Realme U1, Redmi Note 6 Pro और Asus ZenFone Max Pro M1 में कौन बेहतर?

हमने आपकी सुविधा के लिए स्पेसिफिकेशन, फीचर और कीमत के आधार पर रियलमी यू1 की तुलना शाओमी रेडमी नोट 6 प्रो और असूस ज़ेनफोन मैक्स प्रो एम1 से की है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 28 नवंबर 2018 17:05 IST
ख़ास बातें
  • रियलमी यू1 की शुरुआती कीमत 11,999 रुपये है
  • Redmi Note 6 Pro के दो वेरिएंट भारतीय मार्केट में उतारे हैं
  • ZenFone Max Pro M1 की कीमत 10,999 रुपये से शुरू होती है

Realme U1 vs Redmi Note 6 Pro vs Asus ZenFone Max Pro M1

Realme ने बुधवार को अपने सेल्फी स्मार्टफोन Realme U1 को लॉन्च किया है। रियलमी के इस नए फोन में हाल ही में लॉन्च किए गए मीडियाटेक हीलियो पी70 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। इसमें 19.5:9 डिस्प्ले है और यह वाटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले के साथ आता है। Realme ने इस फोन में 25 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया है, जबकि पिछले हिस्से पर दो कैमरे हैं। स्मार्टफोन में पोर्ट्रेट लाइटनिंग, स्लो-मो वीडियो, एआई सीन डिटेक्शन और बोकेह इफेक्ट जैसे फीचर हैं। इसके अतिरिक्त फोन में 4 जीबी रैम हैं। कीमत और फीचर को देखते हुए Realme U1 को मार्केट में Xiaomi Redmi Note 6 Pro और Asus ZenFone Max Pro M1 से कड़ी चुनौती मिलेगी।

हमने आपकी सुविधा के लिए स्पेसिफिकेशन, फीचर और कीमत के आधार पर रियलमी यू1 की तुलना शाओमी रेडमी नोट 6 प्रो और असूस ज़ेनफोन मैक्स प्रो एम1 से की है।
Advertisement
 

Realme U1 vs Redmi Note 6 Pro vs ZenFone Max Pro M1 की भारत में कीमत

रियलमी यू1 की शुरुआती कीमत 11,999 रुपये है। इस दाम में 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वाला वेरिएंट बेचा जाएगा। फोन का 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वाला वेरिएंट भी है जिसकी कीमत 14,499 रुपये रखी गई है। फोन की बिक्री 5 दिसंबर से अमेज़न इंडिया पर होगी।

Xiaomi ने अपने Redmi Note 6 Pro के दो वेरिएंट भारतीय मार्केट में उतारे हैं। रेडमी नोट 6 प्रो के 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 13,999 रुपये है। वहीं, 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 15,999 रुपये में बेचा जाएगा। यह एक्सक्लूसिव तौर पर Flipkart, Mi.com और मी होम स्टोर में मिलता है।
Advertisement

ZenFone Max Pro M1 की कीमत 10,999 रुपये से शुरू होती है। इस दाम में 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट मिलेगा। 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट के लिए 12,999 रुपये खर्चने होंगे। 6 जीबी रैम वेरिएंट की कीमत है 14,999 रुपये। इसे फ्लिपकार्ट से खरीदा जा सकता है।
 

Realme U1 vs Redmi Note 6 Pro vs ZenFone Max Pro M1 स्पेसिफिकेशन

रियलमी यू1 की स्क्रीन 6.3 इंच की है। फुलएचडी+ रिजॉल्यूशन वाला यह आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो से लैस है। फोन एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित कलरओएस 5.2 पर चलेगा। फोन 90.8 प्रतिशत स्क्रीन टू बॉडी रेशियो के साथ आता है। स्क्रीन 2.5डी कर्व्ड ग्लास और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास की प्रोटेक्शन वाली है। स्मार्टफोन में 2.1 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो पी70 प्रोसेसर के साथ एआरएम जी72 जीपीयू है। रैम और स्टोरेज पर आधारित दो विकल्प हैं- 3 जीबी रैम के साथ 32 जीबी स्टोरेज और 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज।
Advertisement
 
कैमरा सेटअप की बात करें तो Realme U1 में डुअल रियर कैमरा सेटअप है। प्राइमरी सेंसर 13 मेगापिक्सल (एफ/2.2 अपर्चर) का है और सेकेंडरी सेंसर 2 मेगापिक्सल (एफ/2.4) का है। इसके साथ एलईडी फ्लैश है। कंपनी ने जानकारी दी है कि Realme U1 पोर्ट्रेट लाइटनिंग, स्लो मो वीडियो, एआई सीन डिटेक्शन और बोकेह इफेक्ट के साथ आता है। फोन में एआई फेस अनलॉक फीचर भी है।

फ्रंट पैनल पर एफ/2.0 अपर्चर वाला 25 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। कंपनी ने सेल्फी कैमरे में बैकलाइट मोड फीचर होने की बात की है। इसके अलावा एआई ब्यूटी+ मोड होने का भी ज़िक्र है। स्मार्टर ग्रुपी फीचर की मदद से यूज़र एक तस्वीर में कई सब्जेक्ट पर कस्टमाइज़्ड ब्यूटीफिकेशन का मज़ा ले सकते हैं।
Advertisement

रियलमी यू1 के दोनों ही वेरिएंट 256 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड को सपोर्ट करेंगे। कनेक्टिविटी फीचर में वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन/एसी, ब्लूटूथ 4.2, जीपीएस/ ए-जीपीएस/ ग्लोनास, माइक्रो-यूएसबी पोर्ट, ओटीजी सपोर्ट और 3.5 एमएम ऑडियो जैक शामिल हैं। एंबियंट लाइट सेंसर, ग्रैविटी सेंसर, जायरोस्कोप और प्रॉक्सिमिटी सेंसर भी फोन का हिस्सा हैं। रियर पैनल पर एक फिंगरप्रिंट सेंसर भी है। Realme U1 की बैटरी 3500 एमएएच की है। इसका डाइमेंशन 157x74x8 मिलीमीटर है और वज़न 168 ग्राम।
Advertisement

शाओमी रेडमी नोट 6 प्रो एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित मीयूआई 10 पर चलता है। इसमें 6.26 इंच का फुल-एचडी+ आईपीएस एलसीडी फुल स्क्रीन पैनल है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 19:9 है और कंपनी 86 प्रतिशत स्क्रीन टू बॉडी रेशियो हासिल करने में कामयाब रही है। स्क्रीन पर प्रोटेक्शन के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास है। स्मार्टफोन में 14एनएम ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर दिया गया है। ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 509 जीपीयू इंटिग्रेटेड है। इसके साथ 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज दी गई है।


अब बात कैमरे की। Xiaomi Redmi Note 6 Pro में पिछले हिस्से पर डुअल कैमरा सेटअप है। प्राइमरी सेंसर 12 मेगापिक्सल का है और सेकेंडरी 5 मेगापिक्सल सेंसर का। रियर कैमरे डुअल पिक्सल ऑटोफोकस, 1.4 माइक्रोन पिक्सल्स और एआई पोर्ट्रेट 2.0 के साथ आते हैं। फ्रंट पैनल पर भी दो कैमरे दिए गए हैं। प्राइमरी सेंसर 20 मेगापिक्सल का है और सेकेंडरी सेंसर 2 मेगापिक्सल का है।

Redmi Note 6 Pro के कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस, माइक्रो-यूएसबी पोर्ट और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, इलेक्ट्रॉनिक कंपास, जायरोस्कोप, आईआर ब्लास्टर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर और फिंगरप्रिंट सेंसर इस फोन का हिस्सा हैं। फोन की बैटरी 4000 एमएएच की है और यह क्वालकॉम क्विक चार्ज 3.0 को सपोर्ट करती है। स्मार्टफोन का डाइमेंशन 157.91x76.38x8.26 मिलीमीटर है और वज़न 182 ग्राम।

