ब्लैकबेरी प्रिव एंड्रॉयड स्मार्टफोन की कीमत में कटौती

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 6 अप्रैल 2016 11:41 IST
ब्लैकबेरी ने मंगलवार को अपने प्रिव एंड्रॉयड स्लाइडर स्मार्टफोन की कीमत में कटौती का ऐलान किया। यह अब 649 डॉलर (करीब 43,000 रुपये) में मिलेगा, यानी लॉन्च कीमत से 50 डॉलर कम। याद रहे कि इससे पहले ब्लैकबेरी प्रिव की अमेरिका में कीमत 699 डॉलर थी।

उम्मीद है कि कनाडा की यह कंपनी ऐसा ही ऐलान भारतीय मार्केट के लिए भी करेगी। भारत में ब्लैकबेरी प्रिव स्मार्टफोन फिलहाल 62,990 रुपये में मिल रहा है।

ब्लैकबेरी ने कीमत में कटौती की पुष्टि ब्लॉग पोस्ट के जरिए की। कंपनी ने बताया है कि नई कीमतें फिलहाल फ्रांस, जर्मनी, इटली, स्पेन, नीदरलैंड्स, यूनाइटेड किंगडम और अमेरिका में लागू होगी।


याद दिला दें कि ब्लैकबेरी प्रिव स्मार्टफोन की प्री-ऑर्डर बुकिंग पिछले साल अक्टूबर महीने में शुरू हुई थी। और इसकी बिक्री अमेरिका व कनाडा में पिछले साल नवंबर महीने में शुरू हुई। अमेरिका में ब्लैकबेरी प्रिव की कीमत 699 डॉलर है।

एंड्रॉयड 5.1.1 लॉलीपॉप पर चलने वाले ब्लैकबेरी प्रिव में 5.4 इंच का क्वाडएचडी (1440x2560 पिक्सल) एमोलेड डिस्प्ले है जिसकी पिक्सल डेनसिटी है 540 पीपीआई। इसमें ग्लब मोड के लिए सपोर्ट भी मौजूद है। कंपनी ने हैंडसेट में 1.8 गीगाहर्ट्ज़ क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 808 हेक्सा-कोर प्रोसेसर, 3 जीबी रैम और एड्रेनो 418 जीपीयू का इस्तेमाल किया है।
Advertisement

इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है और इसमें माइक्रोएसडी एक्सपेंशन (2 टीबी तक) स्लॉट भी मौजूद है। स्मार्टफोन का 18 मेगापिक्सल का रियर कैमरा ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन, पीडीएफ, डुअल-एलईडी फ्लैश और 4के वीडियो रिकॉर्डिंग फ़ीचर से लैस है। 2 मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरे से यूज़र एचडी वीडियो भी रिकॉर्ड कर पाएंगे।
Advertisement

कनेक्टिविटी फ़ीचर की बात करें तो ब्लैकबेरी प्रिव 4जी एलटीई के अलावा वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन/एसी, ब्लूटूथ 4.1, 3.5 एमएम ऑडियो जैक, माइक्रो-यूएसबी, एनएफसी और जीपीएस/ ए-जीपीएस फ़ीचर के साथ आता है। स्मार्टफोन एक्सेलेरोमीटर, मैगनेटोमीटर, गायरोस्कोप और कई अन्य सेंसर से लैस है। हैंडसेट में 3410 एमएएच की बैटरी है। कंपनी के मुताबिक, आम इस्तेमाल में यह 22.5 घंटे तक चलेगी।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart दिवाली सेल में iPhone 18 Pro Max पर ऑफर, मिल रहा डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy Buds On: कान के बाहर होंगे फिट, दमदार साउंड, बैटरी चलेगी 38 घंटे तक
  2. Apple ने भारत में नया MacBook Pro PROLED XDR किया लॉन्च, 6 लाख 70 हजार तक है कीमत
  3. ट्रेन में मोबाइल नहीं कर पाएंगे रात में चार्ज, रेलवे का बड़ा फैसला, जानें क्या है वजह
  4. ₹12 हजार से भी सस्ता खरीदें 6000mAh बैटरी वाला 5G फोन, दिवाली पर आई तगड़ी डील
  5. iQOO ने 9020mAh बैटरी वाला Pad Pro 8.8 किया लॉन्च, कॉम्पैक्ट साइज में फ्लैगशिप फीचर्स से लैस
  6. iQOO Neo 12 हुआ लॉन्च, 9,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. Huawei Enjoy 100 Pro लॉन्च हुआ 50MP कैमरा, 6100mAh बैटरी के साथ
  8. Samsung ला रही लग्जरी फोल्डेबल स्मार्टफोन Samsung W27, 29 अक्टूबर को होगा लॉन्च!
  9. OnePlus Ace 7 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 V चिपसेट, 9,000mAh बैटरी
  10. Flipkart दिवाली सेल में iPhone 18 Pro Max पर ऑफर, मिल रहा डिस्काउंट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.