Asus 6Z और OnePlus 7 में कौन बेहतर?

Asus 6Z vs OnePlus 7: आइए स्पेसिफिकेशन और कीमत के आधार पर असूस 6जे़ड और वनप्लस 7 के बीच का अंतर समझते हैं।

विज्ञापन
Tarun Chadha, अपडेटेड: 19 जून 2019 17:31 IST
ख़ास बातें
  • Asus ZenFone 6 में है डुअल कैमरा सेटअप के साथ रोटेटिंग मॉड्यूल
  • स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है वनप्लस 7 में
  • एंड्रॉयड पाई पर आधारित जे़न यूआई 6 पर चलता है Asus ZenFone 6

Asus 6Z और OnePlus 7 में कौन बेहतर?

Asus 6Z को आज भारतीय मार्केट में लॉन्च कर दिया गया है। कुछ कानूनी दिक्कतों के कारण कंपनी भारत में ‘Zen' ट्रेडमार्क का इस्तेमाल नहीं कर सकती। फ्लैगशिप स्मार्टफोन Asus 6Z की अहम खासियत इसमें दिया मोटोराइज़्ड रोटेटिंग कैमरा है। यह रियर और फ्रंट दोनों ही कैमरों का काम करेगा। Asus 6Z की अन्य खासियतों में स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर, 8 जीबी तक रैम और 5,000 एमएएच की बैटरी शामिल हैं। जैसा कि हमने आपको बताया कि Asus 6Z स्नैपड्रैगन 855 चिपसेट से लैस है ऐसे में भारतीय मार्केट में इसकी सीधी भिड़ंत OnePlus के लेटेस्ट फ्लैगशिप स्मार्टफोन OnePlus 7 से होगी। आइए स्पेसिफिकेशन और कीमत के आधार पर असूस 6जे़ड और वनप्लस 7 के बीच का अंतर समझते हैं।
 

Asus 6Z vs OnePlus 7 की भारत में कीमत

असूस 6ज़ेड की भारत में शुरुआती कीमत 31,999 रुपये तय की गई है। इस दाम में 6 जीबी रैम/ 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को बेचा जाएगा। वहीं Asus 6Z के 6 जीबी रैम/ 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 34,999 रुपये और इसके 8 जीबी रैम/ 256 जीबी वेरिएंट का दाम 39,999 रुपये है। Asus 6Z की बिक्री ई-कॉमर्स साइट Flipkart पर 26 जून से शुरू होगी। Asus 6Z के मिडनाइट ब्लैक और ट्विलाइट सिल्वर कलर वेरिएंट को उतारा गया है।
Advertisement

मार्केट में वनप्लस 7 का दाम 32,999 रुपये से शुरू होगा। इस कीमत में 6 जीबी रैम/ 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट उपलब्ध होगा। स्मार्टफोन का 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 37,999 रुपये में बिकेगा। 6 जीबी रैम वेरिएंट सिर्फ मिरर ग्रे कलर में मिलेगा, जबकि 8 जीबी रैम वेरिएंट मिरर ग्रे और रेड कलर में उपलब्ध होगा।
 

Asus 6Z बनाम OnePlus 7 के स्पेसिफिकेशन

सबसे पहले बात डिस्प्ले की। डुअल-सिम (नैनो) वाला Asus 6Z एंड्रॉयड पाई पर आधारित जे़न यूआई 6 पर चलता है। फोन में 6.4 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) आईपीएस स्क्रीन है, जिसका आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 92 प्रतिशत है। डुअल-सिम (नैनो) वनप्लस 7 एंड्रॉयड 9.0 पाई पर आधारित ऑक्सीजनओएस पर चलता है। OnePlus 7 में 6.41 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) ऑप्टिक एमोलेड डिस्प्ले है। आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है और पिक्सल डेनसिटी 402 पिक्सल प्रति इंच। डिस्प्ले पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 6 की प्रोटेक्शन है।
Advertisement

अब बात प्रोसेसर, रैम और स्टोरेज की। असूस 6जे़ड में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर, 8 जीबी तक रैम और ऐड्रेनो 640 जीपीयू का इस्तेमाल हुआ है। फोन में 256 जीबी तक इनबिल्ट स्टोरेज (UFS 2.1) है, माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से स्टोरेज को 2टीबी तक बढ़ाना संभव है। OnePlus 7 स्मार्टफोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 640 जीपीयू इंटीग्रेटेड है। जुगलबंदी के लिए 8 जीबी तक रैम मौज़ूद हैं। वनप्लस 7 के स्टोरेज पर आधारित दो विकल्प हैं- 128 जीबी और 256 जीबी यूएफएस 3.0 2-लेन स्टोरेज। OnePlus के अन्य हैंडसेट की तरह इसमें भी माइक्रोएसडी कार्ड के लिए कोई सपोर्ट नहीं है।

अब बात कैमरा सेटअप की। Asus 6Z में डुअल कैमरा सेटअप है, 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर है जिसका अपर्चर एफ/1.79 है और यह लेसर फोकस के साथ आता है, साथ ही 13 मेगापिक्सल का सेकेंडरी अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा भी है। फोन में मोटराइज्ड कैमरा दिया है जिसे कंपनी ने फ्लिप कैमरा नाम दिया है। सेल्फी लेने के लिए यह रोटेट हो जाता है।
Advertisement

OnePlus 7 एक डुअल रियर कैमरा स्मार्टफोन है। पिछले हिस्से पर प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल का है। यह Sony IMX586 सेंसर है। अपर्चर एफ/1.7 वाला यह लेंस इलेक्ट्रॉनिक इमेज स्टेबलाइज़ेशन और फेज़ डिटेक्शन ऑटोफोकस से लैस है। सेकेंडरी कैमरा 5 मेगापिक्सल का है और इसका अपर्चर एफ/2.4 है। रियर कैमरा सेटअप डुअल एलईडी फ्लैश मॉड्यूल के साथ आएगा। पोर्ट्रेट, अल्ट्राशॉट, नाइटस्केप, प्रो मोड, एआई सीन डिटेक्शन, पनोरमा, एचडीआर, स्टूडियो लाइटनिंग, टाइम लैप्स और रॉ इमेज जैसे फीचर भी दिए गए हैं। फोन का फ्रंट कैमरा 16 मेगापिक्सल का है। यहां Sony IMX471 सेंसर है जो OnePlus 7 Pro का भी हिस्सा रहा है।

अब बात बैटरी क्षमता की। Asus ब्रांड के इस फोन में जान फूंकने के लिए 5,000 एमएएच की बैटरी है जो क्विक चार्ज 4.0 सपोर्ट के साथ आती है। OnePlus 7 की बैटरी 3,700 एमएएच की है। यह 20 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
Advertisement

अब बात कनेक्टिविटी की। कनेक्टिविटी की बात करें तो Asus 6Z में यूएसबी टाइप-सी, एनएफसी, वाई-फाई 802.11एसी (वाई-फाई 5), ब्लूटूथ वर्जन 5.0 और जीपीएस शामिल है। OnePlus 7 के कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 5.0, एनएफसी, जीपीएस/ ए-जीपीएस और माइक्रो-यूएसबी टाइप-सी शामिल हैं।
Advertisement

अब बात डाइमेंशन और वज़न की। Asus 6Z फोन की लंबाई-चौड़ाई 159.1x75.11x8.1-9.1 मिलीमीटर और वज़न 190 ग्राम है। वनप्लस 7 का डाइमेंशन 157.7x74.8x8.2 मिलीमीटर और वज़न 182 ग्राम है।
 
असूस 6Z बनाम वनप्लस 7

रेटिंग्स

संपूर्ण NDTV रेटिंग
डिज़ाइन रेटिंग
डिस्प्ले रेटिंग
सॉफ्टवेयर रेटिंग
परफॉर्मेंस रेटिंग
बैटरी लाइफ रेटिंग
कैमरा रेटिंग
वैल्यू फॉर मनी रेटिंग

मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले
6.40 इंच6.41 इंच
प्रोसेसर
क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855
रियर कैमरा
48-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल48-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल
रैम
8 जीबी6 जीबी
स्टोरेज
256 जीबी128 जीबी
बैटरी क्षमता
5000 एमएएच3700 एमएएच
ओएस
एंड्रॉ़यड 9 Pieएंड्रॉ़यड 9 Pie
रिज़ॉल्यूशन
1080x2340 पिक्सल1080x2340 पिक्सल
फ्रंट कैमरा
-16-मेगापिक्सल

डिस्प्ले

स्क्रीन साइज़ (इंच)
6.406.41
रिज़ॉल्यूशन
1080x2340 पिक्सल1080x2340 पिक्सल
प्रोटेक्शन टाइप
गोरिल्ला ग्लासगोरिल्ला ग्लास
आस्पेक्ट रेशियो
19.5:919.5:9
पिक्सल प्रति इंच (पीपीआई)
-402

