• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • सस्ते में 365 दिनों तक डेली 2GB इंटनरेट दे रही सरकारी कंपनी, Jio और Airtel से कम है कीमत

सस्ते में 365 दिनों तक डेली 2GB इंटनरेट दे रही सरकारी कंपनी, Jio और Airtel से कम है कीमत

Airtel का 1,799 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में डेली 24GB डाटा दिया जाता है। इस प्लान में 365 दिनों की वैधता मिलती है।

सस्ते में 365 दिनों तक डेली 2GB इंटनरेट दे रही सरकारी कंपनी, Jio और Airtel से कम है कीमत

Photo Credit: BSNL

BSNL के 1515 रुपये वाले प्लान में डेली 2GB डाटा मिलता है।

ख़ास बातें
  • BSNL के 1,515 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में डेली 2GB डाटा दिया जाता है।
  • Jio के 1,559 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में डेली 24GB डाटा आता है।
  • Airtel के 1,799 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में डेली 24GB डाटा मिलता है।
विज्ञापन
अगर आप सिर्फ डाटा इस्तेमाल करने के लिए कोई प्रीपेड प्लान तलाश कर रहे हैं तो सरकार के स्वामित्व वाली टेलीकॉम कंपनी BSNL का प्रीपेड प्लान आपके लिए बेस्ट साबित हो सकता है। जी हां महज 1,515 रुपये में साल भर की वैधता के साथ रोजाना 2GB डाटा का लाभ लिया जा सकता है। यहां हम आपको BSNL के 1,515 रुपये वाले प्लान की तुलना Jio, Airtel और Vodafone Idea के इसी बजट में आने वाले प्रीपेड प्लान से करके बता रहे हैं।


ये हैं सालाना वैधता वाले प्रीपेड प्लान:


BSNL का 1,515 रुपये वाला प्रीपेड प्लान: BSNL के 1,515 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में डेली 2GB डाटा दिया जाता है। वैधता की बात की जाए तो इस प्रीपेड प्लान में 365 दिनों की वैधता दी जाती है। हाई स्पीड डाटा लिमिट खत्म होने के बाद इंटरनेट स्पीड 40/kbps तक कम हो सकती है।

Jio का 1,559 रुपये वाला प्रीपेड प्लान: Jio के 1,559 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में डेली 24GB डाटा मिलता है। इस प्लान में 336 दिनों की वैधता दी जाती है। वॉयस कॉलिंग की बात करें तो इस प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग मिलती है। यह प्लान कुल 3600 एसएमएस प्रदान करता है। अन्य फायदों को देखते हुए इस प्लान में जियो ऐप्स का मुफ्त एक्सेस दिया जाता है। हाई स्पीड डाटा लिमिट खत्म होने के बाद इंटरनेट स्पीड 64/kbps तक कम हो सकती है।

Airtel का 1,799 रुपये वाला प्रीपेड प्लान: Airtel के 1,799 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में डेली 24GB डाटा आता है। वैधता की बात की जाए तो इस प्लान में 365 दिनों की वैधता मिलती है। वॉयस कॉलिंग की बात करें तो इस प्लान में अनलिमिटेड लोकल और एसटीडी कॉलिंग मिलती है। यह प्लान कुल 3600 SMS प्रदान करता है। अन्य फायदों के मामले में इस प्लान में Apollo 24|7 Circle, फ्री Hellotunes और Wynk Music फ्री एक्सेस मिलता है।

Vodafone Idea का 1,799 रुपये वाला प्रीपेड प्लान: Vodafone Idea के 1,799 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में रोजाना 24GB डाटा मिलता है। इस प्लान में 365 दिनों की वैधता मिलती है। वॉयस कॉलिंग की बात करें तो इस प्लान में अनलिमिटेड लोकल और एसटीडी कॉलिंग मिलती है। यह प्लान कुल 3600 एसएमएस दिए जाते हैं। अन्य फायदों की बात करें तो इस प्लान में Vi Movies & TV Basic एक्सेस मिलता है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. TCS का नेट प्रॉफिट 13,884 करोड़ रुपये, रेवेन्यू में 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी
  2. भारत में Starlink का रास्ता रोकने के Elon Musk के दावे को सरकार ने 'गलत' बताया
  3. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  4. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले
  5. Vivo लॉन्च करेगी Vivo X500 का सस्ता वर्जन! फीचर्स लीक
  6. कार में म्यूजिक, मनोरंजन का डबल मजा! देसी कंपनी UBON लाई FM कार मॉड्यूलेटर, जानें कीमत
  7. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  8. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  9. ₹349 से शुरू होने वाले Lyne Jukebox स्पीकर भारत में हुए लॉन्च, जानें फीचर्स
  10. Amazon Great Indian Festival Sale में सस्ते मिल रहे ₹1000 में आने वाले ईयरबड्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »