BSNL का यह प्रीपेड प्लान मिल रहा है 100 रुपये सस्ते में

BSNL की वेबसाइट से पुष्टि हुई है कि STV 899 रुपये प्लान सीमित समय के लिए 799 रुपये है। प्रभावी तौर पर कंपनी की ओर से 100 रुपये डिस्काउंट दिया जा रहा है।

BSNL का यह प्रीपेड प्लान मिल रहा है 100 रुपये सस्ते में

BSNL Prepaid Plan: बीएसएनएल का यह प्रीपेड प्लान मिल रहा है 100 रुपये सस्ते में

ख़ास बातें
  • BSNL का 899 रुपये वाला स्पेशल टैरिफ वाउचर मिल रहा है 799 रुपये में
  • 180 दिनों की वैधता के साथ आता है बीएसएनएल का 899 रुपये वाला प्लान
  • 23 सितंबर तक के लिए है यह ऑफर
विज्ञापन
Bharat State Sanchar Limited (BSNL) ने अपने प्रीपेड रेंज के 899 रुपये वाले स्पेशल टैरिफ वाउचर की कीमत सीमित समय के लिए कम कर दी है। यह प्लान अभी 100 रुपये के डिस्काउंट के साथ लिस्ट है। बीएसएनएल सब्सक्राइबर्स 799 रुपये में रीचार्ज करा सकते हैं। बीएसएनएल प्रीपेड प्लान के दाम में यह कटौती 23 सितंबर तक उपलब्ध है। इसका मतलब है कि ऑफर का फायदा उठाने के लिए कुछ ही दिन बचे हैं। इसके अलावा यह ऑफर सिर्फ आंध्र प्रदेश और तेलंगाना सर्कल में लाइव है।

बीएसएनएल की वेबसाइट से पुष्टि हुई है कि STV 899 रुपये प्लान सीमित समय के लिए 799 रुपये है। प्रभावी तौर पर कंपनी की ओर से 100 रुपये डिस्काउंट दिया जा रहा है। इस प्रीपेड प्लान में अनलिमिटेड कॉल, प्रतिदिन 1.5 जीबी डेटा और हर दिन 50 एसएमएस मुफ्त मिलते हैं। प्लान की वैधता 180 दिनों की है। हर दिन 1.5 जीबी डेटा खत्म हो जाने के बाद बीएसएनएल अपने सब्सक्राइबर्स को 40 केबीपीएस की स्पीड से दिया जाएगा। एक बार फिर बता दें कि यह प्लान सिर्फ तेलंगाना और आंध्र प्रदेश सर्कल के लिए है। प्लान के बारे में सबसे पहले जानकारी टेलीकॉमटॉक द्वारा दी गई।
 
i5bnm19k

BSNL Recharge Plan: बीएसएनएल ने सस्ता किया अपने ये प्रीपेड प्लान

बीएसएनएल ने हाल ही में दो नए प्रीपेड प्लान मार्केट में लॉन्च किए थे। नए प्रीपेड प्लान 96 रुपये और 236 रुपये के हैं। इनकी वैधता क्रमशः 28 दिनों और 84 दिनों की है। दोनों BSNL Prepaid Plan में यूज़र्स को हर दिन इस्तेमाल करने के लिए 10 जीबी डेटा मिलेगा। प्लान 96 रुपये और 236 रुपये के हैं। 96 रुपये वाले बीएसएनएल प्रीपेड प्लान की वैधता 28 दिनों की है। वहीं 235 रुपये वाले प्लान की वैधता 84 दिनों की है। देखा जाए तो BSNL STV 96 प्रीपेड प्लान में कुल 280 जीबी डेटा मिलेगा और BSNL STV 236 प्रीपेड प्लान में 840 जीबी डेटा।

बीएसएनएल ने अपने इन दोनों प्लान को उन मार्केट में  पेश किया है जहां कंपनी की 4जी सेवाएं उपलब्ध हैं। इन दोनों प्रीपेड प्लान के साथ कोई कॉलिंग सुविधा नहीं मिलती।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , BSNL
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड़ी बचत!
  2. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  3. Amazon Great Indian Festival Sale में फ्लैगशिप धमाका! Samsung Galaxy S25 Ultra पर ₹45 हजार की बचत
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर धांसू डील, ₹18 हजार सस्ता मिलेगा फोन!
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  6. दुनिया के सबसे रईस शख्स Elon Musk दोबारा बने ट्रिलिनेयर, Tesla, SpaceX के शेयर्स में तेजी का असर
  7. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
  8. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  9. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  10. 23K सस्ता मिलेगा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Big Billion Days Sale में क्या है डील
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »