Realme XT और Realme 5 Pro में कौन बेहतर?

Realme XT vs Realme 5 Pro: रियलमी एक्सटी और रियलमी 5 प्रो के बीच क्या समानताएं और अंतर क्या है, आइए आपको इस विषय में जानकारी मुहैया कराते हैं।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 14 सितंबर 2019 11:24 IST

Realme XT vs Realme 5 Pro: रियलमी एक्सटी और रियलमी 5 प्रो एक-दूसरे से कितने अलग?

Realme XT vs Realme 5 Pro: रियलमी एक्सटी स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। रियलमी एक्सटी में बड़ी बैटरी, चार रियर कैमरे और यह कंपनी का पहला ऐसा स्मार्टफोन है जिसे  64 मेगापिक्सल कैमरा सेंसर के साथ भारतीय बाजार में उतारा गया है। इसके अलावा Realme XT में Snapdragon 712 SoC और सेल्फी के लिए 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी है। कुछ समय पहले रियलमी ने भारत में अपने Realme 5 Pro स्मार्टफोन को लॉन्च किया था और यह फोन भी समान प्रोसेसर और चार रियर कैमरों से लैस है। रियलमी एक्सटी और रियलमी 5 प्रो के बीच अंतर क्या है, आइए अब आपको इस बारे में जानकारी मुहैया कराते हैं।
 

Realme XT vs Realme 5 Pro price in India

रियलमी एक्सटी की कीमत 15,999 रुपये से शुरू होती है। यह दाम 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का है। फोन के 6 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 16,999 रुपये और 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 18,999 रुपये में बेचा जाएगा। फोन को पर्ल व्हाइट और पर्ल ब्लू रंग में उपलब्ध कराया जाएगा। Realme XT Sale Flipkart के अलावा कंपनी की आधिकारिक साइट पर 16 सितंबर से शुरू होगी।
Advertisement


रियलमी एक्सटी के साथ मिलने वाले लॉन्च ऑफर्स की बात करें तो Paytm यूपीआई से खरीदारी करने पर 2,000 रुपये कैशबैक। रियलमी डॉट कॉम पर खरीदारी करने से पेटीएम फर्स्ट मेंबरशिप भी मिलेगी। फोन के पहले 64,000 खरीदारों को 6 महीने तक मुफ्त स्क्रीन रिप्लेसमेंट वारंटी मिलेगी।
Advertisement

रियलमी 5 प्रो को पिछले महीने भारत में लॉन्च किया गया है और इसकी कीमत भारत में 13,999 रुपये से शुरू होगी। यह दाम 4 जीबी रैम/ 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का है। इस फोन के 6 जीबी रैम/ 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का दाम 14,999 रुपये है।


Advertisement
स्मार्टफोन का सबसे पावरफुल वेरिएंट 8 जीबी रैम/ 128 जीबी स्टोरेज के साथ आएगा। इसे 16,999 रुपये में बेचा जाएगा। रियलमी 5 प्रो क्रिस्टल ब्लू और क्रिस्टल ग्रीन रंग में उपलब्ध होगा। हैंडसेट की बिक्री फ्लिपकार्ट और Realme.com पर होती है।
 

Realme XT बनाम Realme 5 Pro specifications

दोनों ही स्मार्टफोन एंड्रॉयड पाई पर आधारित कलरओएस 6.0 पर चलते हैं। इसके अलावा दोनों ही फोन में स्नैपड्रैगन 712 चिपसेट, 8 जीबी तक रैम, 128 जीबी स्टोरेज और 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। डिस्प्ले की बात करें तो Realme XT में 6.4 इंच का सुपर एमोलेड स्क्रीन होगा, वाटरड्रॉप नॉच के साथ। फोन का फ्रंट और बैक पैनल गोरिल्ला ग्लास 5 से प्रोटेक्टेड हैं। रियलमी 5 प्रो में 6.3 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) डिस्प्ले है। इस पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3+ की प्रोटेक्शन है।

