ब्लैकबेरी प्रिव एंड्रॉयड स्मार्टफोन 28 जनवरी को होगा भारत में लॉन्च

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 18 जनवरी 2016 19:04 IST
ब्लैकबेरी के पहले एंड्रॉयड स्मार्टफोन ब्लैकबेरी प्रिव को भारत में 28 जनवरी को लॉन्च किया जाएगा। कंपनी इस हैंडसेट को लॉन्च करने के लिए नई दिल्ली में एक इवेंट आयोजित करने वाली है। उसने इसके लिए मीडिया इनवाइट भेजना शुरू कर दिया है।

याद दिला दें कि ब्लैकबेरी प्रिव स्मार्टफोन की प्री-ऑर्डर बुकिंग पिछले साल अक्टूबर महीने में शुरू हुई थी। और इसकी बिक्री अमेरिका व कनाडा में पिछले साल नवंबर महीने में शुरू हुई। अमेरिका में ब्लैकबेरी प्रिव की कीमत 699 डॉलर है। यह भारत में करीब 47,300 रुपये के बराबर है। हम भारत में हैंडसेट की कीमत इसी के आसपास होने की उम्मीद कर सकते हैं।
Advertisement

ब्लैकबेरी प्रिव में 5.4 इंच का क्यूएचडी (1440×2560 पिक्सल) रिज़ॉल्यूशन डिस्प्ले है। यह हेक्सा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 808 प्रोसेसर, 3 जीबी के रैम, 32 जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज, माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट, ब्लूटूथ 4.1, एनएफसी, माइक्रो यूएसबी-पोर्ट और 18 मेगापिक्सल के रियर कैमरे के साथ आएगा।

स्मार्टफोन में 3410 एमएएच की बैटरी है। कंपनी का दावा है कि आम इस्तेमाल में यह 22.5 घंटे तक चलेगी। एनएफसी फ़ीचर से लैस ब्लैकबेरी प्रिव में 4जी एलटीई, 3जी, वाई-फाई और अन्य कनेक्टिविटी फ़ीचर होंगे। स्मार्टफोन आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप पर चलेगा। हैंडसेट में फिज़िकल कीबोर्ड भी है जो डिस्प्ले के नीचे मौजूद है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD Vibe 2 Max बजट फोन लॉन्च होगा 108MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी फीचर के साथ!
  2. Moto G47 Power लॉन्च होगा 7,000mAh बैटरी के साथ! IP64 रेटिंग
  3. Redmi K100 में 10,000mAh बैटरी कंफर्म, 100W होगी फास्ट चार्जिंग!
  4. iPhone Duo में होगी 4,800mAh से ज्यादा की बैटरी, जल्द शुरू होगी बिक्री
  5. ₹18999 में मिल रहा Moto G Max फोन! 7000mAh बैटरी, Flipkart सेल में ऑफर
  6. Coolpad लाई पहला वाइड फोन Cool X Wide, 50MP कैमरा, 4600mAh बैटरी, प्री-ऑर्डर शुरू!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Coolpad लाई पहला वाइड फोन Cool X Wide, 50MP कैमरा, 4600mAh बैटरी, प्री-ऑर्डर शुरू!
  2. Redmi K100 में 10,000mAh बैटरी कंफर्म, 100W होगी फास्ट चार्जिंग!
  3. Redmi Band 4 लॉन्च हुआ 21 दिन बैटरी, 5ATM वाटर रसिस्टेंस फीचर के साथ, जानें कीमत
  4. Apple Pro and tell: Apple का 28 अक्टूबर को खास इवेंट, तीन नए प्रोडक्ट्स देंगे दस्तक!
  5. Moto G47 Power लॉन्च होगा 7,000mAh बैटरी के साथ! IP64 रेटिंग
  6. 100W पार्टी स्पीकर Blaupunkt Rock & Roll Rhythm भारत में लॉन्च, 10 घंटे की बैटरी, जानें कीमत
  7. ₹18999 में मिल रहा Moto G Max फोन! 7000mAh बैटरी, Flipkart सेल में ऑफर
  8. Redmi Pad 3 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  9. Vivo X500 Ultra के लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 हो सकता है चिपसेट
  10. iPhone Duo में होगी 4,800mAh से ज्यादा की बैटरी, जल्द शुरू होगी बिक्री
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.