Budget 2021: मोबाइल फोन होंगे महंगे! लेकिन Made In India को मिलेगा बूस्ट

Budget 2021 for Mobile Phones: आयात पर कस्टम ड्यूटी पर मिलने वाली छूट को खत्म करने के बाद लोकल मैन्युफैक्चरर्स को बढ़ावा मिलेगा। कंपनियां आयात को कम कर पार्ट्स का उत्पादन भारत में ही करने पर फोकस कर सकती हैं। 

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 1 फरवरी 2021 15:42 IST
ख़ास बातें
  • मोबाइल फोन पर दी जाने वाली कस्टम ड्यूटी छूट खत्म
  • महंगे हो सकते हैं मोबाइल फोन
  • चार्जर और मोबाइल दोनों के कुछ पार्ट्स के आयात पर अब लगेगी कस्टम ड्यूटी

Budget 2021 for Mobile Phones: कस्टम ड्यूटी पर बढ़ोतरी लोकल उत्पादन को बढ़ावा है

Budget 2021 for Mobile Phones: आज यानी 1 फरवरी को भारत की यूनियन फाइनेंस मिनिस्टर (वित्त मंत्री) निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) ने नए बजट की घोषणा करते हुए बताया कि कुछ मोबाइल फोन पार्ट्स और चार्जर पार्ट्स पर लगने वाली कस्टम ड्यूटी पर दी जाने वाली छूट को खत्म कर दिया गया है। इसका सीधा मतलब यह है कि आने वाले समय में मोबाइल फोन की कीमतों में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। हालांकि यह कदम मेक इन इंडिया प्रोग्राम व आत्मनिर्भर भारत कैंपेन के तहत लोकल मैन्युफैक्चरर्स को बढ़ावा देने का काम करेगा।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि इस वित्तीय वर्ष में सराकर कुछ मोबाइल फोन व चार्जर के पार्ट्स के आयात पर लगने वाली कस्टम ड्यूटी पर दी जाने वाली छूट को खत्म करते हुए अब 2.5 प्रतिशत ड्यूटी लगाएगी। काफी हद तक उम्मीद की जा रही है कि इसका सीधा असर मोबाइल फोन की कीमतों पर पड़ेगा। हो सकता है कि आने वाले समय में भारत में मोबाइल फोन की कीमतों में बढ़ोतरी हो। हालांकि इस फैसले के बाद लोकल मैन्युफैक्चरर्स को बढ़ावा जरूर मिलेगा। कंपनियां आयात को कम कर पार्ट्स का उत्पादन भारत में ही करने पर फोकस कर सकती हैं।
Advertisement

सीतारमण का कहना है कि चार्जर या अडेप्टर की  PCBA (प्रिंटेड सर्किट बोर्ड असेम्बली) पर लगने वाली ड्यूटी को 10 प्रतिशत से बढ़ा कर 15 प्रतिशत कर दिया गया है। हालांकि PCBA को छोड़ इस टैरिफ पर आने वाले अन्य सभी पार्ट्स पर आगे भी 10 प्रतिशत दर लागू होगी।

जैसा कि हमने बताया आयात में लगने वाली कस्टम ड्यूटी को बढ़ाने से सकार के मेक इन इंडिया प्रोग्राम को बढ़ावा मिलेगा। कंपनियां आयात से ज्यादा लोकल उत्पादन पर फोकस करेगी। भारत ने पिछले साल मोबाइल फोन के लिए PLI स्कीम की घोषणा भी की थी, जिसमें सरकार ने कहा था कि इस स्कीम के तहत भारत में मोबाइल बनने पर पांच सालों के लिए 4 प्रतिशत से 6 प्रतिशत तक की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Budget, Budget 2021, Budget 2021 for Mobile Phones
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 80s AI Photo Trend: सोशल मीडिया पर छाया 80s वाला बॉलीवुड लुक, आप भी आजमाएं ये 5 Prompts
  2. Poco X8 5G और X8 Power 5G की सेल लाइव; 10,000mAh तक बैटरी, कीमत ₹30 हजार से शुरू
  3. Motorola के 7000mAh बैटरी वाले फोन पर ₹4,500 तक की बचत, यहां मिल रही है डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8 5G और X8 Power 5G की सेल लाइव; 10,000mAh तक बैटरी, कीमत ₹30 हजार से शुरू
  2. Motorola के 7000mAh बैटरी वाले फोन पर ₹4,500 तक की बचत, यहां मिल रही है डील
  3. BGMI Midnight Hunters Redeem Codes: फ्री में रिवॉर्ड्स चाहिए? इन 50 रिडीम कोड को तुरंत करें यूज
  4. WhatsApp एकत्रित करता है ये जानकारी, जब यूजर्स करते हैं कॉन्टैक्ट
  5. सिर्फ Apple ने ही महंगे नहीं किए iPhone, OnePlus, Vivo, Oppo और Nothing भी हुए 15,000 तक महंगे
  6. Apple ने वेबसाइट से हटाया, लेकिन अमेजन पर आज भी मिल रहे iPhone 17 Pro, 17 Pro Max, ऐसे खरीदें
  7. Samsung Galaxy S26 Ultra, Galaxy S26 अब CRN प्रोग्राम से खरीद पाएंगे सस्ते में, जानें कितनी होगी बचत
  8. Redmi 17 5G की सेल शुरू, जानें कितने में मिल रहा 50MP कैमरा,7900mAh बैटरी वाला फोन
  9. iPhone 18 Pro vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें कौन सा है बेस्ट?
  10. Xiaomi लाई AI फीचर्स वाला गैस स्टोव, बर्तन छोड़कर चले गए तो खुद बंद हो जाएगी गैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.