50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला Samsung फोन मात्र 8000 से भी सस्ता मिल रहा

Samsung स्मार्टफोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो Samsung Galaxy F06 5G बेहतर विकल्प साबित हो सकता है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 27 अगस्त 2025 07:59 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy F06 5G में 6.7 इंच की डिस्प्ले दी गई है।
  • Samsung Galaxy F06 5G में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।
  • Samsung Galaxy F06 5G में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 चिपसेट है।

Samsung Galaxy F06 5G में 6.7 इंच की डिस्प्ले है।

Photo Credit: Samsung

अगर आप 10 हजार रुपये से कम बजट में कोई Samsung स्मार्टफोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो Samsung Galaxy F06 5G बेहतर विकल्प साबित हो सकता है। ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर इस फोन पर भारी डिस्काउंट की पेशकश कर रही है। 50 मेगापिक्सल कैमरा और 5000mAh बैटरी वाले इस फोन को काफी सस्ते में खरीदा जा सकता है। आइए Samsung Galaxy F06 5G पर मिलने वाली डील और ऑफर के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Samsung Galaxy F06 5G Price, Offers

Samsung Galaxy F06 5G का 4GB/64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 8,199 रुपये में लिस्ट किया गया है, जबकि इस साल फरवरी में 9,999 रुपये में लॉन्च हुआ था। बैंक ऑफर की बात करें तो Axis Bank Flipkart डेबिट कार्ड से भुगतान पर 5% कैशबैक (750 रुपये तक) मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत 7,789 रुपये हो जाएगी। यह फोन लॉन्च कीमत से 2,210 रुपये सस्ता मिल रहा है। एक्सचेंज ऑफर में 6,200 रुपये तक कीमत कम हो सकती है। हालांकि, एक्सचेंज ऑफर का अधिकतम लाभ एक्सचेंज में दिए गए फोन की मौजूदा कंडीशन पर निर्भर करता है। 

Advertisement

Samsung Galaxy F06 5G Features, Specifications

Samsung Galaxy F06 5G में 6.7 इंच की डिस्प्ले है, जिसका HD+ रेजोल्यूशन, 90Hz रिफ्रेश रेट और 800 निट्स पीक ब्राइटनेस शामिल है। Galaxy F06 5G में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 चिपसेट दिया गया है। इस फोन में 5,000mAh बैटरी दी गई है जो कि 25W वायर्ड चार्जिंग का सपोर्ट करती है। कैमरा सेटअप की बात करें तो  Galaxy F06 5G के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है। सिक्योरिटी के लिए फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy S25 Ultra 5G खरीदें 47,849 डिस्काउंट पर, Amazon दिवाली सेल में ऑफर, लेकिन सीमित समय के लिए
  2. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  2. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  3. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  4. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
  5. Karbonn Rebel Pro, Karbonn Rebel जल्द होंगे भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन आया सामने
  6. शुभमन गिल ने टेस्ट किया दीपिंदर गोयल का Temple डिवाइस, कभी पीवी सिंधू ने भी पहना था, जानें क्या है?
  7. Samsung Galaxy S25 Ultra 5G खरीदें 47,849 डिस्काउंट पर, Amazon दिवाली सेल में ऑफर, लेकिन सीमित समय के लिए
  8. Samsung ला सकता है ज्यादा सस्ता फोल्डेबल फोन, नए दो मॉडल की टेस्टिंग, बदल जाएगा बाजार
  9. Amazon दिवाली सेल में कमाल का ऑफर, ₹51000 सस्ता मिल रहा Samsung का 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोल्डेबल फोन
  10. Flipkart दिवाली सेल: iPhone 18 Pro पर मिल रहा डिस्काउंट, सीधे ₹6000 की बचत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.