ColorOS 7 इन फीचर्स के साथ हुआ भारत में लॉन्च

ColorOS 7 Features: Oppo की नई कस्टम स्किन कलरओएस 7 को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। जानें नए ओएस के रोडमैप और बदलावों के बारे में।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 26 नवंबर 2019 15:39 IST
ख़ास बातें
  • Oppo के अलावा Realme फोन को भी मिलेगा ColorOS 7 Update
  • कलरओएस 7 आ रहा है कई नए फीचर्स के साथ
  • ओप्पो का दावा, कलरओएस के लिए है सबसे बड़ा अपडेट

ColorOS 7 Update: कलरओएस 7 इन फीचर्स के साथ हुआ भारत में लॉन्च

Photo Credit: Weibo

ColorOS 7 Launched in India: Oppo की नई कस्टम स्किन कलरओएस 7 को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। पिछले सप्ताह चीन में लेटेस्ट कलरओएस वर्जन से पर्दा उठाया गया था और यह ओप्पो के इनफाइनाइट डिज़ाइन कंसेप्ट पर आधारित है और इसका उद्देश्य यूज़र इंटरफेस को सरल बनाना है। ColorOS 7 Update की बात करें तो यह सिस्टम-वाइड डार्क मोड और यह कोर एंड्रॉयड 10 (Android 10) फीचर्स को सपोर्ट करता है। इंटरफेस में फुल आइकन कस्टमाइजेशन, वेदर-अडैप्टिव अलार्म नोटिफिकेशन, आर्टिस्ट वालपेपर प्रोजेक्ट आदि से लैस है।

ColorOS 7 के साथ Oppo अपनी प्रतिद्धंदी कंपनी Xiaomi के कस्टम स्किन मीयूआई 11 (MIUI 11) से मुकाबला करेगा। याद करा दें कि शाओमी ने पिछले महीने मीयूआई 11 को लॉन्च किया था। ओप्पो स्मार्टफोन के अलावा कलरओएस 7 कुछ कस्टमाइजेशन के साथ रियलमी स्मार्टफोन को भी मिलेगा।
Advertisement
 

ColorOS 7 Update Rollout Roadmap

ओप्पो नया कलरओएस 7 अपडेट 20 से अधिक स्मार्टफोन को देने की तैयारी में है, इसमें Oppo Reno, Oppo Reno 10, Oppo Reno 10x Zoom और Oppo Reno 2 के साथ Oppo Find, Oppo F, Oppo K और Oppo A series को भी अपडेट मिलेगा। अपडेट आज से शुरू होने वाले ट्रायल वर्जन के जरिए यूज़र्स तक पहुंचेगा। ओप्पो फोन के साथ कलरओएस 7 अपडेट Realme स्मार्टफोन को भी मिलगा। ColorOS 7 का बीटा प्रोग्राम Realme X2 Pro स्मार्टफोन के लिए 27 नवंबर से शुरू होगा।
 

ColorOS 7 Features, बदलाव

कलरओएस 7 ओप्पो के इनफाइनाइट डिज़ाइन कंसेप्ट पर आधारित है और इसमें लाइटवेट विजुअल इंटरफेस शामिल है। कहा जा रहा है कि यह 'कलरओएस के लिए सबसे बड़ा अपडेट' है। नए ओएस के साथ प्राइवेसी-फोकस्ड फीचर्स जैसे कि पर्सनल इंफॉर्मेशन प्रोटेक्शन ऑप्शन भी दिया है। इस नए ऑप्शन की मदद से यूज़र थर्ड-पार्टी ऐप्स से अपनी निजी जानकारी को प्रोटेक्ट कर सकते हैं।

प्राइवेसी सेटिंग्स में पेमेंट प्रोटेक्शन और फाइल प्रोटेक्शन ऑप्शन को भी जोड़ा गया है। स्टोरेज फोल्डर के सिक्योर ज़ोन में फोटो, वीडियो, ऑडियो और अन्य दस्तावेज को ट्रांसफर करने के लिए प्राइवेट सेफ विकल्प भी जोड़ा गया है। यह अन्य ऐप्स द्वारा महत्वपूर्ण कंटेंट के एक्सेस को ब्लॉक करने में मदद करेगा।
Advertisement

ColorOS 7 में स्मार्ट साइडबार भी मिलेगा जहां आप अपने पसंदीदा ऐप्स और टूल्स को स्क्रीन के साइड में रख सकेंगे। नया कलरओएस Soloop वीडियो एडिटिंग ऐप के साथ आ रहा है। भारतीय यूज़र्स के लिए अपडेट के साथ स्मार्ट राइडिंग और राइडिंग मोड को भी जोड़ा गया है। Oppo ने लोकलाइज्ड फीचर DocVault को भी नए ओएस के साथ दिया है, साथ ही भारतीय स्मारकों के लाइव वॉलपेपर भी हैं।
Advertisement

कलरओएस 7 CachePreload के साथ आ रहा है जो पिछले कस्टम स्किन वर्जन की तुलना में ऐप्स को खोलने और तेजी से शुरू करने का काम करता है। Oppo का दावा है कि कलरओएस 7 21.6 प्रतिशत इंप्रूव्ड टच रिस्पांस के साथ आ रहा है। इतना ही नहीं, इंटेंस बैटरी गेम्स खेलते वक्त 38 प्रतिशत एन्हांस्ड फ्रेम रेट भी मिलेगा। मौजूदा कलरओएस वर्जन की तुलना में आपको कई परफॉर्मेंस एन्हांसमेंट और इंटरफेस लेवल में बदलाव देखने को मिलेगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  2. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  2. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  3. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  4. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  5. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  6. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  7. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  8. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  9. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  10. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.