असूस ज़ेनफोन मैक्स प्रो एम1 में 5.99 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2160 पिक्सल) फुल-व्यू आईपीएस डिस्प्ले है। मौज़ूदा चलन की तरह यह हैंडसेट 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली स्क्रीन से लैस है। मेटल बॉडी वाला यह डुअल सिम स्मार्टफोन 2.5डी कर्व्ड ग्लास पैनल के साथ आता है। हैंडसेट में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है और ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 509 जीपीयू इंटिग्रेटेड है।  ZenFone Max Pro M1 के दो वेरिएंट हैं। एक वेरिएंट 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज के साथ आता है। वहीं, पावरफुल वेरिएंट में 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज है। ज़रूरत पड़ने पर दोनों ही वेरिएंट में 2 टीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव है। यह लेटेस्ट एंड्रॉयड 8.1 ओरियो के साथ आता है।


Asus ZenFone Max Pro M1 में रियर पर दो कैमरे दिए गए हैं। पिछले हिस्से पर प्राइमरी कैमरा 13 मेगापिक्सल का है। यह एफ2.2 अपर्चर और फेज़ डिटेक्शन ऑटो फोकस से लैस है। दूसरा सेंसर 5 मेगापिक्सल का है। यह डेप्थ सेंसर है जिससे बोकेह इफेक्ट हासिल करने में मदद मिलेगी। सेल्फी के दीवानों के लिए एफ/2.0 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है। हैंडसेट की एक और अहम खासियत बैटरी है। फोन में जान फूंकने का काम करेगी 5000 एमएएच वाली बैटरी। इसके साथ 10 वॉट का चार्जर दिया गया है।

असूस का यह फोन सुरक्षा के लिए फेस अनलॉक और फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आता है। माइक्रो-यूएसबी 2.0, 3.5 एमएम हेडफोन जैक, जीपीएस, वाई-फाई डायरेक्ट और वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन कनेक्टिविटी फीचर इस हैंडसेट का हिस्सा हैं। स्मार्टफोन का डाइमेंशन 159x76x8.61 मिलीमीटर है और वज़न 180 ग्राम।
 
रियलमी यू1 बनाम शाओमी रेडमी नोट 6 प्रो बनाम असूस ज़ेनफोन मैक्स प्रो एम1 (6 जीबी)

रेटिंग्स

संपूर्ण NDTV रेटिंग
डिज़ाइन रेटिंग
डिस्प्ले रेटिंग
सॉफ्टवेयर रेटिंग
परफॉर्मेंस रेटिंग
बैटरी लाइफ रेटिंग
कैमरा रेटिंग
वैल्यू फॉर मनी रेटिंग

मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले
6.30 इंच6.26 इंच5.99 इंच
प्रोसेसर
मीडियाटेक हीलियो पी70क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636
फ्रंट कैमरा
25-मेगापिक्सल 20-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा
13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल 12-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल16-मेगापिक्सल
रैम
4 जीबी4 जीबी6 जीबी
स्टोरेज
64 जीबी64 जीबी64 जीबी
बैटरी क्षमता
3500 एमएएच4000 एमएएच5000 एमएएच
ओएस
एंड्रॉ़यड 8.1 OreoAndroidएंड्रॉ़यड 8.1 Oreo
रिज़ॉल्यूशन
1080x2340 पिक्सल1080x2280 पिक्सल1080x2160 पिक्सल

डिस्प्ले

स्क्रीन साइज़ (इंच)
6.306.265.99
रिज़ॉल्यूशन
1080x2340 पिक्सल1080x2280 पिक्सल1080x2160 पिक्सल
प्रोटेक्शन टाइप
गोरिल्ला ग्लास--
आस्पेक्ट रेशियो
19.5:919:918:9
पिक्सल प्रति इंच (पीपीआई)
409--

हार्डवेयर

प्रोसेसर
2.1 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोरऑक्टा-कोरऑक्टा-कोर
प्रोसेसर मॉडल
मीडियाटेक हीलियो पी70क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636
रैम
4 जीबी4 जीबी6 जीबी
इंटरनल स्टोरेज
64 जीबी64 जीबी64 जीबी
एक्सपेंडेबल स्टोरेज
हांहांहां
एक्सपेंडेबल स्टोरेज टाइप
माइक्रोएसडीमाइक्रोएसडीमाइक्रोएसडी
एक्सपेंडेबल स्टोरेज क्षमता (जीबी)
256-2000
अलग माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट
हांनहीं-

