Redmi 8A और Realme C2 में कौन बेहतर?

Redmi 8A vs Realme C2: हमने कीमत, स्पेसिफिकेशन, फीचर्स के आधार पर Redmi 8A की तुलना Realme C2 से की है। रेडमी 8ए 5,000 एमएएच बैटरी, 18 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट से लैस है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 26 सितंबर 2019 15:01 IST
ख़ास बातें
  • रेडमी 8ए एंड्रॉयड पाई पर आधारित मीयूआई 10 पर चलता है
  • Realme C2 में डुअल रियर कैमरा सेटअप है
  • रेडमी 8ए और रियलमी सी2 अपनी सेगमेंट में मजबूत दावेदारी पेश करते हैं

Redmi 8A vs Realme C2

Redmi 8A स्मार्टफोन को भारतीय मार्केट में उतार दिया गया है। यह शाओमी का लेटेस्ट किफायती हैंडसेट है। नया रेडमी फोन "ऑरो वेभ ग्रिप" डिज़ाइन के साथ आता है और इसे तीन रंग में पेश किया गया है। रेडमी 7ए के अपग्रेड रेडमी 8ए में "डॉट नॉच" डिस्प्ले है। आम भाषा में यह वाटरड्रॉप नॉच है। स्मार्टफोन 18 वॉट की फास्ट चार्जिंग के साथ आता है और इसमें वायरलेस एफएम रेडियो भी है।

मार्केट में रेडमी 8ए vs रियलमी सी2 देखने को मिलेगी। कंपनी ने भी लॉन्च इवेंट में अपने लेटेस्ट प्रोडक्ट की तुलना इस डिवाइस से की थी। रियमली के इस फोन को 2019 में डायमंड कट डिजाइन और डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ लॉन्च किया गया था।

रेडमी 8ए की सेल कुछ दिनों में शुरू होगी। इससे पहले हमने कीमत, स्पेसिफिकेशन, फीचर्स के आधार पर Redmi 8A की तुलना रियलमी सी2 से की है।
 

Redmi 8A vs Realme C2 price in India

रेडमी 8ए का दाम 6,499 रुपये है। यह कीमत 2 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का है। फोन के 3 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 6,999 रुपये है। फोन मिडनाइट ब्लैक, ओसियन ब्लू और सनसेट रेड रंग में मिलेगा। Xiaomi ने बताया है कि रेडमी 8ए की बिक्री फ्लिपकार्ट और मी डॉट कॉम पर होगी। पहली सेल 29 सितंबर को आयोजित होगी। हैंडसेट 30 सितंबर से मी होम स्टोर्स में मिलेगा।
Advertisement

दूसरी तरफ, रियलमी सी2 की कीमत 5,999 रुपये से शुरू होती है। इस दाम में 2 जीबी रैम + 16 जीबी स्टोरेज वेरिएंट बेचा जाएगा। फोन के 3 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज मॉडल का दाम 7,999 रुपये है। फोन डायमंड ब्लू और डायमंड ब्लैक रंग में उपलब्ध है।
 

Redmi 8A vs Realme C2 specifications, features

डुअल-सिम Redmi 8A एंड्रॉयड पाई पर आधारित मीयूआई 10 पर चलता है। इसमें 6.22 इंच का एचडी+ डिस्प्ले है, 19:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ। स्क्रीन पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 की प्रोटेक्शन है। फोन में क्नालकॉम स्नैपड्रैगन 439 प्रोसेसर दिया गया है। जुगलबंदी के लिए 3 जीबी तक रैम मौज़ूद है।
Advertisement

डुअल सिम (नैनो) रियलमी सी2 एंड्रॉयड 9.0 पाई पर आधारित कलरओएस 6.0 पर चलता है। इसमें 6.1 इंच का एचडी+ (720x1560 पिक्सल) डिस्प्ले है, 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ। हैंडसेट पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 की प्रोटेक्शन है। स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो पी22 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। रैम के दो विकल्प हैं- 2 जीबी और 3 जीबी।

Redmi 8A में पिछले हिस्से पर 12 मेगापिक्सल का Sony IMX363 सेंसर है। यह एफ/ 1.8 लेंस के साथ आता है। स्मार्टफोन में फ्रंट पैनल पर 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा भी है। इसके अलावा फोन एआई पोर्ट्रेट मोड और एआई सीन डिटेक्शन जैसे प्रीलोडेड फीचर्स के साथ आएगा। फोन में एआई फेस अनलॉक फीचर भी है।
Advertisement

Realme C2 में डुअल रियर कैमरा सेटअप है। प्राइमरी सेंसर 13 मेगापिक्सल का है। इसका अपर्चर एफ/ 2.2 है। इसके साथ जुगलबंदी में एफ/ 2.4 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल का सेंसर काम करेगा। सेल्फी के लिए हैंडसेट में एफ/ 2.0 अपर्चर वाला 5 मेगापिक्सल का सेंसर है। सेल्फी कैमरा एआई से लैस है जिससे बेहतर सेल्फी लेने में मदद मिलती है। हैंडसेट एआई फेस अनलॉक से लैस है।
Advertisement

रेडमी 8ए की इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर 512 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव होगा। कनेक्टिविटी फीचर में 4जी एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5, जीपीएस/ ए-जीपीएस, एफएम रेडियो, यूएसबी टाइप-सी और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं। पिछले हिस्से पर फिंगरप्रिंट सेंसर भी है। रेडमी 8ए में 5,000 एमएएच की लिथियम पॉलीमर बैटरी दी गई है। यह 18 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी।

Realme C2 की इनबिल्ट स्टोरेज के दो विकल्प हैं- 32 जीबी और 64 जीबी। दोनों ही वेरिएंट 256 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड को सपोर्ट करेंगे। कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ 4.2, जीपीएस/ ए-जीपीएस, माइक्रो-यूएसबी और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं। फोन में पिछले हिस्से पर फिंगरप्रिंट सेंसर है। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट, मैगनेटोमीटर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर हैंडसेट का हिस्सा हैं। फोन की बैटरी 4,000 एमएएच की है और डाइमेंशन 154.3x73.7x8.5 मिलीमीटर।
 
रेडमी 8ए बनाम रियलमी सी2

रेटिंग्स

संपूर्ण NDTV रेटिंग
डिज़ाइन रेटिंग
डिस्प्ले रेटिंग
सॉफ्टवेयर रेटिंग
परफॉर्मेंस रेटिंग
बैटरी लाइफ रेटिंग
कैमरा रेटिंग
वैल्यू फॉर मनी रेटिंग

मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले
6.22 इंच6.10 इंच
प्रोसेसर
क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 439मीडियाटेक हीलियो पी22
फ्रंट कैमरा
8-मेगापिक्सल5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा
12-मेगापिक्सल 13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम
2 जीबी2 जीबी
स्टोरेज
32 जीबी16 जीबी
बैटरी क्षमता
5000 एमएएच4000 एमएएच
ओएस
एंड्रॉ़यड 9 Pieएंड्रॉ़यड 9.0 Pie
रिज़ॉल्यूशन
720x1520 पिक्सल720x1560 पिक्सल

डिस्प्ले

स्क्रीन साइज़ (इंच)
6.226.10
रिज़ॉल्यूशन
720x1520 पिक्सल720x1560 पिक्सल
प्रोटेक्शन टाइप
गोरिल्ला ग्लासगोरिल्ला ग्लास
आस्पेक्ट रेशियो
19:919.5:9

हार्डवेयर

प्रोसेसर
2 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर2 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर
प्रोसेसर मॉडल
क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 439मीडियाटेक हीलियो पी22 (एमटी6762)
रैम
2 जीबी2 जीबी
इंटरनल स्टोरेज
32 जीबी16 जीबी
एक्सपेंडेबल स्टोरेज
हांहां
एक्सपेंडेबल स्टोरेज टाइप
माइक्रोएसडीमाइक्रोएसडी
एक्सपेंडेबल स्टोरेज क्षमता (जीबी)
512256
अलग माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट
हांहां

कैमरा

रियर कैमरा
12-मेगापिक्सल (f/1.8)13-मेगापिक्सल (f/2.2, 1.12-micron) + 2-मेगापिक्सल (f/2.4, 1.75-micron)
रियर ऑटोफोकस
फेज़ डिटेक्शन ऑटोफोकसहां
रियर फ्लैश
एलईडीहां
फ्रंट कैमरा
8-मेगापिक्सल5-मेगापिक्सल (f/2.0, 1.12-micron)
फ्रंट ऑटोफोकस
-नहीं

सॉफ्टवेयर

ऑपरेटिंग सिस्टम
एंड्रॉ़यडएंड्रॉ़यड
स्किन
MIUI 10ColorOS 6.0

कनेक्टिविटी

ब्लूटूथ
हांहां
यूएसबी टाइप सी
हां-
सिम की संख्या
22
माइक्रो यूएसबी
-हां

सिम 1

सिम टाइप
नैनो सिमनैनो सिम
4जी/ एलटीई
हांहां

सिम 2

सिम टाइप
नैनो सिमनैनो सिम
4जी/ एलटीई
हांहां

सेंसर

फेस अनलॉक
हांहां
प्रॉक्सिमिटी सेंसर
हांहां
एक्सेलेरोमीटर
हांहां
एंबियंट लाइट सेंसर
हांहां
कंपास/ मैगनेटोमीटर
-हां

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  3. Redmi 17C 5G vs Lava Virat Curve 5G vs OnePlus N6: जानें कौन सा है बेस्ट?
  4. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51,000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: OnePlus Nord CE6 Lite पर आया गजब डिस्काउंट
  4. Vivo X500 सीरीज में नया मॉडल जोड़ने की तैयारी! Google Play Console में खुलासा
  5. Volvo EX90 भारत में Rs 1 करोड़ 26 लाख में लॉन्च; 625km रेंज, एडवांस्ड ADAS के साथ धांसू सेफ्टी फीचर्स
  6. Redmi 17C 5G vs Lava Virat Curve 5G vs OnePlus N6: जानें कौन सा है बेस्ट?
  7. पैरों की मसाज के लिए आया 6 मसाज मोड वाला Portronics Zeno L Mini वायरलेस मसाजर, कीमत ₹3 हजार से कम
  8. Apple Festive Offers: ऐप्पल ने लॉन्च किए रंगोली डिजाइन वाले AirPods 5, iPhone-Mac पर ₹15,000 तक की छूट
  9. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹38,999 एमआरपी वाली Galaxy Watch 8 ₹16,499 में! सबसे बड़ा डिस्काउंट
  10. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स्पेसिफिकेशन्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.