फोन के पीछे चिपककर करेगा चार्ज! ControlZ लाया 10,000mAh बैटरी वाला Snap 10K Mag पावर बैंक

ControlZ ने भारत में Snap 10K Mag मैग्नेटिक पावर बैंक लॉन्च किया है। 3,000 रुपये कीमत वाले इस डिवाइस में 10,000mAh बैटरी, MagSafe-कम्पैटिबल वायरलेस चार्जिंग, SoftTouch बैकिंग और SnapLock मैग्नेटिक अलाइनमेंट जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 4 जून 2026 12:21 IST
ख़ास बातें
  • 10,000mAh बैटरी के साथ आया नया मैग्नेटिक पावर बैंक
  • MagSafe-कम्पैटिबल वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है
  • SoftTouch बैकिंग फोन को स्क्रैच से बचाने में मददगार

ControlZ Snap 10K Mag में 10,000mAh बैटरी और MagSafe सपोर्ट

ControlZ ने भारतीय बाजार में अपना नया Snap 10K Mag पावर बैंक पेश किया है। कंपनी ने इसे प्रीमियम स्मार्टफोन यूजर्स को ध्यान में रखकर डिजाइन किया है। यह 10,000mAh बैटरी के साथ आता है और MagSafe-कम्पैटिबल वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट देता है। कंपनी के मुताबिक, नया पावर बैंक सिर्फ चार्जिंग ही नहीं बल्कि डिवाइस की सुरक्षा और बेहतर डिजाइन अनुभव पर भी फोकस करता है। इसकी कीमत 3,000 रुपये रखी गई है। Snap 10K Mag में SoftTouch बैकिंग, SnapLock मैग्नेटिक अलाइनमेंट, Type-C इनपुट/आउटपुट और एलईडी बैटरी इंडिकेटर जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

ControlZ की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, Snap 10K Mag कंपनी का प्रीमियम टेक एक्सेसरी सेगमेंट में नया कदम है। इसे खासतौर पर फ्लैगशिप स्मार्टफोन और प्रीमियम iPhone मॉडल्स के लिए डिजाइन किया गया है। कंपनी का कहना है कि कई मैग्नेटिक चार्जिंग एक्सेसरीज में हार्ड प्लास्टिक बैकिंग के कारण फोन की सतह पर स्क्रैच आने का खतरा रहता है। इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए इसमें SoftTouch बैकिंग दी गई है, जो फोन की ग्लास फिनिश को बेहतर सुरक्षा देने का दावा करती है।

नए पावर बैंक में SnapLock मैग्नेटिक अलाइनमेंट तकनीक दी गई है, जिसकी मदद से यह फोन के साथ मजबूती से जुड़ता है। कंपनी के मुताबिक इससे चार्जिंग के दौरान डिवाइस में गैप या डगमगाहट जैसी समस्या नहीं होती। इसके अलावा इसमें DualForm डिजाइन का उपयोग किया गया है, जिससे यह फोन के साथ फिट होकर अधिक आरामदायक ग्रिप प्रदान करता है और साथ ही आसानी से कैरी भी किया जा सकता है।

ControlZ Snap 10K Mag में 10,000mAh की हाई-डेंसिटी बैटरी दी गई है। यह MagSafe-कम्पैटिबल वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करता है। इसके साथ Type-C इनपुट और आउटपुट पोर्ट भी मिलता है, जिससे वायर्ड फास्ट चार्जिंग की सुविधा मिलती है। कंपनी ने इसमें मिनिमल एलईडी डॉट डिस्प्ले भी दिया है जो बैटरी लेवल की जानकारी दिखाता है।

वजन की बात करें तो Snap 10K Mag का वजन 188 ग्राम है। कंपनी का कहना है कि इसे हल्का और पोर्टेबल रखने की कोशिश की गई है ताकि यूजर्स इसे रोजमर्रा के इस्तेमाल में आसानी से अपने साथ रख सकें। ControlZ के मुताबिक, नया पावर बैंक कंपनी के स्मार्टफोन कारोबार के अलावा एक बड़े प्रीमियम एक्सेसरी इकोसिस्टम बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित हो सकता है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  3. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  4. Samsung का नया AC लॉन्च, कीमत Kia Seltos से भी ज्यादा, जानें आखिर क्या है खास
  5. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  6. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  8. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung का नया AC लॉन्च, कीमत Kia Seltos से भी ज्यादा, जानें आखिर क्या है खास
  2. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  3. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
  5. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  6. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  7. कैमरे वाला चश्मा आधे से भी कम दाम में! ₹14 हजार सस्ता मिल रहा Ray-Ban Meta Glasses, यहां मिलेगी डील
  8. Temple को लेकर दीपिंदर गोयल ने दिए जबाव, कैसे पहना जाएगा और कैसे काम करेगा, जानें सबकुछ
  9. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  10. Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.