चीन की लेटीवी कंपनी जनवरी में ले मैक्स स्मार्टफोन भारत में करेगी लॉन्चः रिपोर्ट

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 28 दिसंबर 2015 14:05 IST
लेटीवी ने पिछले हफ्ते ही भारतीय मार्केट में 5 जनवरी को कदम रखने की अपनी योजना का खुलासा किया। कंपनी इस इवेंट में अपने किस स्मार्टफोन (फैबलेट) को पेश करेगी, इसके बारे में हमें जानकारी मिली है। चीन की इस कंपनी ने अपने प्रशंसकों को जानकारी दी है कि वह सबसे अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन ले मैक्स को भारत में लॉन्च करेगी।

पिछले हफ्ते बंगलुरू में प्रशंसकों के लिए आयोजित इवेंट में लेटीवी ने खुलासा किया कि वह 5 जनवरी को ले मैक्स फ्लैगशिप हैंडसेट को पेश करेगी। हालांकि, इसे आधिकारिक तौर पर जनवरी महीने के मध्य में लॉन्च किया जाएगा। याद दिला दें कि ले मैक्स को चीन में इस साल अप्रैल महीने में लॉन्च किया गया था।
Advertisement

जहां तक स्पेसिफिकेशन का सवाल है तो ले मैक्स 6.33 इंच का क्यूएचडी (1440x2560 पिक्सल) डिस्प्ले है। इसमें क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 810 चिपसेट और 4 जीबी रैम का इस्तेमाल किया गया है। ले मैक्स 32 जीबी, 64 जीबी और 128 जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज के साथ आता है।

ले मैक्स में 21 मेगापिक्सल का रियर और 4 मेगापिक्सल का अल्ट्रापिक्सल फ्रंट कैमरा है। इसमें एक फिंगरप्रिंट सेंसर भी है और 3400 एमएएच की बैटरी हैंडसेट को पावर देने का काम करती है। स्मार्टफोन एंड्रॉयड 5.0 लॉलीपॉप पर आधारित ईयूआई पर चलता है।
Advertisement

चीन में ले मैक्स के 32 जीबी वेरिएंट को 2,999 चीनी युआन (करीब 30,500 रुपये) में लॉन्च किया गया था।
Advertisement

2004 में स्थापित लेटीवी कई तरह प्रोडक्ट उपलब्ध कराने वाली कंपनी बन चुकी है। यह लाइव स्ट्रीमिंग, क्लाउड, ई-कॉमर्स और स्मार्ट टीवी के बिजनेस में है। इस साल ही कंपनी ने स्मार्टफोन बेचना भी शुरू किया था। कंपनी ने तीन बड़े स्क्रीन वाले हैंडसेट ले 1, ले 1 प्रो और ले मैक्स पेश किए थे।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Tecno Pova 8 Pro 5G का नया अवतार Lamborghini Edition लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,500mAh बैटरी! जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 Pro लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 16GB रैम के साथ! फीचर्स लीक
  2. IND vs PAK Match LIVE: एशिया कप विमेंस में भारत-पाकिस्तान का आज महामुकाबला, यहां देखें फ्री मैच!
  3. Noise ने नए ईयरबड्स Master Buds Open किए पेश, Bose साउंड से लैस, जानें सबकुछ
  4. Tecno Pova 8 Pro 5G का नया अवतार Lamborghini Edition लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,500mAh बैटरी! जानें कीमत
  5. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
  6. Volkswagen से 50 हजार और नौकरियां जाएंगीं, 2030 तक निकालेगी 1 लाख कर्मचारी!
  7. पाकिस्तानी शख्स को इनोवेशन पड़ा भारी! बिना ड्राइवर की कार बनाई, पुलिस वैन से जा भिड़ी, वीडियो हुआ वायरल
  8. Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
  9. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  10. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.