BlackBerry KEY2 LE भारत में लॉन्च, स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर और 4 जीबी रैम हैं इसमें

ब्लैकबेरी की2 एलई को भारत में 29,990 रुपये में बेचा जाएगा। यह एक्सक्लूसिव तौर पर अमेज़न इंडिया की साइट पर उपलब्ध होगा। बिक्री 12 अक्टूबर से शुरू होगी।

विज्ञापन
Sumit Chakraborty, अपडेटेड: 8 अक्टूबर 2018 16:59 IST
ख़ास बातें
  • BlackBerry KEY2 LE में पिछले हिस्से पर दो कैमरे दिए गए हैं
  • BlackBerry KEY2 LE आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर चलेगा
  • 3,000 एमएएच की बैटरी से लैस है ब्लैकबेरी की2 एलई
भारत के लिए ब्लैकबेरी ब्रांड के स्मार्टफोन बनाने और बेचने वाली Optiemus Infracom कंपनी ने सोमवार को हाल ही में लॉन्च किए गए Blackberry KEY2 LE स्मार्टफोन को अमेज़न इंडिया पर 12 अक्टूबर से उपलब्ध कराने की जानकारी दी है। याद रहे कि टीसीएल ब्रांड के BlackBerry KEY2 के इस कमज़ोर वर्ज़न को अगस्त में आईएफए 2018 में लॉन्च किया गया था। ब्लैकबेरी की2 एलई में ब्लैकबेरी की पहचान बन चुका क्वर्टी कीबोर्ड है। स्मार्टफोन की अन्य खासियतों में स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर, 4 जीबी रैम, एंड्रॉयड 8.1 ओरियो और दो रियर कैमरे शामिल हैं।
 

BlackBerry KEY2 LE की भारत में कीमत

ब्लैकबेरी की2 एलई को भारत में 29,990 रुपये में बेचा जाएगा। यह एक्सक्लूसिव तौर पर अमेज़न इंडिया की साइट पर उपलब्ध होगा। बिक्री 12 अक्टूबर से शुरू होगी। स्मार्टफोन स्पेस ब्लू रंग में भी उपलब्ध होगा। इस फोन को एटॉमिक, शैंपेन और स्लेट रंग में भी बेचा जाएगा।
 

BlackBerry KEY2 LE स्पेसिफिकेशन

BlackBerry KEY2 LE आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर चलेगा। इसमें 4.5 इंच का फुल-एचडी+ (1080x1620 पिक्सल) आईपीएस एलसीडी पैनल है। आस्पेक्ट रेशियो 3:2 है। पिक्सल डेनसिटी 434 पिक्सल प्रति इंच है। हैंडसेट में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर, 4 जीबी रैम और 32 जीबी/ 64 जीबी स्टोरेज और माइक्रोएसडी कार्ड (256 जीबी तक) सपोर्ट है।

कैमरा सेटअप की बात करें। BlackBerry KEY2 LE में पिछले हिस्से पर दो कैमरे दिए गए हैं। प्राइमरी सेंसर 13 मेगापिक्सल का है। यह एफ/2.2 अपर्चर और फेज़ डिटेक्शन ऑटो फोकस से लैस है। सेकेंडरी सेंसर 5 मेगापिक्सल का है। इस सेंसर का अपर्चर एफ/2.4 है। इसके साथ डुअल टोन एलईडी फ्लैश दिया गया है। फ्रंट पैनल पर 8 मेगापिक्सल का फिक्स्ड फोकस कैमरा दिया गया है। कनेक्टिविटी फीचर में 4जी एलटीई, डुअल-बैंड वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 5.0 एलई, एनएफसी, जीपीएस/ ए-जीपीएस, ग्लोनास और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं।
Advertisement

BlackBerry KEY2 LE में एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, जायरोस्कोप, फिंगरप्रिंट सेंसर, मैगनेटोमीटर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर दिया गया है। बैटरी 3,000 एमएएच की है। स्मार्टफोन का डाइमेंशन 150.25x71.8x8.35 मिलीमीटर है और वज़न 156 ग्राम।

 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good build quality
  • Good battery life
  • Useful software
  • Bad
  • Mediocre cameras
  • Hybrid dual-SIM slot
  • Weak processor
  • Gets warm under load
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

4.50 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.1

रिज़ॉल्यूशन

1080x1620 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor X9e Pro लॉन्च; 11,000mAh बैटरी से चार्जिंग की टेंशन खत्म! 108MP कैमरा के साथ Snapdragon चिप
  2. Redmi K100 में मिलेगा 'Snow Rock White' का नया कलर ऑप्शन
  3. OnePlus 16 के भारत में लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है फ्रंट कैमरा
  4. Samsung Galaxy S25 FE 5G दिवाली सेल में ₹17 हजार से ज्यादा सस्ता, यहां पर डिस्काउंट
  5. Flipkart Big Bang Diwali Sale होगी 28 अक्टूबर से शुरू, iPhone 17, Galaxy S25 समेत इन फोन पर छूट
  6. Flipkart पर फिर से आई iPhone 17 पर डील, ₹19 हजार की सीधी बचत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor X9e Pro लॉन्च; 11,000mAh बैटरी से चार्जिंग की टेंशन खत्म! 108MP कैमरा के साथ Snapdragon चिप
  2. क्रिप्टोकरेंसी का इस्तेमाल करने के इजरायली प्रधानमंत्री नेतान्याहू के प्लान को बड़ा झटका
  3. Amazon की फेस्टिवल सेल में स्मार्ट TVs पर 70,000 रुपये से ज्यादा का डिस्काउंट
  4. Apple ने भारत में लॉन्च किया iPad Mini का नया वर्जन, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस 
  5. Realme ला रही नया मिडरेंज फोन, 200MP कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  6. OnePlus 16 के भारत में लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है फ्रंट कैमरा
  7. Flipkart Big Bang Diwali Sale होगी 28 अक्टूबर से शुरू, iPhone 17, Galaxy S25 समेत इन फोन पर छूट
  8. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा BOE डिस्प्ले, 9,000mAh बैटरी
  9. Tata Punch EV आई सबसे ज्यादा पसंद, 284% की ग्रोथ के साथ बनी नंबर 1 कार, टॉप 10 में टाटा-महिंद्रा का दबदबा
  10. Flipkart पर फिर से आई iPhone 17 पर डील, ₹19 हजार की सीधी बचत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.