रियलमी एक्सटी में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर है तो वहीं रियलमी 5 प्रो के पिछले हिस्से में फिंगरप्रिंट सेंसर को जगह मिली है। दोनों ही फोन में अलग से माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट है जिसकी मदद से 256 जीबी तक स्टोरेज को बढ़ाना संभव है।
Advertisement

अब बात कैमरा सेटअप की। Realme XT चार रियर कैमरों के साथ आएगा। इसमें 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर है, एफ/ 1.8 अपर्चर के साथ। इसके साथ एफ/ 2.25 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का वाइड एंगल कैमरा, 2 मेगापिक्सल मैक्रो कैमरा और 2 मेगापिक्सल का पोर्ट्रेट कैमरा होगा। दोनों ही 2 मेगापिक्सल के कैमरे का अपर्चर एफ/ 2.4 होगा। फोन में सेल्फी के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा है जिसे वाटरड्रॉप नॉच में जगह मिली है।
Advertisement

रियलमी 5 प्रो में चार रियर कैमरे हैं। प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल का है। यह फेज़ डिटेक्शन ऑटो फोकस और एफ/ 1.8 अपर्चर के साथ आता है। इसके साथ एफ/ 2.25 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का सेंसर है। इसमें 119 डिग्री वाइड-एंगल लेंस भी है। क्वाड कैमरा सेटअप में 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस और 2 मेगापिक्सल का पोर्ट्रेट लेंस भी है। इलेक्ट्रॉनिक इमेज स्टेबलाइज़ेशन भी इस फोन का हिस्सा है।

अब बात बैटरी क्षमता की। रियलमी एक्सटी में 4,000 एमएएच की बैटरी होगी जो 20 वॉट की VOOC 3.0 फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। Realme XT यूएसबी टाइप-सी पोर्ट के साथ आता है। वहीं, रियलमी 5 प्रो में 4035 एमएएच की बैटरी है जो VOOC 3.0 फास्ट चार्जिंग टेक को सपोर्ट करती है।

अब बात कनेक्टिविटी की। दोनों ही फोन में वाई-फाई 802.11 ए/ बी/ जी/एन/ एसी, ब्लूटूथ वर्जन 5.0, जीपीएस, 3.5 मिलीमीटर ऑडियो जैक और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल है। Realme XT की लंबाई-चौड़ाई 158.70x75.16x8.55 मिलीमीटर और वज़न 183 ग्राम है, जबकि Realme 5 Pro का डाइमेंशन 157x74.20x8.90 मिलीमीटर और वज़न 184 ग्राम है।
 
रियलमी एक्सटी बनाम रियलमी 5 प्रो

रेटिंग्स

संपूर्ण NDTV रेटिंग
डिज़ाइन रेटिंग
डिस्प्ले रेटिंग
सॉफ्टवेयर रेटिंग
परफॉर्मेंस रेटिंग
बैटरी लाइफ रेटिंग
कैमरा रेटिंग
वैल्यू फॉर मनी रेटिंग

मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले
6.40 इंच6.30 इंच
प्रोसेसर
क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 712क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 712
फ्रंट कैमरा
16-मेगापिक्सल16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा
64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल 48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम
8 जीबी4 जीबी
स्टोरेज
128 जीबी64 जीबी
बैटरी क्षमता
4000 एमएएच4035 एमएएच
ओएस
एंड्रॉ़यड 9 Pieएंड्रॉ़यड 9 Pie
रिज़ॉल्यूशन
1080x2340 पिक्सल1080x2340 पिक्सल

डिस्प्ले

स्क्रीन साइज़ (इंच)
6.406.30
रिज़ॉल्यूशन
1080x2340 पिक्सल1080x2340 पिक्सल
प्रोटेक्शन टाइप
गोरिल्ला ग्लासगोरिल्ला ग्लास
आस्पेक्ट रेशियो
19.5:919.5:9

हार्डवेयर

प्रोसेसर
2.3 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर2.3 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर
प्रोसेसर मॉडल
क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 712क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 712
रैम
8 जीबी4 जीबी
इंटरनल स्टोरेज
128 जीबी64 जीबी
एक्सपेंडेबल स्टोरेज
हांहां
एक्सपेंडेबल स्टोरेज टाइप
माइक्रोएसडीमाइक्रोएसडी
एक्सपेंडेबल स्टोरेज क्षमता (जीबी)
256256
अलग माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट
-हां

कैमरा

रियर कैमरा
64-मेगापिक्सल (f/1.8, 0.8-micron) + 8-मेगापिक्सल (f/2.25, 1.12-micron) + 2-मेगापिक्सल (f/2.4, 1.75-micron) + 2-मेगापिक्सल (f/2.4, 1.75-micron)48-मेगापिक्सल (f/1.8) + 8-मेगापिक्सल (f/2.25) + 2-मेगापिक्सल (f/2.4) + 2-मेगापिक्सल (f/2.24)
रियर ऑटोफोकस
हांफेज़ डिटेक्शन ऑटोफोकस
रियर फ्लैश
हांहां
फ्रंट कैमरा
16-मेगापिक्सल16-मेगापिक्सल (f/2.0)
पॉप-अप कैमरा
-नहीं
फ्रंट ऑटोफोकस
-नहीं
फ्रंट फ्लैश
-नहीं

सॉफ्टवेयर

ऑपरेटिंग सिस्टम
एंड्रॉ़यडएंड्रॉ़यड
स्किन
ColorOS 6ColorOS 6.0

कनेक्टिविटी

वाई-फाई स्टैंडर्ड सपोर्ट
802.11 ए/बी/जी/एन/एसी802.11 ए/बी/जी/एन/एसी
ब्लूटूथ
हांहां
यूएसबी ओटीजी
हांहां
यूएसबी टाइप सी
हांहां
सिम की संख्या
22
दोनों सिम कार्ड पर एक्टिव 4जी
हांहां

सिम 1

सिम टाइप
नैनो सिमनैनो सिम
4जी/ एलटीई
हांहां

सिम 2

सिम टाइप
नैनो सिमनैनो सिम
4जी/ एलटीई
हांहां

सेंसर

फेस अनलॉक
हांहां
फिंगरप्रिंट सेंसर
हांहां
कंपास/ मैगनेटोमीटर
हांहां
प्रॉक्सिमिटी सेंसर
हांहां
एक्सेलेरोमीटर
हांहां
एंबियंट लाइट सेंसर
हांहां
जायरोस्कोप
हांहां

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo Y600 होगा 30 अक्टूबर को लॉन्च, 10,000mAh की मिलेगी बैटरी
  2. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹35 हजार रेंज में मिल रहे iQOO, Samsung, OnePlus धांसू फोन, 8000mAh तक बैटरी
  3. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
  4. Oppo 22.5W Power Bank 10000 पावर बैंक लॉन्च, iPhone होगा दो बार चार्ज
#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone Duo को बीच से खोला, फोल्डेबल डिस्प्ले से हटाया कवर, जानें फिर क्या नजर आया?
  2. 1 जनवरी से फोन में सिम नहीं तो WhatsApp नहीं चलेगा, सिम बाइडिंग हुआ अनिवार्य, जानें क्या बदल जाएगा
  3. Honor 700 Pro का नवंबर लॉन्च लीक, 2 डिस्प्ले, 200MP कैमरा फीचर, 9000mAh बैटरी!
  4. HMD लाया सीनियर सिटिजन के लिए खास फ्लिप फोन, आइकोनिक डिजाइन और लेटेस्ट फीचर्स
  5. Oppo 22.5W Power Bank 10000 पावर बैंक लॉन्च, iPhone होगा दो बार चार्ज
  6. Amazon Great Indian Festival Reloaded: ₹9000 सस्ता मिल रहा Google का फ्लैगशिप फोन
  7. eMudhra का बड़ा फैसला, बंद करेगी ग्लोबल SSL और TLS सर्टिफिकेट बिजनेस!
  8. Oppo Find X10 vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: किस फोन में हैं ज्यादा दमदार फीचर्स
  9. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹35 हजार रेंज में मिल रहे iQOO, Samsung, OnePlus धांसू फोन, 8000mAh तक बैटरी
  10. ₹1800 सस्ता खरीदें Ai+ Nova 2 Power 5G फोन, 7000mAh बैटरी के साथ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.