कैमरा

रियर कैमरा
13-मेगापिक्सल (f/2.2) + 2-मेगापिक्सल (f/2.4)12-मेगापिक्सल (f/1.9, 1.4-micron) + 5-मेगापिक्सल16-मेगापिक्सल (f/2.0)
रियर फ्लैश
एलईडीहांएलईडी
फ्रंट कैमरा
25-मेगापिक्सल (f/2.0)20-मेगापिक्सल (f/2.0, 1.8-micron) + 2-मेगापिक्सल16-मेगापिक्सल (f/2.0)
रियर ऑटोफोकस
-हां-

सॉफ्टवेयर

ऑपरेटिंग सिस्टम
एंड्रॉ़यडएंड्रॉ़यडएंड्रॉ़यड
स्किन
ColorOS 5.2MIUI-

कनेक्टिविटी

वाई-फाई स्टैंडर्ड सपोर्ट
802.11 ए/बी/जी/एन/एसी-802.11 बी/जी/एन
ब्लूटूथ
हांहांहां
यूएसबी ओटीजी
हां--
माइक्रो यूएसबी
हांहां-
सिम की संख्या
222
दोनों सिम कार्ड पर एक्टिव 4जी
हांहां-
एनएफसी
-नहीं-

सिम 1

सिम टाइप
नैनो सिमनैनो सिमनैनो सिम
4जी/ एलटीई
हांहांहां

सिम 2

सिम टाइप
नैनो सिमनैनो सिमनैनो सिम
4जी/ एलटीई
हांहांहां

सेंसर

फेस अनलॉक
हां--
फिंगरप्रिंट सेंसर
हांहांहां
कंपास/ मैगनेटोमीटर
हां-हां
प्रॉक्सिमिटी सेंसर
हांहांहां
एक्सेलेरोमीटर
हांहांहां
एंबियंट लाइट सेंसर
हां-हां
जायरोस्कोप
हां-हां

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹13 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फ्लैगशिप स्मार्टफोन
  2. Poco X8 Power 5G आ रहा 10,000mAh बैटरी के साथ, 4 सितंबर को है भारत में लॉन्च, IP69 रेटिंग!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8 5G देगा 4 सितंबर को दस्तक, फीचर्स से लेकर डिजाइन आया सामने
  2. कैमरा जैसा लुक, एक साथ 3 डिवाइस होंगे चार्ज वो भी बिना केबल! ₹2,499 में लॉन्च हुआ Portronics का 20,000mAh Power Bank
  3. Lava के 50MP मेगापिक्सल कैमरा वाले Virat फोन की सेल शुरू, पाएं ₹2000 डिस्काउंट भी
  4. बत्तख जैसे दिखने वाले इस AI रोबोट के लिए टूट पड़े लोग, 24 घंटे में ₹25 करोड़ की बिक्री! आखिर क्या स्पेशल है इसमें?
  5. iPhone 18 Pro खरीदने से पहले जानें ये 10 बातें; यहां मिलेगी कैमरा, बैटरी से लेकर कीमत तक की पूरी डिटेल
  6. एंड्रॉयड फोन पर गलती से डिलीट हो गई फोटो तो कैसे करें रिकवर, जानें पूरा तरीका
  7. ₹13 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फ्लैगशिप स्मार्टफोन
  8. Vivo Y31T 5G vs Moto G Max vs OnePlus Nord CE6 Lite: ₹30 हजार में कौन सा है बेस्ट?
  9. Lava Virat V1 Pro 5G सेल होने जा रही शुरू, 6GB रैम के साथ ₹2700 तक सस्ते में खरीदने का मौका!
  10. Nepal Floods: नेपाल जैसी बाढ़ आ जाए तो क्या करें? ये 7 गैजेट्स बचा सकते हैं आपकी जान
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.