CMF Phone 2 Pro आया गीकबेंच पर नजर, Dimensity 7300, एंड्रॉयड 15 के साथ देगा दस्तक

Nothing जल्द ही नए CMF Phone 2 Pro को लॉन्च करने का प्लान कर रहा है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 16 अप्रैल 2025 15:56 IST
ख़ास बातें
  • Nothing जल्द ही नए CMF Phone 2 Pro को लॉन्च करने का प्लान कर रहा है।
  • CMF Phone 2 Pro एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड Nothing OS पर काम करने की उम्मीद है।
  • CMF Phone 2 Pro मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7300 प्रोसेसर से लैस हो सकता है।

CMF Phone 2 Pro में डाइमेंसिटी 7400 चिपसेट मिल सकता है।

Photo Credit: X/Nothing India

Nothing जल्द ही नए CMF Phone 2 Pro को लॉन्च करने का प्लान कर रहा है। आगामी स्मार्टफोन Nothing के सब ब्रांड का एक मिड रेंज डिवाइस है। अभी तक आधिकारिक तौर पर इसकी घोषणा नहीं की गई है। हालांकि, एक बेंचमार्किंग प्लेटफॉर्म पर इसके कुछ स्पेसिफिकेशंस का खुलासा हुआ है। आइए CMF Phone 2 Pro के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से जानते हैं।


CMF Phone 2 Pro आया गीकबेंच पर नजर


Advertisement
CMF Phone 2 Pro गीकबेंच पर मॉडल नंबर Nothing A0001 के साथ नजर आया है। इससे नए स्मार्टफोन के कुछ खास स्पेसिफिकेशन और फीचर्स का खुलासा हुआ है। यह ऑपरेटिंग सिस्टम के मामले में एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड Nothing OS कस्टम स्किन पर काम करने की उम्मीद है। बेंचमार्क रिजल्ट के अनुसार, CMF Phone 2 Pro ने सिंगल कोर टेस्ट में 1012 प्वाइंट और मल्टी कोर टेस्ट में 2939 प्वाइंट हासिल किए हैं।

यह मॉडल एक अंजान ऑक्टा कोर चिपसेट की बदौलत इन रिजल्ट को हासिल करने में कामयाब रहा, जिसमें 2.5GHz की अधिकतम फ्रीक्वेंसी वाले 4 परफॉरमेंस कोर और 2.0GHz पर क्लॉक किए गए 4 एफिशिएंसी कोर हैं। चिपसेट को Arm Mali 615 MC2 GPU के साथ लिंक किया गया है। इन जानकारी के आधार पर, CMF Phone 2 Pro मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7300 प्रोसेसर से लैस हो सकता है।
Advertisement

Nothing 28 अप्रैल 2025 को CMF Buds 2, Buds 2a और Buds 2 Plus के साथ CMF Phone 2 Pro को लॉन्च करने का प्लान है। हाल ही में एक लीक में यह भी संकेत मिला है कि स्मार्टफोन भारत में चार्जिंग ब्रिक के साथ आएगा। जैसे-जैसे लॉन्च समय नजदीक आएगा, वैसे-वैसे फोन से संबंधित अधिक जानकारी सामने आने की उम्मीद है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹2250 सस्ता मिल रहा Motorola का 7000mAh बैटरी वाला फोन! Flipkart सेल में ऑफर
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹2250 सस्ता मिल रहा Motorola का 7000mAh बैटरी वाला फोन! Flipkart सेल में ऑफर
  2. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  3. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  4. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  5. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  6. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  8. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  9. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  10. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.