भारत में बने मोबाइल फोन हो सकते हैं महंगे, लेकिन...

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 1 फरवरी 2017 17:19 IST
ख़ास बातें
  • सर्किट बोर्ड के कस्टम पर 2 प्रतिशत अतिरिक्त स्पेशल एडिशन ड्यूटी का फैसला
  • इस फैसले का असर चीनी ब्रांड के मोबाइल फोन की कीमत पर शायद ही पड़े
  • मेक इन इंडिया के तहत कई कंपनियां भारत में है बनाती हैं मोबाइल फोन
आम बजट 2017-18 का ऐलान हो गया है। वित्त मंत्री अरुण जेटली ने सीधे तौर पर अप्रत्यक्ष करों की दर में तो कोई बदलाव नहीं किया, लेकिन कुछ बदलाव ऐसे भी किए जिसका असर मोबाइल फोन के दाम पर पड़े।

दरअसल, सरकार ने मोबाइल फोन में इस्तेमाल होने वाले पॉपुलेटेड प्रिंटेड सर्किट बोर्ड के पर 2 प्रतिशत अतिरिक्त स्पेशल एडिशनल ड्यूटी लगाने का फैसला किया है। पिछले वित्त वर्ष में यह दर शून्य थी। इसके बाद ये सर्किट बोर्ड पहले की तुलना में थोड़े महंगे हो जाएंगे।
Advertisement

(बजट 2017: भीम ऐप, आईआरसीटीसी सर्विस टैक्स, और भी बहुत कुछ)

अगर इस बदलाव की बारीकियों में जाएं तो पता चलता है कि जो फोन में एसेंबल किए जाते हैं उनकी कीमत में इजाफा संभव है। दरअसल, मेक इन इंडिया प्रोजेक्ट के तहत कई मोबाइल कंपनियां भारत में ही मोबाइल बनाने का काम करती हैं। ये काम मुख्य तौर पर चीन में बने कंपोनेंट लाकर उन्हें साथ में लाना का काम करती हैं। इन कंपनियों को पॉपुलेटेड प्रिंटेड सर्किट बोर्ड का आयात करने के लिए 2 प्रतिशत अतिरिक्त स्पेशल ड्यूटी देनी पड़ेगी। एक तरह से सरकार ने यह टैक्स लगाकर डेवलप इन इंडिया को बढ़ावा देना चाहती है।
Advertisement

हाल के दिनों में देश में 72 मोबाइल निर्माता कंपनियों ने काम शुरू किया है। इनमें से 40 कंपनियां मोबाइल निर्माण का काम करती हैं और 32 कंपनियां चिप बनाने के बिजनेस से जुड़ी हैं।
Advertisement

वैसे, एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि भारत में पिछले साल चीनी स्मार्टफोन विनिर्माता कंपनियों ने कुल बाजार की 40 प्रतिशत हिस्सेदारी पर कब्जा कर लिया है। सरकार के इस फैसले का असर इन ब्रांड के मोबाइल फोन की कीमत पर शायद ही पड़े। क्योंकि ये कंपनियां ज़्यादातर मोबाइल दूसरे देश में बनाती हैं और उन्हें आयात करके भारत में बेचती हैं।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Budget 2017, Budget 2017 Mobile, Mobile Costly

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  3. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  4. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  5. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था
#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.