BSNL का RS 13 रुपये का सबसे सस्ता रिचार्ज प्लान, 1 दिन में मिलेगा 2GB डेटा

BSNL का यह पैक उन ग्राहकों के लिए अच्छा साबित हो सकता है जो इन दिनों कोरोना वायरस महामारी के चलते अपने घरों में सीमित हैं और वर्क फ्रॉम होम करने पर मजबूर हैं। ऐसे में उन्हें यदि इमरजेंसी इंटरनेट की आवश्यकता पड़ती है, तो वह महज 13 रुपये खर्च करके 2 जीबी डेटा पा सकते हैं।

विज्ञापन
Manisha Rajor, अपडेटेड: 17 अप्रैल 2021 21:17 IST
ख़ास बातें
  • BSNL के 13 रुपये पैक की वैधता 1 दिन की है
  • इमरजेंसी में काम आएगा बीएसएनएल का ये पैक
  • Jio कम से कम 11 रुपये की कीमत में 1 जीबी डेटा मुहैया कराता है
BSNL के यदि सबसे किफायती रीचार्ज प्लान की बात करें तो इसकी कीमत महज 13 रुपये है। लेकिन 13 रुपये की कीमत में जो बेनेफिट आपको इस रीचार्ज में मिलने वाला है, वो बेहद ही फायदेमंद है। जी हां, बीएसएनएल के 13 रुपये के रीचार्ज प्लान में आपको 2GB डेटा मुहैया कराया जाएगा। यदि आपको किसी रोज़ इमरजेंसी में अतिरिक्त डेटा की आवश्यकता पड़ जाती है, तो टेलीकॉम कंपनी का यह रीचार्ज प्लान यकिनन आपके लिए काफी फायदेमंद रहने वाला है।

BSNL के 13 रुपये के रीचार्ज पैक में ग्राहकों को 2GB इंटरनेट डेटा इस्तेमाल के लिए उपलब्ध कराया जाता है। हालांकि, ध्यान देने योग्य बात यह है कि कंपनी के इस रीचार्ज पैक की वैधता महज 1 दिन की है। यानी कि इस 13 रुपये के रीचार्ज में आप केवल 1 दिन के लिए ही 2 जीबी इंटरनेट डेटा इस्तेमाल कर सकते हैं। यकीनन यह पैक उन ग्राहकों के लिए अच्छा साबित हो सकता है जो इन दिनों कोरोना वायरस महामारी के चलते अपने घरों में सीमित हैं और वर्क फ्रॉम होम करने पर मजबूर हैं। ऐसे में उन्हें यदि इमरजेंसी इंटरनेट की आवश्यकता पड़ती है, तो वह महज 13 रुपये खर्च करके 2 जीबी तक के इंटरनेट को इस्तेमाल कर सकते हैं।

इसके विपरित प्रतिद्वंदी कंपनियों के डेटा पैक की बात करें, तो Jio कम से कम 11 रुपये की कीमत में 1 जीबी डेटा मुहैया कराता है। जबकि 2 जीबी डेटा के लिए जियो 21 रुपये का रीचार्ज पैक लेकर आता है। Airtel अपने रीचार्ज पैक में सीधे 3 जीबी डेटा प्रदान करता है, जिसकी कीमत 48 रुपये है। इसके अलावा Vi 16 रुपये के रीचार्ज में 1 जीबी डेटा प्रदान करता है।

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  3. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  4. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  2. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  4. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  5. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  9. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  10. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.