Boltt Ace 5G, Evo 4G में मिलेगी 6,000mAh की बैटरी, जल्द होगा लॉन्च

Boltt Ace 5G में 6.79 इंच HD+ डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट और 600 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ होगा। Boltt Evo 4G में 6.78 इंच डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट और 600 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ मिलेगा

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 17 अगस्त 2026 23:23 IST
ख़ास बातें
  • Boltt Ace 5G में 6.79 इंच HD+ डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ होगा
  • इन स्मार्टफोन्स में 6,000 mAh की बैटरी होगी
  • Boltt Ace 5G में Boltt Evo 4G की तुलना में प्रीमियम फीचर्स होंगे

इन स्मार्टफोन्स के फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा मिलेगा

Photo Credit: Boltt

वियरेबल्स के मार्केट में बड़ी हिस्सेदारी रखने वाली Boltt जल्द ही स्मार्टफोन लॉन्च करेगी। कंपनी ने Boltt Ace 5G और Evo 4G के प्रमुख स्पेसिफिकेशंस के बारे में जानकारी दी है। इन स्मार्टफोन्स का डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा। Boltt Ace 5G और Evo 4G में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस ( AI) से जुड़े कुछ फीचर्स दिए जाएंगे। इन स्मार्टफोन्स में 6,000 mAh की बैटरी होगी। Boltt Ace 5G में USB Type-C पोर्ट के जरिए 18 W फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट होगा। इन स्मार्टफोन्स के फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा मिलेगा। Boltt Ace 5G में Boltt Evo 4G की तुलना में प्रीमियम फीचर्स होंगे। 

ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart पर Boltt Ace 5G और Boltt Evo 4G की लिस्टिंग हुई है। इन स्मार्टफोन्स में 6,000 mAh की बैटरी होगी। Boltt Ace 5G में USB Type-C पोर्ट के जरिए 18 W फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट होगा। इस स्मार्टफोन के बॉक्स में 18 W का चार्जर दिया जाएगा। इन स्मार्टफोन्स में ओवरचार्जिंग, शॉर्ट सर्किट और वोल्टेज फलक्चुएशन के खिलाफ प्रोटेक्शन होने की जानकारी दी गई है। Boltt का दावा है कि ये स्मार्टफोन्स 500 से ज्यादा चार्जिंग साइकल के बाद भी बैटरी का 80 प्रतिशत परफॉर्मेंस बरकरार रहेगा। 

Advertisement

Boltt Ace 5G में 6.79 इंच HD+ डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट और 600 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ होगा। Boltt Evo 4G में 6.78 इंच डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट और 600 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ मिलेगा। इन दोनों स्मार्टफोन्स में  फ्रंट कैमरा के लिए डिस्प्ले पर होल-पंच कटआउट है। इन स्मार्टफोन्स को 25 अगस्त को लॉन्च किया जाएगा। Boltt Ace 5G में Boltt Evo 4G की तुलना में प्रीमियम फीचर्स होंगे। 

Boltt Ace 5G में AI के सपोर्ट वाली रियर कैमरा यूनिट होगी। इसमें  f/1.8 अपार्चर के साथ 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया जाएगा। Boltt Evo 4G में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा होगा। इन स्मार्टफोन्स के फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जाएगा। Boltt Ace 5G और Boltt Evo 4G में Google AI इमेजिंग फीचर्स होंगे। इन स्मार्टफोन्स में Google Lens और Circle to Search के लिए भी सपोर्ट होगा। Boltt Ace 5G की थिकनेस 9.49 mm की होगी। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco X8s लॉन्च हुआ 6300mAh बैटरी फीचर, IP68 रेटिंग के साथ
  2. Redmi K100 में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  3. OnePlus Ace 7 सीरीज में गेमिंग के लिए मिलेगा एक्टिव कूलिंग सिस्टम
#ताज़ा ख़बरें
  1. स्मार्टफोन मार्केट में जल्द होगी Karbonn Mobiles की वापसी, Karbonn Rebel 5G के लॉन्च की तैयारी
  2. Motorola के नए वाइड-फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट
  3. OnePlus Ace 7 सीरीज में गेमिंग के लिए मिलेगा एक्टिव कूलिंग सिस्टम
  4. SBI डाटा लीक, क्या हुआ और कैसा डाटा था, अकाउंट है तो क्या करना चाहिए?
  5. Honor WIN 2 हुआ लॉन्च, 10100mAh बैटरी, 200MP दो कैमरा के साथ, जानें कीमत
  6. Honor WIN Turbo2 लॉन्च: 12070mAh बैटरी, 50MP कैमरा से लैस, जानें सबकुछ
  7. Redmi K100 में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  8. Oppo की पहला वाइड फोन लॉन्च करने की तैयारी! 8000mAh बैटरी
  9. भारत में गिरी स्मार्टफोन की बिक्री, फोन महंगे होने से 26% हुई कम शिपमेंट, जानें टॉप 5 में कौन रहा आगे
  10. ₹15000 में खरीदना है नया 5G फोन: Mivi One 5G vs HMD Vibe 2 5G vs Samsung Galaxy F16 5G में कौन सा रहेगा बेस्ट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.