4,700mAh बैटरी और डुअल कैमरा के साथ जल्द लॉन्च होगा नया कूलपैड स्मार्टफोन, जानें स्पेसिफिकेशन्स

अपकमिंग Coolpad Cool 50 के कई मुख्य स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा भी किया गया है। इसके अनुसार, स्मार्टफोन में 4700mAh की बैटरी मिलेगी।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 9 जुलाई 2024 17:27 IST
ख़ास बातें
  • सटीक लॉन्च या सेल डेट की पुष्टि नहीं की गई है
  • फोन में 256GB स्टोरेज मिलेगी, लेकिन रैम की क्षमता नहीं बताई गई है
  • अपकमिंग स्मार्टफोन डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ आएगा

Photo Credit: Coolpad

चाइनीज स्मार्टफोन निर्माता Coolpad एक समय पर भारत में भी ऑपरेट करता था, लेकिन कंपनी बहुत पहले देश से अपना बिजनेस वापस ले जा चुकी है। हालांकि, अपने घरेलू बाजार में Coolpad नए मॉडल पेश करते रहती है। कंपनी ने अब Coolpad Cool 50 को टीज किया है, जिसे देश में जल्द लॉन्च किया जाएगा। अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इस अपकमिंग स्मार्टफोन के कई मुख्य स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा भी किया गया है। अपकमिंग Coolpad स्मार्टफोन 4,700mAh बैटरी के साथ आएगा। इसकी मोटाई 9.2 mm होगी और इसे ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों प्लेटफॉर्म के जरिए बेचा जाएगा।

चाइनीज सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Weibo पर Coolpad के लेटेस्ट पोस्ट के अनुसार, इस Coolpad स्मार्टफोन को जल्द ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों प्लेटफॉर्म पर बेचा जाएगा। हालांकि, सटीक लॉन्च या सेल डेट की पुष्टि नहीं की गई है। फोन में 256GB स्टोरेज मिलेगी, लेकिन रैम की क्षमता नहीं बताई गई है।

समान पोस्ट में अपकमिंग Coolpad Cool 50 के कई मुख्य स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा भी किया गया है। इसके अनुसार, स्मार्टफोन में 4700mAh की बैटरी मिलेगी। इसमें 6.56-इंच का डिस्प्ले मिलेगा, जिसमें वाटरड्रॉप-स्टाइल नॉच मौजूद होगा। प्रीमियम अनुभव के लिए बैक पैनल पर AG ग्लास का इस्तेमाल किया गया है। अपकमिंग स्मार्टफोन डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ आएगा, जिसके साथ एक LED फ्लैश शामिल होगा।

कंपनी ने यह भी बताया है कि इसे स्नो डोमेन सिल्वर, फ्रॉस्टेड ब्लैक और सकुरा पिंक (तीनों चीनी भाषा से अनुवादित) कलर ऑप्शन में लॉन्च किया जाएगा। फोन को हाल ही में चाइना कंपलसरी सर्टिफिकेशन (CCC) पर देखा गया था, जिससे पता चला कि Coolpad Cool 50 का स्क्रीन रिजॉल्यूशन 720×1600 पिक्सल और माप 163.6×74.8×9.2 mm होगा। फोन का वजन लगभग 199 ग्राम बताया गया था। इसमें 1.8GHz की क्लॉक स्पीड वाला ऑक्टा-कोर सीपीयू मिलने की उम्मीद है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  3. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  4. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  5. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  6. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  7. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  9. 200MP कैमरा वाला फोन लेना है? हर बजट में ये हैं 2026 के टॉप ऑप्शंस
  10. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
  11. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  12. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  13. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  2. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  3. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  4. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  5. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  7. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  9. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  10. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.