ब्लैकबेरी वेनिस एंड्रॉयड स्मार्टफोन का वीडियो आया सामने

ब्लैकबेरी वेनिस एंड्रॉयड स्मार्टफोन का वीडियो आया सामने
विज्ञापन
ब्लैकबेरी के पहले एंड्रॉयड स्मार्टफोन वेनिस के नवंबर महीने से पहले लॉन्च किए जाने की संभावना बेहद कम है, लेकिन इस अपेक्षित हैंडसेट को लेकर कयासों और खबरों का सिलसिला नहीं थम रहा। कुछ दिनों पहले कथित तौर पर ब्लैकबेरी वेनिस स्मार्टफोन की तस्वीरें सामने आई थीं। अब इस डिवाइस का हैंड्स-ऑन-वीडियो सार्वजनिक किया गया है जिसे कनाडा के एक मोबाइल रिटेलर ने बनाया है।

वीडियो से यही पता चल रहा है कि कंपनी का एंड्रॉयड हैंडसेट ब्लैकबेरी वेनिस एंड्रॉयड लॉलीपॉप के स्टॉक वर्ज़न पर चलेगा। इसके साथ कुछ काम वाले फीचर जैसे कि टैप-टू-वेक और ईमेल ऐप लॉन्च करने के लिए शॉर्टकर्ट डिवाइस में मौजूद होंगे। फोन का क्वार्टी कीबोर्ड केपेसेटिव टच के साथ आएगा। यूज़र कीबोर्ड पर भी ऊंगलियां फेर कर पेज स्क्रॉल कर सकते हैं, जैसा टच डिस्प्ले पर किया जाता है।

ब्लैकबेरी के पॉपुलर ऐप पासवर्ड कीपर को भी नए हैंडसेट में शामिल किया गया है। इसके जरिए यूज़र अपने पासवार्ड स्टोर सकते हैं। इसके अलावा कई अहम जानकारियों को भी सुरक्षित स्टोर करना संभव है। गौर करने वाली बात है कि ब्लैकबेरी व गूगल के बीच इस साल ही एक समझौता हुआ था। इसके तहत एंड्रॉयड को और सुरक्षित बनाने के लिए ब्लैकबेरी के कई सिक्योरिटी ऐप्स और सर्विसेज को गूगल के इस ऑपरेटिंग सिस्टम पर शामिल करना था। ऐसा लगता है कि हमें वेनिस एंड्रॉयड स्मार्टफोन पर भी ब्लैकबेरी के कई सिक्योरिटी ऐप्स देखने को मिलेंगे।

वीडियो में डिवाइस की बिल्ड क्वालिटी और लुक का जिक्र तो है पर इसके हार्डवेयर स्पेसिफिकेशन के बारे में कुछ नहीं बताया गया। पुरानी रिपोर्ट के मुताबिक, ब्लैकबेरी वेनिस एक स्लाइडर स्मार्टफोन है और इसमें डुअल-एज कर्व्ड डिस्प्ले होगा। डिवाइस में 5.4 इंच के क्यूएचडी (1440x2560 पिक्सल) डिस्प्ले, 1.8गीगाहर्ट्ज़ हेक्सा-कोर 64-बिट स्नैपड्रैगन 808 प्रोसेसर, 3जीबी का रैम, 18 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा होने की बात कही गई है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Instagram पर फिशिंग से बचाव कैसे करें, स्कैमर ऐसे करते हैं अटैक
  2. Xiaomi का नया 2-in-1 डिवाइस लॉन्च, सिर्फ 7 मिनट में बदल देगा कमरे की हवा!
  3. Realme Narzo 100x 5G vs Moto G77 Power vs Nothing Phone 3a Lite 5G: खरीदने से पहले देखें कौन सा है बेस्ट?
  4. Samsung Galaxy Unpacked 2026: ऐसे देखें लॉन्च इवेंट लाइव, ये फोन होंगे लॉन्च
  5. ₹17000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला Samsung का धांसू फोन
  6. देश में जल्द शुरू हो सकता है बिना इंटरनेट के UPI पेमेंट का फीचर
  7. फीचर फोन से लेकर स्मार्ट TV तक बेचने वाली वाली Cellecor का रेवेन्यू को 50 प्रतिशत तक बढ़ाने का टारगेट 
  8. नई Maruti कार खरीदने की सोच रहे हैं? अगस्त से पहले कर लें बुकिंग, बढ़ने वाली हैं कीमतें
  9. Redmi Note 17 Pro Max जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर लिस्टिंग 
  10. CP PLUS ने लॉन्च किए नए 4G Dashcams, GPS और डुअल कैमरा के साथ कीमत ₹7,599 से शुरू
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »