23 हजार वाला धाकड़ 5G स्मार्टफोन सिर्फ 699 रुपये में होगा आपका! इस तरकीब से Flipkart पर चलेगा जादू

Samsung Galaxy F23 5G में 6.6 इंच की फुल HD+ डिस्प्ले दी गई है। स्टोरेज के लिए इस फोन में 4GB RAM और 128GB स्टोरेज है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड द्वारा 1TB तक बढ़ाया जा सकता है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 30 नवंबर 2022 12:58 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy F23 5G में 6.6 इंच की फुल HD+ डिस्प्ले दी गई है।
  • Samsung Galaxy F23 5G में 4GB RAM और 128GB स्टोरेज है।
  • Samsung Galaxy F23 5G में 50MP का पहला कैमरा दिया गया है।

Photo Credit: Samsung

नया 5जी फोन चाहिए तो आपको उसके लिए ज्यादा खर्च करने की जरूरत नहीं है। अब आप सिर्फ 15 हजार रुपये से कम के बजट में अपने लिए सही ऑप्शन तलाश कर सकते हैं। हम आपको एक ऐसे ही किफायती स्मार्टफोन Samsung Galaxy F23 5G के बारे में बता रहे हैं, जिसे आप मात्र 699 रुपये नकद देकर ही खरीद सकते हैं, लेकिन इसके लिए आपको अपना पुराना फोन एक्सचेंज में देना होगा। आइए सैमसंग के इस फोन पर मिलने वाले ऑफर के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Samsung Galaxy F23 5G पर डिस्काउंट
फ्लिपकार्ट पर Samsung Galaxy F23 5G का 4GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट 39 प्रतिशत की छूट के बाद 13,999 रुपये में मिल रहा है। जबकि इसकी एमआरपी 22,999 रुपये है।

Samsung Galaxy F23 5G पर बैंक ऑफर
Advertisement
Citi क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर 10 प्रतिशत छूट मिल सकती है, जिससे 1,500 रुपये तक लाभ मिल सकता है। इसके अलावा सिटी क्रेडिट कार्ड ईएमआई ट्रांजेक्शन पर 12 प्रतिशत यानी कि 2 हजार तक बचत हो सकती है। सिटी डेबिट कार्ड से 1500 रुपये तक बचत हो सकती है। अगर ICICI Bank क्रेडिट कार्ड ईएमआई ट्रांजेक्शन होती है तो 10 प्रतिशत (2 हजार रुपये तक) बचत की जा सकती है। Flipkart Axis Bank कार्ड से पेमेंट पर 5 प्रतिशत तक कैशबैक मिल सकता है।

Samsung Galaxy F23 5G पर एक्सचेंज ऑफर
Advertisement
एक्सचेंज ऑफर में 13,300 रुपये तक बचत हो सकती है। हालांकि ध्यान देने वाली बात यह है कि एक्सचेंज ऑफर का पूरा लाभ आपके द्वारा एक्सचेंज में दिए जाने वाले फोन की मौजूदा कंडीशन और मॉडल पर निर्भर करता है। एक्सचेंज ऑफर का पूरा लाभ मिलने पर फोन की कीमत 699 रुपये तक कम हो सकती है।

Samsung Galaxy F23 5G के स्पेसिफिकेशंस
Advertisement
स्पेसिफिकेशंस की बात की जाए तो Samsung Galaxy F23 5G में 6.6 इंच की फुल HD+ डिस्प्ले दी गई है। स्टोरेज के लिए इस फोन में 4GB RAM और 128GB स्टोरेज है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड द्वारा 1TB तक बढ़ाया जा सकता है। कैमरा की बात करें तो इसमें 50MP का पहला कैमरा, 8MP का दूसरा कैमरा और 2MP का तीसरा कैमरा दिया गया है। वहीं इसके फ्रंट में 8MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। बैटरी की बात करें तो इसमें 5000mAh की बैटरी दी गई है। प्रोसेसर के लिए इसमें Qualcomm Snapdragon 750G प्रोसेसर दिया गया है। कंपनी इस फोन के साथ एक साल की वारंटी प्रदान करती है।

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good build quality
  • Two years of promised OS updates
  • Decent SoC with sufficient 5G bands
  • Very good battery life
  • Bad
  • Average cameras, weak low-light performance
  • No bundled charger
  • Sluggish user experience with 4GB variant
  • Display has weak sunlight legibility
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.60 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 750जी

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 12

रिज़ॉल्यूशन

1080x2408 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
  2. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Zomato से खाना मंगवाना अब और महंगा, ₹30 तक लग रहा CoD चार्ज! जानें बचने का तरीका
  2. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
  3. Mission School Of Excellence: टेक्नोलॉजी ने गुजरात में स्कूलों को बनाया हाईटेक, 1.9 लाख स्मार्ट क्लासरूम से शिक्षा को नई ऊंचाई
  4. iPhone 18 Pro, Pro Max Pre-Order: ₹26,316 में खरीदें लेटेस्ट iPhone, मिलेगा ₹7000 कैशबैक, एक्सचेंज ऑफर भी!
  5. LG स्मार्ट TV करते हैं आपके घर की जासूसी? बवाल के बाद आया कंपनी का जवाब
  6. ISRO की चेतावनी! भारत में अक्टूबर-दिसंबर के बीच आ सकते हैं 3 बड़े तूफान
  7. Samsung Galaxy A08 4G बजट फोन चुपके से लॉन्च! 6,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ लिस्ट
  8. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  9. 80s AI Photo Trend: सावधान! सोशल मीडिया पर फोटो डालने से पहले जान लें ChatGPT आपके डेटा के साथ क्या करता है?
  10. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.