हार्डवेयर

प्रोसेसर
1.8 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोरऑक्टा-कोर
प्रोसेसर मॉडल
क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855
रैम
8 जीबी6 जीबी
इंटरनल स्टोरेज
256 जीबी128 जीबी
एक्सपेंडेबल स्टोरेज
हांनहीं
एक्सपेंडेबल स्टोरेज टाइप
माइक्रोएसडी-
एक्सपेंडेबल स्टोरेज क्षमता (जीबी)
2000-
अलग माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट
हां-

कैमरा

रियर कैमरा
48-मेगापिक्सल (f/1.79, 1.6-micron) + 13-मेगापिक्सल48-मेगापिक्सल (f/1.7, 1.6-micron) + 5-मेगापिक्सल (f/2.4, 1.12-micron)
रियर ऑटोफोकस
लेज़र ऑटोफोकसफेज़ डिटेक्शन ऑटोफोकस
रियर फ्लैश
दोहरी एलईडीहां
फ्रंट कैमरा
-16-मेगापिक्सल (f/2.0, 1.0-micron)
फ्रंट ऑटोफोकस
-नहीं

सॉफ्टवेयर

ऑपरेटिंग सिस्टम
एंड्रॉ़यडएंड्रॉ़यड
स्किन
ZenUI 6OxygenOS

कनेक्टिविटी

वाई-फाई स्टैंडर्ड सपोर्ट
802.11 ए/बी/जी/एन/एसी802.11 ए/बी/जी/एन/एसी
ब्लूटूथ
हांहां
एनएफसी
हांहां
यूएसबी टाइप सी
हांहां
सिम की संख्या
22
Wi-Fi Direct
हां-
दोनों सिम कार्ड पर एक्टिव 4जी
हांहां
यूएसबी ओटीजी
-हां

सिम 1

सिम टाइप
नैनो सिमनैनो सिम
4जी/ एलटीई
हांहां

सिम 2

सिम टाइप
नैनो सिमनैनो सिम
4जी/ एलटीई
हांहां

सेंसर

फेस अनलॉक
हांहां
फिंगरप्रिंट सेंसर
हांहां
कंपास/ मैगनेटोमीटर
हांहां
प्रॉक्सिमिटी सेंसर
हांहां
एक्सेलेरोमीटर
हांहां
एंबियंट लाइट सेंसर
हांहां
जायरोस्कोप
हांहां

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Lava Agni 4N आज यूके के बाजार में लॉन्च हुआ, 5000mAh बैटरी, 50MP कैमरा जैसे फीचर्स से लैस
  2. ₹13 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फ्लैगशिप स्मार्टफोन
  3. Vivo Y31T 5G vs Moto G Max vs OnePlus Nord CE6 Lite: ₹30 हजार में कौन सा है बेस्ट?
  4. Samsung Galaxy S26 FE India Launch: भारत में कब शुरू होगी सेल? सामने आईं कई बड़ी डिटेल्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy S26 FE India Launch: भारत में कब शुरू होगी सेल? सामने आईं कई बड़ी डिटेल्स
  2. Laser से 1 मिनट में 1,800 मच्छरों का सफाया! चीन की इस मशीन का प्री-ऑर्डर शुरू, जानें कैसे काम करती है टेक्नोलॉजी
  3. Lava Agni 4N आज यूके के बाजार में लॉन्च हुआ, 5000mAh बैटरी, 50MP कैमरा जैसे फीचर्स से लैस
  4. क्या फोन पर टूटा हुआ टेम्पर्ड ग्लास उपयोग करना चाहिए, जानें क्या होगा असर
  5. मुस्लिम देश को सीधे आसमान से मिलेगा इंटरनेट, भारत से पहले Starlink को मिला 10 साल का लाइसेंस
  6. बिना इंटरनेट के फीचर फोन से होगा UPI पेमेंट, PhonePe ने लॉन्च किया UPI 123Pay; ऐसे करें रजिस्टर
  7. Poco X8 5G देगा 4 सितंबर को दस्तक, फीचर्स से लेकर डिजाइन आया सामने
  8. कैमरा जैसा लुक, एक साथ 3 डिवाइस होंगे चार्ज वो भी बिना केबल! ₹2,499 में लॉन्च हुआ Portronics का 20,000mAh Power Bank
  9. Lava के 50MP मेगापिक्सल कैमरा वाले Virat फोन की सेल शुरू, पाएं ₹2000 डिस्काउंट भी
  10. बत्तख जैसे दिखने वाले इस AI रोबोट के लिए टूट पड़े लोग, 24 घंटे में ₹25 करोड़ की बिक्री! आखिर क्या स्पेशल है इसमें?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.