Xiaomi ने भारत में 600 से ज़्यादा शहरों में खोले कुल एक हज़ार सर्विस सेंटर

चीनी स्मार्टफोन निर्माता Xiaomi ने भारत में बुधवार को 1000वां सर्विस सेंटर खोल दिया है। कंपनी की देशभर के 600 शहरों में पहुंच है...

Xiaomi ने भारत में 600 से ज़्यादा शहरों में खोले कुल एक हज़ार सर्विस सेंटर

Xiaomi का भारत में 1 हज़ारवां सर्विस सेंटर खुला

ख़ास बातें
  • Xiaomi ने भारत में बुधवार को 1000वां सर्विस सेंटर खोल दिया है
  • कंपनी की देशभर के 600 शहरों में पहुंच है
  • हज़ारवां सर्विस सेंटर हैदराबाद, तेलंगाना में खोला गया है
विज्ञापन
चीनी स्मार्टफोन निर्माता Xiaomi ने भारत में बुधवार को 1000वां सर्विस सेंटर खोल दिया है। कंपनी की देशभर के 600 शहरों में पहुंच है और हज़ारवां सर्विस सेंटर उसने हैदराबाद, तेलंगाना में खोला है। इस कीर्तिमान के साथ, शाओमी ने ऐलान किया कि उसके इन सर्विस सेंटर में से 500 सेंटर मी टीवी रेंज को रिपेयर करने के लिए अधिकृत होंगे। कंपनी का दावा है कि जून 2017 में जब से उसने बेंगलुरु मे 500वां सर्विस सेंटर खोला था, उसे 100 फीसदी की बढ़त दर्ज हुई है। शाओमी इंडिया ने भारत में एंट्री करीब 4 साल पहले जुलाई 2014 में मारी थी।

शाओमी का दावा है कि उसके ई-टोकन सिस्टम, ऑनलाइन ट्रैकिंग, टीवी इंस्टालेशन ई-सर्विस जैसी खूबियों से ग्राहकों को तेज़ी से सुविधाएं मिली हैं। पिछले साल दिसंबर में शाओमी ने मी सर्विस ऑर्डर स्टेटस फीचर शुरू किया था, जहां मी.कॉम पर जाकर यूज़र अपनी सर्विस रिक्वेस्ट का रियल टाइम स्टेटस जान सकते हैं। इसके लिए यूज़र को बार-बार एग्जिक्युटिव को कॉल करने की ज़रूरत नहीं पड़ती। यहां कॉन्टैक्ट नंबर, ऑर्डर नंबर, सर्विस नंबर, आईएमईआई नंबर और एसएन नंबर की मदद से रिक्वेस्ट ट्रैक हो जाती है।

Xiaomi इंडिया के एमडी और वाइस प्रेसिडेंट मनु जैन ने बताया, ''शाओमी के लिए हमारा फोकस इसे हर किसी के लिए सुलभ बनाना है। इसके लिए हम बेहतरीन खासियत, उच्च गुणवत्ता और किफायती उत्पाद पर ज़ोर देते हैं। हम अपनी सेवाओं का दायरा ग्राहकों तक लगातार बढ़ा रहे हैं। एक इंटरनेट कंपनी के तौर पर हम अपने यूज़र के लिए सुविधाएं सरल और सुलभ बनाने पर ज़ोर दे रहे हैं, जहां असुविधा की कोई गुंज़ाइश ना हो।''

उन्होंने बताया, ''आफ्टर सेल्स' शाओमी के लिए बेहद अहम पहलू है। 6,000 लोग सर्विस नेटवर्क का हिस्सा हैं। हम मज़बूत नेटवर्क की मदद से लोगों को बेस्ट क्वालिटी देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।''
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Xiaomi, xiaomi service centre
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  2. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  3. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  4. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  5. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  6. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  7. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  8. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  9. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  10. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »