BlackBerry Evolve और Evolve X भारत में लॉन्च, जानें कीमत

ब्लैकबेरी इवोल्व एक्स को 34,990 रुपये में बेचा जाएगा। यह दाम 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का है। दूसरी तरफ, ब्लैकबेरी इवोल्व की कीमत 24,990 रुपये होगी।

BlackBerry Evolve और Evolve X भारत में लॉन्च, जानें कीमत
ख़ास बातें
  • ब्लैकबेरी इवोल्व एक्स और इवोल्व आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर चलेंगे
  • 5.99 इंच के फुल-एचडी+ डिस्प्ले से लैस हैं दोनों BlackBerry स्मार्टफोन
  • दोनों फोन में फेस अनलॉक फीचर भी दिया गया है
विज्ञापन
BlackBerry Evolve X और Evolve स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। बता दें कि भारत में ब्लैकबेरी ब्रांड के इन दोनों हैंडसेट को ऑप्टिमस इंफ्राकॉम द्वारा बेचा जाएगा। नई दिल्ली में आयोजित लॉन्च इवेंट में कंपनी ने जानकारी दी कि दोनों हैंडसेट को भारत के डिजाइन तो किया ही गया है, साथ में बनाया भी गया है। ब्लैकबेरी इवोल्व और ब्लैकबेरी इवोल्व एक्स में कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5, सीरीज़ 7000 एल्यूमीनियम फ्रेम, ब्लैकबेरी टेक्सचर्ड बैक पैनल है। इस इवेंट में BlackBerry Evolve X और Evolve की कीमत, उपलब्धता और स्पेसिफिकेशन की जानकारी दी गई।
 

BlackBerry Evolve X, Evolve की भारत में कीमत और उपलब्धता

ब्लैकबेरी इवोल्व एक्स को 34,990 रुपये में बेचा जाएगा। यह दाम 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का है। दूसरी तरफ, ब्लैकबेरी इवोल्व की कीमत 24,990 रुपये होगी। Evolve X की बिक्री सितंबर महीने के मध्य में शुरू होगी। ब्लैकबेरी इवोल्व को अगस्त में उपलब्ध कराया जाएगा। दोनों ही हैंडसेट को पहले Amazon.in पर उपलब्ध कराया जाएगा और इसके बाद ऑफलाइन रिटेल स्टोर में।

इस दौरान लॉन्च ऑफर का भी ऐलान किया गया। आईसीआईसीआई बैंक क्रेडिट कार्ड से खरीदाने करने पर ग्राहकों को 5 प्रतिशत कैशबैक मिलेगा। हालांकि इसके लिए बिना ब्याज वाले ईएमआई का विकल्प चुनना होगा। इसके अलावा अन्य बैंक के क्रेडिट कार्ड के साथ भी यह फोन बिना ब्याज वाले ईएमआई के विकल्प के साथ आएगा। जियो सिम कार्ड यूज़र को 3,950 रुपये का फायदा मिलेगा।
 

BlackBerry Evolve X, Evolve स्पेसिफिकेशन

ब्लैकबेरी इवोल्व एक्स और इवोल्व आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर चलेंगे। इनमें 5.99 इंच का फुल-एचडी+ फुलव्यू एलटीपीएस डिस्प्ले है।

BlackBerry Evolve X में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 512 जीपीयू इंटीग्रेटेड है। जुगलबंदी के लिए 6 जीबी रैम दिए गए हैं। दूसरी तरफ, BlackBerry Evolve में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 450 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। एड्रेनो 506 जीपीयू से लैस इस फोन में 4 जीबी रैम दिए गए हैं। इवोल्व की इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी है।
 
os1h6ppc

BlackBerry Evolve की बिक्री अगस्त के अंत से

अब बात कैमरा स्पेसिफिकेशन की। ब्लैकबेरी इवोल्व एक्स में डुअल रियर कैमरा सेटअप है। प्राइमरी सेंसर 12 मेगापिक्सल का है जो एफ/1.8 अपर्चर वाला है। सेकेंडरी सेंसर 13 मेगापिक्सल का है जो एफ/2.6 अपर्चर से लैस है।

BlackBerry Evolve में भी डुअल रियर कैमरा सेटअप है। इसमें एफ/2.0 अपर्चर वाले 13 मेगापिक्सल के दो सेंसर दिए गए हैं। दोनों ही फोन रीफोकस मोड, 4X ऑटोफोकस और स्लो मोशन वीडियो जैसे फीचर से लैस हैं।

फ्रंट पैनल पर ब्लैकबेरी के दोनों ही स्मार्टफोन में एफ/2.0 अपर्चर वाला 16 मेगापिक्सल का सेंसर है। यह रियल टाइम बोकेह मोड और एलईडी फ्लैश के साथ आता है। बैटरी 4000 एमएएच की है, वो भी दोनों फोन में। Evolve X वायरलेस चार्जिंग के साथ आता है। फोन के साथ वायरलेस चार्जर भी दिया गया है।

दोनों ही स्मार्टफोन में पिछले हिस्से पर फिंगरप्रिंट सेंसर है। इनके बारे में 0.3 सेकेंड में हैंडसेट को अनलॉक करने का दावा किया गया है। इसके अलावा फेस अनलॉक फीचर के साथ आने वाले ये दोनों ब्लैकबेरी के शुरुआती हैंडडसेट हैं। कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, यूएसबी टाइप-सी, 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं।
 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले5.99 इंच
प्रोसेसरस्नैैपड्रैगन 660
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता4000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 8.1 Oreo
रिज़ॉल्यूशन1080x2160 पिक्सल
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले5.99 इंच
प्रोसेसरस्नैैपड्रैगन 450
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता4000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 8.1 Oreo
रिज़ॉल्यूशन1080x2160 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , BlackBerry
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Lava Bold N4 Lite जल्द होगा भारत में लॉन्च, स्क्वेयर-शेप कैमरा मॉड्यूल
  2. Moto G Max की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स 
  3. SIM कार्ड के नियम 24 अगस्त से बदल रहे, पार की लिमिट तो कनेक्शन हो जाएगा बंद
  4. AI अब सिर्फ Chatbot नहीं! ChatGPT से परे ये 4 भारतीय AI टेक्नोलॉजी बदल रही हैं डिजिटल एक्सपीरिएंस
  5. 82% भारतीयों के हाथ से गिरा मोबाइल, प्रोटेक्शन फिर भी नहीं लिया!
  6. Best 4G Feature Phones: ₹1,500 से कम के 6 धांसू फीचर फोन, 4G से लेकर UPI सपोर्ट तक, मिलेगा बहुत कुछ
  7. Asus VM240 AiO डेस्कटॉप पीसी लॉन्च, 24 इंच डिस्प्ले, 512GB स्टोरेज से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  8. क्रिप्टो मार्केट में जोरदार तेजी, बिटकॉइन का प्राइस 71,000 डॉलर से ज्यादा 
  9. iQOO TWS 5e लॉन्च: गेमर्स के लिए लो-लेटेंसी फीचर और 50 घंटे तक की बैटरी, कीमत करीब ₹1,800
  10. iQOO Z11 vs OnePlus Nord CE 6 vs Vivo T5 Pro 5G: ₹40 हजार में कौन सा है बेस्ट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »