BSNL के इस प्लान की वैधता हुई कम, अब मिलेगा 375 जीबी डेटा

1,098 रुपये वाले BSNL प्रीपेड प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉल और अनलिमिटेड डेटा की सुविधा मिलेगी। 75 दिनों की वैधता वाले इस प्लान में 375 जीबी डेटा मिलेगा।

BSNL के इस प्लान की वैधता हुई कम, अब मिलेगा 375 जीबी डेटा

BSNL के इस प्लान की वैधता हुई कम, अब मिलेगा 375 जीबी डेटा

ख़ास बातें
  • BSNL के 1,098 रुपये वाले प्लान में हुआ बदलाव
  • पहले 1,098 रुपये वाला प्रीपेड प्लान 84 दिनों की वैधता के साथ आता था
  • हरियाणा, बिहार और कर्नाटक सर्कल में हुआ है बदलाव
विज्ञापन
सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने चुनिंदा सर्कल में 1,098 रुपये के प्रीपेड रीचार्ज पैक में बदलाव किया है। टेलीकॉम कंपनी ने अपने इस प्लान की वैधता 75 दिन कर दी है। पहले इस प्लान की वैधता 84 दिनों की थी। इस प्लान में यूज़र्स 75 दिनों तक 375 जीबी डेटा इस्तेमाल कर पाएंगे। पहले कंपनी इस प्लान में अनलिमिटेड डेटा देती थी। लेकिन अब ऐसा नहीं है। अभी कुछ दिन पहले ही बीएसएनएल ने अपने 1,699 रुपये वाले प्रीपेड प्लान की वैधता सीमित समय के लिए बढ़ाकर 455 दिन कर दी थी।

बदलाव के बाद 1,098 रुपये वाले BSNL प्रीपेड प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉल और अनलिमिटेड डेटा की सुविधा मिलेगी। 75 दिनों की वैधता वाले इस प्लान में 375 जीबी डेटा मिलेगा। डेटा खत्म हो जाने के बाद बीएसएनएल सब्सक्राइबर्स को 40 केबीपीएस की स्पीड से डेटा मिलेगा। प्लान में हर दिन 100 एसएमएस मुफ्त भेजे जा सकेंगे।
 
bsnl

BSNL भले ही 1,098 रुपये वाले प्रीपेड प्लान की मार्केटिंग अनलिमिटेड डेटा प्लान के तौर पर कर रही है। लेकिन टेलीकॉम टॉक की रिपोर्ट में कहा गया है कि 375 डेटा की सीमा 75 दिनों की वैधता के साथ आई है। बीएसएनएल के इस प्लान को चुनिंदा सर्कल में बदलाव के साथ लाइव कर दिया गया है। हरियाणा, बिहार और कर्नाटक में पहले 1,098 रुपये वाला प्रीपेड प्लान 84 दिनों की वैधता के साथ आता था। अब यूज़र्स 75 दिनों की वैधता पाएंगे।

अभी कुछ दिन पहले ही बीएसएनएल ने हर दिन अनलिमिटेड कॉल की सुविधा पर सीमा लगा दी थी। कंपनी ने अपने कई प्रीपेड प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉल की सुविधा को प्रतिदिन 250 मिनट कर दी थी। 250 मिनट की सीमा के बाद ग्राहकों को हर कॉल के लिए 1 पैसे प्रति सेकेंड की दर से शुल्क देना होगा। कंपनी ने हाल ही में नया 1,699 रुपये वाला प्लान पेश किया था। प्रमोशनल ऑफर के तहत इसमें सब्सक्राइबर्स को 90 दिनों की अतिरिक्त वैधता दी जा रही है।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , BSNL, BSNL Rs 1098 Plan
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Ultraviolette की अमेरिकी मार्केट में बिजनेस शुरू करने की योजना, 8 करोड़ डॉलर की मिली फंडिंग
  2. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  3. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  4. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. अब UPI से गलत जगह नहीं होगा पेमेंट, आया MyUPI फीचर, BHIM ऐप पर स्कैम से भी बचाएगा
  7. Vivo X500 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, घट सकती है बैटरी कैपेसिटी
  8. ऑनलाइन खरीदने पर नहीं मिलेंगे फेक ऑफर्स, सरकार ने दिखाई सख्ती, अब मिलेगी असली डील
  9. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  10. अगर किसी ने पुकारा आपका नाम, तो iPhone सुनेगा और आपको बताएगा, जानें कैसे काम करता है ये फीचर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »