सिर्फ 10 हजार के बजट में मिलेंगे ये किफायती 5G स्मार्टफोन, Amazon सेल में मिल रहा भारी डिस्काउंट

Itel P55 5G में 6.6-इंच की HD+ डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1600 x 720 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 90Hz है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 21 अक्टूबर 2023 13:03 IST

Lava Blaze 5G में 50MP का पहला कैमरा दिया गया है।

Photo Credit: Lava

अगर आप 10 हजार रुपये के बजट में नया 5जी स्मार्टफोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो यह मौका फायदेमंद साबित हो सकता है। ई-कॉमर्स साइट अमेजन पर चल रही Amazon Great Indian Festival Sale 2023 के दौरान स्मार्टफोन्स पर बंपर डिस्काउंट मिल रहा है। सेल में कीमत में कटौती, बैंक ऑफर और एक्सचेंज ऑफर का लाभ मिल रहा है। यहां हम आपको 10 हजार रुपये के बजट वाले 5जी स्मार्टफोन्स पर मिलने वाली बेस्ट डील्स के बारे में बता रहे हैं।


अमेजन सेल में सस्ते मिल रहे ये 5G स्मार्टफोन्स


Advertisement
Poco M4 5G
Poco M4 5G के 4GB RAM और 64GB RAM स्टोरेज वेरिएंट को ई-कॉमर्स साइट अमेजन पर 10,947 रुपये में लिस्ट किया गया है। बैंक ऑफर में SBI क्रेडिट कार्ड ईएमआई ट्रांजेक्शन पर 10% इंस्टेंट डिस्काउंट (1000 रुपये तक) मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत 9,947 रुपये हो जाएगी।  POCO M4 5G में 6.58 इंच की Full HD+ डिस्प्ले दी गई है। इसमें 50MP का पहला कैमरा और 2MP का दूसरा कैमरा दिया गया है। वहीं इसके फ्रंट में 8MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। इसमें 5000mAh की बैटरी दी गई है। प्रोसेसर की बात करें तो इसमें Mediatek Dimensity 700 है।

Lava Blaze 5G
Lava Blaze 5G का 4GB RAM और 128GB RAM स्टोरेज वेरिएंट 9,999 रुपये में लिस्ट किया गया है। 400 रुपये कूपन से बचत हो सकती है। बैंक ऑफर में SBI क्रेडिट कार्ड ईएमआई ट्रांजेक्शन पर 10% इंस्टेंट डिस्काउंट (1000 रुपये तक) मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत 8,639 रुपये हो जाएगी। Lava Blaze 5G में 6.5 इंच की HD+ डिस्प्ले दी गई है। यह फोन Android 12 पर काम करता है। इस फोन में ऑक्टा कोर MediaTek Dimensity 700 प्रोसेसर दिया गया है। कैमरा की बात की जाए तो इस फोन में 50MP का पहला कैमरा दिया गया है। इस फोन में 5000mAh की बैटरी दी गई है।

itel P55 5G
अमेजन सेल में itel P55 5G का 12GB RAM और 128GB RAM स्टोरेज वेरिएंट 9,999 रुपये में लिस्टेड है। बैंक ऑफर में SBI क्रेडिट कार्ड ईएमआई ट्रांजेक्शन पर 10% इंस्टेंट डिस्काउंट (1000 रुपये तक) मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत 8,999 रुपये हो जाएगी। Itel P55 5G में 6.6-इंच की HD+ डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1600 x 720 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 90Hz है। फोन में MediaTek Dimensity 6080 SoC दिया गया है।
Advertisement

Samsung Galaxy M14 5G
Samsung Galaxy M14 5G का 6GB RAM और 128GB RAM स्टोरेज वेरिएंट अमेजन सेल में 11,999 रुपये में उपलब्ध है। बैंक ऑफर में SBI क्रेडिट कार्ड ईएमआई ट्रांजेक्शन पर 10% इंस्टेंट डिस्काउंट (1000 रुपये तक) मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत 10,999 रुपये हो जाएगी। Samsung Galaxy M14 5G में 6.6-इंच LCD डिस्प्ले दी गई है। फोन Android 13 पर बेस्ड One UI 5.1 पर चलता है। यह स्मार्टफोन एक ऑक्टा-कोर Exynos 1330 चिपसेट पर काम करता है। इस स्मार्टफोन में 6000mAh बैटरी है जो कि 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है।
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  3. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  2. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  3. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
  4. Nothing के सीईओ ने कहा iPhone Duo है पैसे की बर्बादी, अगर खराब हुआ तो कितने में होगा ठीक?
  5. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  6. सबसे सस्ता iPhone 16? Amazon Sale में ₹750 का कूपन डिस्काउंट, बैंक ऑफर मिलाकर ₹4 हजार की बचत
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹7000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing का ये फोन
  9. अपने आप बदल रहा है iPhone 18 Pro का रंग? यूजर ने शेयर की फोटो, लोगों ने बताई वजह
  10. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.