ब्लैकबेरी वेनिस एंड्रॉयड स्मार्टफोन का डिज़ाइन लीक

ब्लैकबेरी वेनिस एंड्रॉयड स्मार्टफोन का डिज़ाइन लीक
विज्ञापन
अब तक ब्लैकबेरी के पहले एंड्रॉयड स्मार्टफोन वेनिस को लेकर कई रिपोर्ट आ चुकी है। हाल ही में टोरंटो फिल्म फेस्टिवल के दौरान इस हैंडसेट की पहली झलक देखने को मिली थी। एक बार फिर हैंडसेट की नई तस्वीरें इंटरनेट पर सार्वजनिक हुई हैं। नई तस्वीरों में हैंडसेट का यूज़र इंटरफेस, चेसिस डिज़ाइन व कुछ और फ़ीचर नज़र आ रहे हैं।
blackberry venice shortcut widget
लीक हुई तस्वीरें हैंडसेट को लेकर आई पुरानी रिपोर्ट और अफवाहों से मेल खाती हैं। इनमें क्वार्टी कीबोर्ड, कर्व्ड डिस्प्ले और एलईडी फ्लैश के साथ 18 मेगापिक्सल का रियर कैमरा नज़र आ रहा है। हालांकि, यह पहला मौका है जब हमें स्मार्टफोन के ऐप्स मेन्यू और शॉर्टकट/विजेट सेलेक्शन मेन्यू देखने को मिला है। तस्वीरों से तो यही लगता है कि डिवाइस में एंड्रॉयड लॉलीपॉप का स्टॉक वर्ज़न है।

एंड्रॉयड लॉलीपॉप के स्टॉक वर्ज़न के अलावा डिवाइस में ब्लैकबेरी कंपनी के कुछ फ़ीचर भी डाले गए हैं। एक रिपोर्ट में कहा गया है कि हैंडसेट मे क्विक टास्क्स के शॉर्टकर्ट बनाने का विकल्प भी मौजूद होगा।
blackberry venice slider keyboard camera
रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि ब्लैकबेरी वेनिस का मॉडल नंबर एसटीवी100-6 होगा। यह 64 बिट हेक्सा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैनग 808 चिपसेट के साथ आएगा। पुरानी रिपोर्ट को सही माना जाए तो प्रोसेसर 1.8 गीगाहर्ट्ज़ की स्पीड देगा और साथ में होगा 3 जीबी का रैम।

अभी तक आधिकारिक तौर पर ब्लैकबेरी के एंड्रॉयड स्मार्टफोन के लॉन्च की तारीख को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Asus ने लॉन्च किए Zenbook 14, Vivobook S14, S16, Vivobook S14 Flip और S16 Flip लैपटॉप, जानें कैसे हैं फीचर्स
  2. Sony Bravia 7II 4K TV डॉल्बी विजन और Cognitive Processor XR के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  3. Motorola Edge 2026 हुआ लॉन्च 8GB रैम, 5000mAh बैटरी, 50MP ट्रिपल कैमरा के साथ, जानें कीमत
  4. Moto G37 Power vs Realme C83 5G vs Oppo K14x 5G: खरीदने से पहले जानें कौन सा है बेस्ट?
  5. Bitcoin को लगा Strategy के बिकवाली करने से झटका, प्राइस 68,000 डॉलर से नीचे गिरा
  6. Asus VivoWatch 6 Plus लॉन्च हुई AMOLED डिस्प्ले, एडवांस AI हेल्थ फीचर्स के साथ, जानें सबकुछ
  7. Vivo Y500 जल्द होगा इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, Bluetooth SIG प्लेटफॉर्म पर हुई लिस्टिंग
  8. 10,000mAh बैटरी वाला नया Oppo फोन जल्द हो सकता है लॉन्च, जानें डिटेल
  9. Redmi Turbo 5 भारत में लॉन्च होगा 16 जून को, 7560mAh बैटरी, 100W चार्जिंग से होगा लैस!
  10. हो जाओ तैयार! जून में निकलेगी ग्रहों की परेड, शुक्र को ढक लेगा चांद! दिखेंगे अद्भुत नजारे
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »