• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • iPhone 11 पर जमकर मिल रहा डिस्काउंट, मात्र 36,999 रुपये हुई कीमत, यह मौका लूट से कम नहीं

iPhone 11 पर जमकर मिल रहा डिस्काउंट, मात्र 36,999 रुपये हुई कीमत, यह मौका लूट से कम नहीं

APPLE iPhone 11 के 64GB  स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 43,900 रुपये है, लेकिन 13 प्रतिशत डिस्काउंट के बाद यह 37,999 रुपये में मिल रहा है।

iPhone 11 पर जमकर मिल रहा डिस्काउंट, मात्र 36,999 रुपये हुई कीमत, यह मौका लूट से कम नहीं

iPhone 11 में 6.1 इंच की डिस्प्ले है।

ख़ास बातें
  • Flipkart Mobile Bonanza आपके लिए मौका लेकर आई हैं।
  • iPhone 11 में 6.1 इंच की Liquid Retina HD डिस्प्ले दी गई है।
  • आईफोन 11 पर बैंक ऑफर और एक्सचेंज ऑफर का लाभ मिल रहा है।
विज्ञापन
अगर आप iPhone लवर हैं और अपने लिए कोई नया आईफोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो Flipkart Mobile Bonanza आपके लिए मौका लेकर आई हैं। जी हां सेल के दौरान iPhone 11 पर जमकर डिस्काउंट मिल रहा है। आईफोन 11 पर कीमत में कटौती, बैंक ऑफर और एक्सचेंज ऑफर का लाभ मिल रहा है। आइए आईफोन 11 पर मिलने वाली डील्स से लेकर फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के बारे में जानते हैं।

iPhone 11 पर ऑफर
ऑफर की बात की जाए तो iPhone 11 के 64GB  स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 43,900 रुपये है, लेकिन 13 प्रतिशत डिस्काउंट के बाद यह 37,999 रुपये में मिल रहा है। बैंक ऑफर की बात करें तो यह एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर 10 प्रतिशत यानी कि 1 हजार रुपये तक बचत हो सकती है। यूपीआई ट्रांजेक्शन से 10 प्रतिशत यानी कि 500 रुपये तक लाभ मिल सकता है। एक्सचेंज ऑफर में अगर आप पुराना या मौजूदा फोन एक्सचेंज में देते हैं तो 17,500 रुपये तक की बचत कर सकते हैं। ईएमआई की बात करें तो इसे 1,299 रुपये की शुरुआती ईएमआई पर खरीदा जा सकता है।

iPhone 11 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस
फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस की बात की जाए तो iPhone 11 में 6.1 इंच की Liquid Retina HD डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 828x1792 पिक्सल है। स्टोरेज की बात की जाए तो इसमें 4GB रैम और  64GB स्टोरेज दी गई है। कैमरा की बात की जाए तो इस स्मार्टफन में 12 MP का पहला कैमरा और 12 MP का दूसरा कैमरा दिया गया है। वहीं इसके फ्रंट में 12 MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है।

प्रोसेसर की बात करें तो यह A13 Bionic चिप पर काम करता है। कंपनी इस आईफोन के साथ 1 साल की वारंटी प्रदान करती है। बैटरी की बात करें तो यह 3110mAh की बैटरी से लैस है। डाइमेंशन के लिए इस आईफोन की लंबाई 150.90mm, चौड़ाई 75.70mm, मोटाई 8.30mm और वजन 194 ग्राम है। सेफ्टी के लिए इसे IP68 रेटिंग दी गई है। कलर ऑप्शन की बात करें तो यह Black, Green, Purple, Red, White और Yellow में आता है। सेंसर की बात करें तो इस आईफोन में फेस अनलॉक, कंपास सेंसर, प्रोक्सिमिटी सेंसर, एक्सेलेरोमीटर सेंसर, एंबिएंट लाइट सेंसर, जायरोस्कोप सेंसर और बैरोमीटर सेंसर दिया गया है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Best-in-class performance
  • Excellent battery life
  • Great cameras
  • Night Mode is a welcome addition
  • iOS offers regular, timely updates
  • कमियां
  • Low-resolution display
  • Slow bundled charger
  • No PiP or other software features that utilise the big screen
डिस्प्ले6.10 इंच
प्रोसेसरऐप्पल ए13 बायोनिक
फ्रंट कैमरा12-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता3110 एमएएच
ओएसआईओएस 13
रिज़ॉल्यूशन828x1792 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज हुई लॉन्च, 9,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Vi यूजर्स की मौज! एक साथ 4 लोग शेयर कर सकेंगे डेटा, रिचार्ज पर भी डिस्काउंट, ऐसे जोड़े सदस्य
  3. Honor X8e 4G Launch: 108MP कैमरा और 7700mAh बैटरी वाला फोन लॉन्च, जानें कीमत
  4. Samsung W27 Launch: 200MP कैमरा वाला फोल्डेबल फोन, कीमत में iPhone Duo को देगा टक्कर!
  5. iQOO 16 के भारत में जल्द लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 हो सकता है चिपसेट
  6. OnePlus Festive Sale 2026: OnePlus 15 से Nord सीरीज तक पर डिस्काउंट, Pad 4 के साथ फ्री मिलेगा Stylus
  7. Xiaomi 18 में मिल सकते हैं डुअल 200 मेगापिक्सल कैमरा, जल्द लॉन्च की तैयारी
  8. Huawei ने लॉन्च किया 5700mAh बैटरी वाला Pura 90 Plus, गेमिंग के लिए मिलेगा 300Hz टच सैंपलिंग रेट
  9. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max की सेल शुरू, फ्लिपकार्ट पर सीधे ₹30 हजार का डिस्काउंट
  10. Karbonn फिर से कर रहा भारतीय स्मार्टफोन बाजार में एंट्री, Gen-Z यूजर्स को करेगा टार्गेट, जानें सबकुछ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »