CMF Phone 1 स्मार्टफोन 8 जीबी रैम, MediaTek Dimensity 7300 5G चिपसेट के साथ 8 जुलाई को होगा लॉन्च!

फोन में 120Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 29 जून 2024 19:10 IST
ख़ास बातें
  • यह फोन 8 जुलाई को लॉन्च होने वाला है।
  • फोन में 8 जीबी रैम होगी और 8 जीबी वर्चुअल रैम होगी।
  • फोन का 6 जीबी रैम वेरिएंट आने की भी संभावना है।

CMF Phone 1 स्मार्टफोन 8 जुलाई को लॉन्च होने जा रहा है।

Photo Credit: CMF

Nothing की सब-ब्रैंड CMF ने फोन CMF Phone 1 टीज कर दिया है। कंपनी ने हाल ही में इसका रिमूवेबल स्क्रू टीज किया था। अब नए टीजर में फोन का प्रोसेसर और रैम कैपिसिटी भी टीज कर दी गई है। यह फोन 8 जुलाई को लॉन्च होने वाला है। इसलिए अब संभावना है कि कंपनी इसके लॉन्च से पहले मेन स्पेसिफिकेशंस का खुलासा कर सकती है। आइए जानते हैं क्या कहता है लेटेस्ट अपडेट। 

CMF Phone 1 के लॉन्च में बहुत समय नहीं रह गया है। फोन 8 जुलाई को लॉन्च होने वाला है। CMF Phone 1 के बारे में प्रोसेसर का खुलासा करते हुए कंपनी ने कंफर्म (via) कर दिया है कि फोन MediaTek के Dimensity 7300 5G चिपसेट से लैस होगा। इसमें 8 कोर मौजूद हैं। जिनमें से चार परफॉर्मेंस कोर को 2.5GHz पर क्लॉक किया गया है। फोन के AnTuTu बेंचमार्क स्कोर्स की बात करें तो इसने 673,000 पॉइंट्स का स्कोर किया है। CMF Phone 1 की रैम कैपिसिटी भी रिवील कर दी गई है। फोन में 8 जीबी रैम होगी और 8 जीबी वर्चुअल रैम होगी। यानी कि कुल मिलाकर 16 जीबी तक रैम इस फोन में मिलने वाली है। फोन का 6 जीबी रैम वेरिएंट आने की भी संभावना है। 

Advertisement
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स जैसे यूट्यूब और X आदि पर कुछ टिप्स्टर्स ने इसकी प्राइसिंग को लेकर भी अनुमान लगाया है। जिसके मुताबिक, फोन की कीमत भारत में 20,000 रुपये के अंदर रह सकती है। फोन के अन्य स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो इसमें 6.67 इंच का sAMOLED डिस्प्ले देखने को मिल सकता है। इसमें पंच होल कटआउट डिजाइन दिया जा सकता है। जो कि डिस्प्ले के सेंटर में मौजूद होगा। फोन में फुलएचडी प्लस रिजॉल्यूशन दिया गया है। 

फोन में 120Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है। इसमें 2000 निट्स की पीक ब्राइटनेस दी जा सकती है। इसके अलावा फोन में HDR10+ का सपोर्ट भी दिया जा सकता है। डिजाइन के मामले में यह कुछ यूनीक लेकर आ सकता है। रिपोर्ट्स में सामने आया है कि रियर पैनल में बॉटम के राइट कॉर्नर में एक रोटेट करने वाला डायल इसमें दिया जा सकता है। फोन लैदर टेक्सचर वाले ओरेंज, और मैटे ब्लैक कलर में आ सकता है। इसमें 5000एमएएच बैटरी के साथ 33 वाट फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट देखने को मिल सकता है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: CMF Phone 1, CMF Phone 1 battery, CMF Phone 1 Display

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Sale में ₹13 हजार सस्ता हो गया Vivo का 50MP तीन कैमरा वाला फोन!
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा डुअल-एयरफ्लो डिजाइन, 3 कलर्स के ऑप्शन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Sale में ₹13 हजार सस्ता हो गया Vivo का 50MP तीन कैमरा वाला फोन!
  2. Acer ने भारत में लॉन्च किया नया TravelLite लैपटॉप, 14 इंच डिस्प्ले, 5 मेगापिक्सल कैमरा
  3. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा डुअल-एयरफ्लो डिजाइन, 3 कलर्स के ऑप्शन
  4. Samsung Galaxy S27 Pro, S27 Ultra में होगी 5,700mAh तक बैटरी! यहां हुआ खुलासा
  5. iQOO Neo 12 में मिलेगी 9,000mAh बैटरी, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  6. AI सेल्फी देखकर बता देगा आपकी हेल्थ कैसी है! कैंसर रोगियों के लिए बड़ी खबर
  7. Apple के पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  8. NVIDIA के सीईओ ने पेश किए माइक्रोडक रोबोट, AI से चलते हैं, जानें क्या काम करेंगे
  9. Oppo Find X10 ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP दो कैमरा, 7150mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  10. Oppo Reno 17 सीरीज के लॉन्च की तैयारी, NBTC पर हुई लिस्टिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.