BlackBerry KEY2 LE लॉन्च, जानें इसकी ख़ासियतें

BlackBerry KEY2 LE आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर चलेगा। इसमें 4.5 इंच का फुल-एचडी+ (1080x1620 पिक्सल) आईपीएस एलसीडी पैनल है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 31 अगस्त 2018 12:10 IST
ख़ास बातें
  • BlackBerry KEY2 LE में पिछले हिस्से पर दो कैमरे दिए गए हैं
  • ब्लैकबेरी की2 एलई की कीमत 399 डॉलर (करीब 28,300 रुपये) से शुरू
  • BlackBerry KEY2 हैंडसेट का कमज़ोर वेरिएंट है नया फोन
पहले ख़बर आई थी कि ब्लैकबेरी अपने BlackBerry KEY2 हैंडसेट का कमज़ोर वेरिएंट लाएगी। अब ब्लैकबेरी ब्रांड के फोन बनाने वाली कंपनी टीसीएल कम्युनिकेशन्स ने सभी अफवाहों पर विराम लगाते हुए बर्लिन चल रहे आईएफए 2018 ट्रेड शो में Blackberry KEY2 LE को लॉन्च कर दिया। अहम खासियतों की बात करे तो यह स्मार्टफोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर, क्वर्टी कीबोर्ड, फिंगरप्रिंट सेंसर और फुल-एचडी+ पैनल के साथ आता है। स्पेसिफिकेशन को थोड़ा कमज़ोर करने का यह फायदा हुआ है कि BlackBerry अपने नए फोन की कीमत KEY2 की तुलना में कम करने में सफल रही है। आइए आपको BlackBerry KEY2 LE की कीमत और सारे स्पेसिफिकेशन के बारे में बताते हैं।
 

BlackBerry KEY2 LE की कीमत और उपलब्धता

ब्लैकबेरी की2 एलई को अमेरिकी मार्केट में 399 डॉलर (करीब 28,300 रुपये) में बेचा जाएगा। यह 4 जीबी रैम/ 32 जीबी स्टोरेज वाले वेरिेएंट का दाम है। वहीं, 4 जीबी रैम/ 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 449 डॉलर (करीब 31,900 रुपये) में बेचा जाएगा। इस फोन को भारत में भी लाए जाने की पूरी संभावना है। इसे एटॉमिक, शैंपेन और स्लेट कलर में उतारा गया है।
Advertisement
 

BlackBerry KEY2 LE स्पेसिफिकेशन

सिम पर आधारित इस फोन के दो वेरिएंट हैं। BlackBerry KEY2 LE आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर चलेगा। इसमें 4.5 इंच का फुल-एचडी+ (1080x1620 पिक्सल) आईपीएस एलसीडी पैनल है। आस्पेक्ट रेशियो 3:2 है। पिक्सल डेनसिटी 434 पिक्सल प्रति इंच है। हैंडसेट में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर, 4 जीबी रैम और 32 जीबी/ 64 जीबी स्टोरेज और माइक्रोएसडी कार्ड (256 जीबी तक) सपोर्ट है।

कैमरा सेटअप की बात करें। BlackBerry KEY2 LE में पिछले हिस्से पर दो कैमरे दिए गए हैं। प्राइमरी सेंसर 13 मेगापिक्सल का है। यह एफ/2.2 अपर्चर और फेज़ डिटेक्शन ऑटो फोकस से लैस है। सेकेंडरी सेंसर 5 मेगापिक्सल का है। इस सेंसर का अपर्चर एफ/2.4 है। इसके साथ डुअल टोन एलईडी फ्लैश दिया गया है। फ्रंट पैनल पर 8 मेगापिक्सल का फिक्स्ड फोकस कैमरा दिया गया है। कनेक्टिविटी फीचर में 4जी एलटीई, डुअल-बैंड वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 5.0 एलई, एनएफसी, जीपीएस/ ए-जीपीएस, ग्लोनास और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं।
Advertisement

BlackBerry KEY2 LE में एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, जायरोस्कोप, फिंगरप्रिंट सेंसर, मैगनेटोमीटर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर दिया गया है। बैटरी 3,000 एमएएच की है। स्मार्टफोन का डाइमेंशन 150.25x71.8x8.35 मिलीमीटर है और वज़न 156 ग्राम।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good build quality
  • Good battery life
  • Useful software
  • Bad
  • Mediocre cameras
  • Hybrid dual-SIM slot
  • Weak processor
  • Gets warm under load
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

4.50 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.1

रिज़ॉल्यूशन

1080x1620 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , BlackBerry, IFA 2018

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
  2. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  3. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  4. Apple ने भारत में लॉन्च किया 7 इंच स्क्रीन वाला AI डिवाइस, करेगा बात, चलाएगा गाने और संभालेगा घर!
  5. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, 30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  6. Samsung के 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, Galaxy A27 की कीमत ₹47,499 तक पहुंची; M47 और F70 Pro के भी बढ़े दाम
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, 30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  2. Apple ने भारत में लॉन्च किया 7 इंच स्क्रीन वाला AI डिवाइस, करेगा बात, चलाएगा गाने और संभालेगा घर!
  3. Samsung के 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, Galaxy A27 की कीमत ₹47,499 तक पहुंची; M47 और F70 Pro के भी बढ़े दाम
  4. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  5. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  6. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  10. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.